samacharsecretary.com

सिनर और गफ की संघर्षपूर्ण जीत, एंड्रीवा विंबलडन से बाहर

रायटर
 विंबलडन के आधिकारिक कार्यक्रम में हैवीवेट टक्कर बताया जा रहा सर्बिया के नोवाक जोकोविक और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के बीच का मुकाबला शुरू से ही एकतरफा हो गया। बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में कही भी नहीं लगा कि 27 वर्षीय सितसिपास जल्द ही 40 वर्ष के होने जा रहे नोवाक के कौशल ही नहीं फुर्ती पर भी भारी पड़े हों।

परिणाम यह रहा कि जोकोविक ने कभी भविष्य का ग्रैंड स्लैम चैंपियन माने जाने वाले सितसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली और अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में आसानी से एक और कदम आगे बढ़ गए। मुकाबले में दूसरे सेट में 4-4 के स्कोर पर ब्रेक पाइंट का सामना करते हुए सितसिपास के पास विनर शाट मारने के दो मौके थे, लेकिन उनके दोनों ओवरहेड शाठ निशाने से चूक गए।

जोकोविक ने इस लापरवाही का फायदा उठाकर ब्रेक हासिल किया और इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्रीक प्रतिद्वंद्वी की उलटफेर करने की किसी भी उम्मीद को खत्म कर दिया। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पिछले 10 में से आठ गेम जीते और सितसिपास को उनके आपसी मुकाबलों में लगातार 12वीं हार का सामना करना पड़ा।

जीत के बाद जोकोविक ने दर्शकों से कहा कि जाहिर है जब आप इस तरह खेलते हैं तो कोर्ट पर बहुत खुशी, संतुष्टि और आनंद महसूस होता है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जोकोविक इस जीत से विंबलडन में रोजर फेडरर के पुरुषों के 105 मैच जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने से बस एक जीत दूर रह गए हैं। अब उनका अगला मुकाबला 25वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी आर्थर रिंडरकनेच से होगा।

बिना किसी परेशानी के तीसरे दौर में पहुंचे सिनर
विंबलडन के गत चैंपियन जानिक सिनर ने पुर्तगाल के नूनो बोर्जेस को दूसरे दौर के मुकाबले में आसानी से हरा दिया। पहले दौर में सर्बिया के मियोमिर केकमैनोविच के विरुद्ध पांच सेट के तनावपूर्ण मुकाबले में मुश्किलों का सामना करने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने इस मुकाबले में 7-6(4) 7-6(2) 6-4 से जीत हासिल की और शायद ही कभी खतरे में दिखे।

हालांकि दुनिया के 48वें नंबर के खिलाड़ी बोर्जेस ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और दूसरा सेट जीतने से बस एक पाइंट दूर थे, लेकिन अहम मौकों पर सिनर चट्टान की तरह अडिग रहे और एक और लंबे मुकाबले से बच गए और इटली के लिए 95वीं ग्रैंड स्लैम मैच जीत का रिकार्ड बनाया, जिससे वे निकोला पिएत्रांगेली से आगे निकल गए।

गफ को संघर्ष से मिली जीत, एंड्रीवा बाहर
सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गफ विंबलडन में चार साल में तीसरी बार दूसरे दौर में हारने की कगार पर थीं। उनकी प्रतिद्वंदी अर्जेंटीना की सोलाना सिएरा तीसरे सेट में 5-4 से आगे थीं और मैच जीतने के लिए सर्व कर रही थीं, लेकिन अंतत: गफ ने यह मुकाबला 6-3, 3-6, 7(10)-6(7) से जीत लिया और इस संघर्षपूर्ण जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गईं।

जीत के बाद गफ ने कहा कि शायद अगर मैं चाहूं भी तो इसे दोबारा नहीं कर पाऊंगी। हालांकि पांचवीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा इतनी भाग्यशाली नहीं निकली और 2015 में सेरेना विलियम्स के बाद लगातार फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने का उनका सपना पूर्व चैंपियन बारबोरा क्रेजिकोवा ने तोड़ दिया। क्रेजिकोवा ने इस मुकाबले में 19 वर्षीय एंड्रीवा को 4-6, 7-5, 6-4 से शिकस्त देकर दूसरे दौर से बाहर कर दिया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here