samacharsecretary.com

लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यू सीरीज पर रोक, OTT रिलीज पर विवाद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है. लेकिन इस बार उसने किसी को धमकाया नहीं है, बल्कि उसकी जिंदगी पर एक डॉक्यू सीरीज बनी है. जिसका नाम है- लॉरेंस ऑफ पंजाब. इसे 27 अप्रैल को जी5 पर रिलीज किया जाना है. लेकिन इससे पहले इस डॉक्यू सीरीज पर रोक लग गई है.

लॉरेंस की सीरीज पर बवाल
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने X पर इस संदर्भ में एक वीडियो शेयर किया है है. कैप्शन में उन्होंने लिखा- पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ((MoIB) को लेटर लिखा था. उन्होंने आईटी एक्ट सेक्शन 69 के तहत 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की. मंत्रालय ने इस अपील पर सख्त एक्शन लेते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 को एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

वीडियो में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि इस सीरीज में लॉरेंस के कुख्यात कामों को ग्लोरिफाई किया गया है. पंजाब पुलिस पूरी तरह से राज्य में शांति और सौहार्द बनाकर रखना चाहती है. इस तरह की किसी भी एक्टिविटी को मंजूरी नहीं मिलेगी, जिससे शांति भंग हो.

दूसरी तरफ, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर लॉरेंस की डॉक्यू सीरीज की रिलीज को रोकने की मांग की थी. उनका कहना था कि सीरीज में लॉरेंस का महिमामंडन किया गया है. क्राइम और गैंगस्टर कल्चर को ग्लोरिफाई करना यूथ के दिमाग पर खतरनाक असर छोड़ सकता है. वो क्राइम करने की दिशा में खुद को मोड़ सकते हैं.

मेकर्स ने क्या दी दलील?
डॉक्यू सीरीज को बैन किए जाने की मांग पर इसके डायरेक्टर राघव दर का भी रिएक्शन आया है. बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में उन्होंने कहा- लॉरेंस ऑफ पंजाब को हमेशा सिर्फ एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा समझा गया था. इस सीरीज के जरिए हमारा मकसद बस यही बताना था कि क्यों लोग खुद की ऐसी पहचान बनाते हैं. उनके आसपास का मौहाल क्या होता है, कौन सी चीज उन्हें इंफ्लुएंस करती है. किस सिस्टम की वजह से वो गैंगस्टर बनते हैं. ये भी बताना जरूरी था कि ऐसी जर्नी अपने पीछे क्या छोड़कर जाती है. इस सीरीज के जरिए हमने एक ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश की है जो जानकारी देती है और इंसान के इमोशंस से गहराई से जुड़ी है.

विवादों का दूसरा नाम है लॉरेंस
गैंगस्टर लॉरेंस का बीते सालों में दबदबा बढ़ा है. वो और उसका साथी गोल्डी बराड़ मिलकर बॉलीवुड सेलेब्स को धमका रहे हैं. लॉरेंस बीते कई सालों से सलमान खान के पीछ पड़ा है. एक्टर के 1998 में काले हिरण शिकार केस को लेकर वो गुस्साया है. क्योंकि उसका बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है. जबसे सलमान का इस केस में नाम आया है लॉरेंस दबंग खान को टारगेट कर रहा है. आए दिन सलमान खान और उनके करीबियों को लॉरेंस अपना निशाना बना रहा है.

लॉरेंस ने सलमान के अलावा, कपिल शर्मा, एपी ढिल्लन, रणवीर सिंह, पवन सिंह, बी प्राक, बादशाह, रोहित शेट्टी को धमकाया है. बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे लॉरेंस का हाथ बताया गया है. सबसे मजेदार बात ये है कि पंजाब का रहने वाला लॉरेंस जेल से आपराधिक साजिश रच रहा है. वो सलाखों के पीछे रहकर हत्याओं, धमकियों और फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here