samacharsecretary.com

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरा तय

चंडीगढ़
पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक गतिविधियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 19 से 22 जून के बीच पंजाब दौरे पर आ रहे है। यह दौरा दो दिवसीय होगा हालांकि इस का शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।

नितिन नबीन का अध्यक्ष बनने के बाद यह पंजाब का पहला दौरा होगा, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नबीन अपने दौरे की शुरुआत अमृतसर से करेंगे। अमृतसर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे।

इसके बाद उनके दुर्गयाना मंदिर और जलियांवाला बाग जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वह शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे।

तीन दिन पंजाब में रुकेंगे
बताया जा रहा है कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं। नितिन नबीन पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग दौर की रणनीतिक बैठकें करेंगे।

इन बैठकों में संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए स्थानीय व्यापारियों, किसानों और प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम भी रखा जा सकता है। ध्यान रहे की हाल ही में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी।

गोल्डन टेंपल, दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग भी जाएंगे
जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन अपने पंजाब दौरे की शुरुआत गुरु नगरी अमृतसर से करेंगे। 20 जून को अमृतसर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल (दरबार साहिब) में नतमस्तक होंगे और गुरु घर का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद वे पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।

अलग-अलग शहरों में होंगे बड़े कार्यक्रम
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब चुनावों की तैयारी के लिए अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ रणनीति बैठकें होंगी। पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए वे स्थानीय व्यापारियों, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों से भी संवाद कर सकते हैं।

केवल सिंह ढिल्लों की रणनीति आई काम
दरअसल, हाल ही में पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ढिल्लों ने संकेत दिए थे कि पंजाब में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए केंद्रीय आलाकमान पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने दावा किया था कि जल्द ही केंद्रीय नेताओं और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पंजाब दौरे शुरू होंगे, जो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद करेंगे। नितिन नबीन का यह दौरा इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

दौरा प्रस्तावित है, कार्यक्रम आएगा तो करेंगे शेयर
भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा प्रस्तावित है। अभी दौरा फाइनल नहीं हुआ है। जैसे ही पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा कर दी जाएगी।"

संगठन को पंजाब में मजबूत करने की तैयारी
मुलाकात के बाद ढिल्लों ने संकेत दिए थे कि पंजाब में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही केंद्रीय नेताओं व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पंजाब दौरे शुरू होंगे। माना जा रहा है कि नितिन नबीन का प्रस्तावित दौरा इसी रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा फिलहाल प्रस्तावित है और अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पूरा शेड्यूल तय हो जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा कर दी जाएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here