samacharsecretary.com

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी, मुल्लांपुर में लगाए 8 छक्के, 5 चौके, पहुंचे जयसूर्या के स्तर पर

 मुल्लांपुर
 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार (11 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी प्रदर्शन किया. मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में अभिषेक ने 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 28 गेंदों पर 74 रन बनाए। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी. पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में अभिषेक ने 50 प्लस स्कोर बनाया है. अभिषेक को पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया. पावरप्ले में अभिषेक ने तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक की जमकर खबर ली। 

पारी के पांचवें ओवर में तो अभिषेक शर्मा ने विजय कुमार वैशाक को चार छक्के लगाए. अभिषेक ने अपनी इनिंग्स के दौरान 8 में से सात छक्के पावरप्ले में जड़े. अभिषेक किसी आईपीएल मैच के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुके हैं. अभिषेक ने सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी कर ली। 

पावरप्ले में सबसे अधिक छक्के (IPL मैच)
7- सनथ जयसूर्या (मुंबई इंडियंस) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2008
7- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2018
7- जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2022
7- अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर, 2026

देखा जाए तो अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पावरप्ले में 105 रन बनाए. यह किसी आईपीएल मैच में तीसरा बेस्ट पावरप्ले स्कोर रहा. अभिषेक और ट्रेविस हेड ने कुल मिलाकर 49 गेंदों पर 120 रनों की साझेदारी की. हेड का भी विकेट पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने लिया। 

पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर (IPL)
125/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
107/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024
105/0- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, मुल्लांपुर, 2026
105/0- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
100/2- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here