samacharsecretary.com

सांप वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व

आपने कुछ लोगों को उंगली में सांप के डिजाइन वाली अंगूठी या रिंग पहने जरूर देखा होगा. इसे देखकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इसे पहनने का फायदा क्या है. कुछ लोग इसे सिर्फ फैशन या ट्रेंड का हिस्सा मान सकते हैं. जबकि ज्योतिषविदों के अनुसार, इसे पहनने से कई तरह के लाभ मिलते हैं. उनका यह भी मानना है कि सांप की आकृति वाली रिंग हर किसी को धारण नहीं करनी चाहिए. जरा सी गलती से इसका असर उल्टा भी हो सकता है. यह फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान भी दे सकती है.

सुख-संपन्नता
सांप के आकार वाली अंगूठी को ज्योतिष में शुभता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि इसे धारण करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनी रहती है. ऐसे लोग जीवन में सुख-संपन्नता का भरपूर आनंद लेते हैं. ऐसे लोगों के जीवन में कभी धनधान्य की कमी नहीं रहती है. उनके जीवन में आने वाली बाधाएं अपने आप अपना रास्ता बदल लेती हैं.

नजर दोष से बचाव
ज्योतिषविद कहते हैं सर्प की आकृति वाली अंगूठी ज्योतिषीय परामर्श पर पूरे विधि-विधान से पहनी जाए तो नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से आदमी का बचाव होता है. ऐसे व्यक्ति के सुखी जीवन, धन-संपत्ति और उन्नति पर कभी किसी घरेलू या बाहरी व्यक्ति की बुरी नजर का असर नहीं होता है.

ग्रहण दोष बेअसर
जिन लोगों की कुंडली में ग्रहण दोष होता है, उनके जीवन में अक्सर कोई न कोई परेशान लगी रहती है. ऐसे लोगों को ज्योतिषविदों की सलाह के बाद सांप वाली अंगूठी पहननी चाहिए. ऐसा कहते हैं कि इससे ग्रहण दोष का प्रभाव बेअसर हो जाता है. दाएं हाथ की मिडिल फिंगर (मध्यमा उंगली) में यह अंगूठी धारण करने से ग्रहण दोष का प्रभाव कम हो सकता है.

स्वास्थ्य संबंधी लाभ
कई बार कुंडली में ग्रहों की उठापटक के चलते इंसान की सेहत में गिरावट आने लगती है. इंसान हर समय बीमार या अस्वस्थ महसूस करता है. ऐसे लोगों के लिए भी सांप वाली अंगूठी किसी राहत से कम नहीं मानी जाती है. लेकिन ध्यान रहे कि इसे सिर्फ ज्योतिषविदों से सलाह लेकर ही पहनना चाहिए. इससे जीवन में मानसिक और भावनात्मक संतुलन बना रहता है.

किस धातु की होनी चाहिए अंगूठी?
सांप की आकृति वाली अंगूठी के लिए चांदी का उपयोग सबसे उत्तम माना जाता है. हालांकि कुछ मामलों में ज्योतिषविद लोगों को कांसे या ताम्बे स बनी सांप की अंगूठी पहनने की सलाह भी दे सकते हैं. इसे पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here