samacharsecretary.com

MP Traffic हेलमेट नियम उल्लंघन पर सख्ती, हजारों लाइसेंस रद्द

भोपाल

मध्यप्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि 5 हजार से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरई) द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेशभर में 26 अप्रेल से लेकर 10 मई 2026 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेकॉर्ड तोड़ चालानी कार्रवाई की गई है।

पूरे प्रदेश में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के 98 हजार चालानी कार्रवाई की गई है। जिससे 2.87 करोड़ से अधिक की रकम वसूली गई है। अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के साथ नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में सख्ती दिखाई है। इसमें करीब 5253 ड्राइविंग लाइसेंसों को निरस्त भी कर दिया गया है।

हेलमेट पर की गई थी सख्ती
बीते दिनों पहले ही प्रदेश के कई बड़े जिलों में हेलमेट को लेकर कड़ी निगरानी की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सबित कई जिलों में हेलमेट लगाए बिना दो पहिया वाहन चलाने वालों की निगरानी के लिए करीब 20 टीम तैयार की गई थी। यह टीम शहर के किसी भी रास्ते पर अचानक चैकिंग कर रही थी। वाहन चालकों से विवाद की स्थिति नहीं बने इसलिए चैकिंग टीम बॉडी वार्न कैमरे के साथ तैनात थी। इस दौरान भी कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नियम तोडऩे की वजह से जब्त कर उसे निलंबित कराया गया।

सीटबेल्ट-हेलमेट की अनदेखी से मौतें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक की मौत हेलमेट न पहनने की वजह सड़क दुर्घटना में 75 प्रतिशत लोगों से हुई। साल 2024 में प्रदेश में 55,711 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 16,831 लोगों की मौत हुई। जिसमें सीटबेल्ड और हेलमेट नहीं लगाना मौतों का सबसे बड़ा कारण निकलकर सामने आया है।

वाहन' और 'सारथी' पोर्टल ठप
वहीं इंदौर में परिवहन विभाग द्वारा वाहन और सारथी पोर्टल से वाहनों और ड्राइविंग लाइसेंस के काम किए जाते हैं, लेकिन 6 दिन से दोनों पोर्टल ठप पड़े है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस के काम नहीं हो रहे हैं। डीलरों को 7 दिन बाद पेनल्टी का फटका लगने का डर सता रहा है।

रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल, ट्रांसफर, परमिट, फाइनेंस हटाना आदि के आवेदन होने के साथ वाहनों के सभी प्रकार के काम होते हैं। इसी तरह सारथी पोर्टल से लर्निंग लाइसेंस, पक्का लाइसेंस, रिन्यूअल, डुप्लीकेट की प्रक्रिया होती है, लेकिन काम नहीं होने से वाहन मालिक परेशान है। बताया जाता है कि यह समस्या पूरे प्रदेश में है। पोर्टल का सर्वर बदलने
का काम चल रहा है, इसलिए ऐसी समस्या आ रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here