samacharsecretary.com

इतिहास के पन्नों में दर्ज: पंजाब किंग्स ने कर दिखाया कमाल, प्रभसिमरन-अय्यर की तूफानी पारी से सबसे बड़ी चेज

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया है। पंजाब की टीम अब सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीम बन गई है। पंजाब की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों पर 76 रनों की धमाकेदार पारी खेल पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। करुण नायर ने अय्यर के दो कैच छोड़े जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में 529 रन बने, जो आईपीएल के इतिहास में एक मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 264 के स्कोर तक पहुंचाया। यह राहुल के आईपीएल करियर का 6ठा शतक था। राहुल आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। वहीं दूसरी तरफ नीतिश राणा का दिल टूटा। वह शतक के करीब पहुंचे, मगर पूरा नहीं कर पाए। राणा 91 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यूनिवर्स बॉस ने भी आईपीएल में 6 शतक जड़े थे। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे अधिक 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here