samacharsecretary.com

धमाके जैसी आवाज से दहशत, चलती ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट टूटा, दो हिस्सों में बंटी बोगी

लुधियाना.

लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से हड़कंप मच गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) जैसे ही स्टेशन से रवाना होने लगी, अचानक दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई।

कपलिंग टूटने से जोरदार धमाका हुआ और स्लीपर कोच का टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। हालांकि लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज से डिब्बा टूटा है और पुलिस अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जांच जारी रहने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि डिब्बा धमाके से टूटा है या फिर कंपलिंग टूटने से धमाके की आवाज आई है।

धमाके की आवाज से सहमे यात्री, मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह जब न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन लुधियाना स्टेशन से अभी चलना शुरू ही हुई थी कि अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी। यह आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। कपलिंग टूटने के झटके के कारण स्लीपर कोच का शौचालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए इस वाकये से पूरी ट्रेन में चीख-पुकार मच गई और यात्री घबराहट में कोच से बाहर की तरफ भागने लगे।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी वहां पहुंच गए। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कारणों पर सस्पेंस
घटना की वजहों को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है। रेलवे के कुछ अधिकारियों का प्रारंभिक तौर पर मानना है कि ट्रेन के आगे बढ़ते समय कपलिंग (डिब्बों को जोड़ने वाली कुंडी) पर अत्यधिक खिंचाव आने के कारण वह टूट गई। इसके विपरीत, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का दावा है कि उन्होंने कपलिंग टूटने से ठीक पहले बम जैसी जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी। फिलहाल रेलवे इस बात की गहनता से जांच कर रहा है कि यह हादसा किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज
आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी भी है और इसे लेकर हिंदू संगठनों ने मार्च निकालने का ऐलान कर रखा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पंजाब में पहले ही अलर्ट है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से पहले ही सुरक्षा के इंतजाम किए हुए है। हालांकि महानगर में धमाके की पहले भी कई बार धमकियां आ चुकी है। रेलवे स्टेशन पर भी धमाके की कई बार धमकियां आ चुकी है। जिसे लेकर पुलिस के आलाधिकारी इस एंगल से भी जांच करने मेंजुटे है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here