samacharsecretary.com

IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर होते ही हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के रिश्तों पर उठे सवाल

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (10 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) खिलाफ मुकाबला 2 विकेट से गंवा दिया. इस हार के चलते मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई. मुंबई इंडियंस के बाहर होने के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए. हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल पाए थे.

हार के बाद हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया. उस दौरान मुंबई इंडियंस का अकाउंट उनकी फॉलोइंग लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा था. हार्दिक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 हो गई थी. इसके चलते मुंबई इंडियंस और हार्दिक के बीच रिश्तों में खटास की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स वायरल होने लगे और देखते ही देखते मामला ट्रेंड करने लगा.

हालांकि यह मामला ज्यादा देर तक नहीं चला. कुछ ही मिनटों बाद हार्दिक पंड्या की फॉलोइंग लिस्ट फिर से 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट दोबारा नजर आने लगा. अब फैन्स पूछ रहे हैं कि कि इंस्टाग्राम में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई थी या हार के बाद हार्दिक की नाराजगी बाहर आ गई.

रोहित शर्मा की जगह बने थे कप्तान
हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी और कप्तानी पहले से ही काफी विवादों में रही है. आईपीएल 2024 से पहले में जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया था, तब फैन्स का एक बड़ा वर्ग इस फैसले से खुश नहीं था. तब से टीम के हर खराब प्रदर्शन और हार्दिक के हर फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस होती रही है.

आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या दोनों के लिए निराशाजनक रहा. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जबकि हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने इस सीजन अब तक 8 मैच खेलकर 146 रन बनाए और 4 विकेट लिए. इसके अलावा पीठ में ऐंठन और फिटनेस समस्याओं की वजह से वो तीन मुकाबले भी नहीं खेल पाए. हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली. हाल ही में पिता बनने के बावजूद सूर्या टीम के साथ जुड़े रहे और टीम को संभालने की जिम्मेदारी निभाई.

अब तक ना तो हार्दिक पंड्या और ना ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें माना जा रहा है. लेकिन मुंबई इंडियंस के खराब सीजन और हार्दिक को लेकर पहले से चल रही बहस की वजह से यह मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here