samacharsecretary.com

Elon Musk का SpaceX IPO बदलेगा हजारों की किस्मत, 4400 कर्मचारियों को मिल सकता है करोड़ों का फायदा

 नई दिल्ली

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आईपीओ की 12 जून को लॉन्चिंग हो रही है. ये दुनिया का सबसे बड़ा IPO है और रिपोर्ट की मानें, तो इसके शेयर मार्केट में SpaceX Share लिस्ट होते ही कंपनी के 4400 से ज्यादा कर्मचारी झटके में करोड़पति बन सकते हैं। 

SpaceX IPO के तहत प्रति शेयर प्राइस बैंड 135 डॉलर तय किया गया है और इस स्तर पर, मस्क की कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.77 ट्रिलियन डॉलर होगी. जो इसे दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ की लिस्ट में टॉप रैंकिंग पर पहुंचा देगा. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 75 अरब डॉलर तक जुटाने की है। 

SpaceX के कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
Elon Musk की ये रॉकेट कंपनी इतिहास के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट डेब्यू के लिए तैयार है और इससे कंपनी के हजारों मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों को भारी लाभ मिलने की उम्मीद है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो अगर SpaceX अनुमानित वैल्यूएशन पर पब्लिक होती है, तो फिर कंपनी के 4,400 से ज्यादा वर्तमान और पूर्व कर्मचारी करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। .

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कर्मचारियों के पास कम से कम 1 मिलियन डॉलर मूल्य के शेयर हो सकते हैं. इससे भी खास बात ये है कि लगभग 400 कर्मचारियों के पास 100 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की संपत्ति हो सकती है। 

सैलरी के साथ कंपनी में हिस्सेदारी भी
दूसरी बड़ी कंपनियां जहां कर्मचारियों के वेतन पर बहुत अधिक निर्भर करती हैं, तो वहीं स्पेसएक्स इससे अलग है और ऐतिहासिक रूप से कर्मचारियों को कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी का तोहफा दिया है. साफ शब्दों में कहें तो, कर्मचारियों को वेतन के साथ-साथ कंपनी में हिस्सेदारी भी प्राप्त है। 

जैसे-जैसे वर्षों में कंपनी का मूल्यांकन बढ़ता गया, उनके पास मौजूद शेयरों की वैल्यू में भी तेज इजाफा होता गया. जो कर्मचारी स्पेसएक्स की शुरुआत में ही कंपनी में शामिल हो गए थे, उनके लिए तो ये जीवन बदलने वाली कंपनी साबित हुई है। 

ऐसे समझें स्पेसएक्स का कमाल
ट्रेवर हाइस, जो 2011 में स्पेसएक्स में शामिल हुए थे, इस बात का एक अच्छा उदाहरण पेश करते हैं कि उनके शेयरों का मूल्य कितना बढ़ गया है. वे कहते हैं कि जब स्पेसएक्स एक बहुत छोटी कंपनी थी और आज की तरह ग्लोबल बनने से बहुत दूर थी. तब उन्हें कंपनी में 1,00,000 से अधिक शेयर मिले. अब आईपीओ की कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो उनके शेयरों की कीमत कम से कम 13.5 मिलियन डॉलर हो सकती है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here