samacharsecretary.com

मई 2026 में बनेगा द्विद्वादश राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

 ज्योतिष शास्त्र में जब दो ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री के अंतर पर स्थित होते हैं, तो उसे द्विद्वादश योग कहा जाता है. मई का महीना बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, मई के महीने में कई सारे शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है, जिनमें से एक है द्विद्वादश राजयोग. द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026, सोमवार की सुबह करीब 06:36 बजे एक महत्वपूर्ण ग्रह स्थिति बनने जा रही है. इस समय शुक्र और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री के कोण पर रहेंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण होगा.

ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, धन और विलासिता का प्रतीक माना जाता है, जबकि गुरु ज्ञान, भाग्य और समृद्धि से जुड़ा ग्रह है. ऐसे में इन दोनों शुभ ग्रहों का यह संबंध कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. यह प्रभाव कुछ दिनों तक बना रह सकता है. तो आइए जानते हैं कि द्विद्वादश योग से किन राशियों को लाभ होगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय भावनात्मक और पारिवारिक रूप से सुखद रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक बनेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आध्यात्मिक चीजों की ओर भी झुकाव बढ़ सकता है.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग खुशहाली के संकेत दे रहा है. घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. करियर में भी अच्छे मौके मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में नई शुरुआत या मजबूती आने की संभावना है.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा.

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह योग कई क्षेत्रों में प्रगति का संकेत दे रहा है. घर और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. शिक्षा, कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. रिश्तों में सुधार आएगा और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य रखना फायदेमंद रहेगा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here