samacharsecretary.com

मंगल के मेष राशि में प्रवेश से 11 मई 2026 को बनेगा रुचक महापुरुष योग, बढ़ेगा साहस और सफलता

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव 11 मई, 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं.  मंगल का यह गोचर बेहद खास है क्योंकि इससे रूचक महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से विशेष रूप से दो राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में अभूतपूर्व सफलता मिलने के संकेत हैं.

रुचक योग का निर्माण और महत्व
जब मंगल अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या अपनी उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तो रुचक योग बनता है. यह योग व्यक्ति के साहस, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करता है. 11 मई के गोचर से बेरोजगारों को रोजगार और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे.

मिथुन राशि: पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा ऑफर मिल सकता है. साथ ही, बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में मुनाफा और शेयर बाजार से लाभ के योग भी बन रहे हैं.

कर्क राशि: आत्मविश्वास और धन लाभ
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में बैठना आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा. रुचक योग के कारण आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी. विदेश में काम करने की इच्छा रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय सफलता के द्वार खोलने वाला होगा.

सफलता के लिए विशेष उपाय
मंगल के शुभ प्रभाव को और बढ़ाने के लिए मिथुन राशि वाले गुड़ और गेहूं का दान करें. वहीं, कर्क राशि के जातक लाल वस्त्रों का दान करें . नियमित रूप से मंगल के मंत्रों का जाप करें.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here