samacharsecretary.com

पहले अभिषेक शर्मा, फिर हेनरिक क्लासेन का जलवा—सनराइजर्स हैदराबाद का 194 रन का बड़ा स्कोर

नई दिल्ली
आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत दर्ज करने पर है। पहले 3 मैच में हार के बाद चेन्‍नई ने इस सीजन जोरदार वापसी की। होम ग्राउंड पर चेन्‍नई ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। दूसरी ओर हैदराबाद ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं। अपने पिछले मैच में ईशान किशन की कप्‍तानी वाली टीम ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 57 रन से शिकस्‍त दी थी।

20वें ओवर में गिरे 2 विकेट
20वें ओवर में अंशुल कंबोज ने एक और विकेट अपने नाम किया। उन्‍होंने चौथी गेंद पर शिवांग सिंह का शिकार किया। शिवांग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। गुरजापनीत सिंह की गोद में उनकी पारी ने दम तोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन कैच आउट हुए। 20 ओवर के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। चेन्‍नई को अगर यह मैच जीतना है तो तय ओवर में 195 रन बनाने होंगे।

सलिल अरोड़ा कैच आउट
हैदराबाद का 7वां विकेट गिर गया है। गुरजापनीत सिंह ने सलिल अरोड़ा को अपने जाल में फंसाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने सलिल का कैच लिया। सलिल ने 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका
अंशुल कंबोज ने हेनरिक क्‍लासेन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। क्‍लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौकों के साथ ही 2 छक्‍के भी लगाए । अब इम्‍पैक्‍टर प्‍लेयर लियाम लिविंगस्टोन मैदान पर आए हैं।

हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
तेज शुरुआत के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। नीतीश रेड्डी के रूप में हैदराबाद को 5वां झटका लगा। नीतीश ने 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। जेमी ओवर्टन ने आज का तीसरा विकेट अपने नाम किया।  

हैदराबाद को लगा चौथा झटका
गेंदबाजों ने मुकाबले में चेन्‍नई की वापसी करा दी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अनिकेत वर्मा का विकेट अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में आए हैं।

अभिषेक शर्मा आउट
तूफानी फिफ्टी लगा चुके अभिषेक शर्मा को जेमी ओवर्टन ने पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने अभिषेक का कैच लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली।

हैदराबाद को लगे 2 झटके
अभिषेक शर्मा के तूफान के बीच चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के 2 विकेट गिर चुके हैं। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को बैक टू बैक झटके दिए। 5वीं गेंद पर उन्‍होंने ट्रेविस हेड को और आखिरी गेंद पर ईशान किशन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। ईशान पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं हेड ने 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली।

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत
हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही है। 5वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री की लाइन लगा दी और 3 चौकों के साथ 2 छक्‍के लगाए। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्‍कोर 63 रन है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here