samacharsecretary.com

वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की एक्ट्रेस ने उठाई मांग, बोलीं- इससे पुरुषों का स्ट्रेस होगा कम

मुंबई 

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्ड और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब पूनम पांडे ने एडल्ट कंटेंट को लेकर अपने नए बयान से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि वेश्यावृत्ति को भारत में लीगल कर देना चाहिए. उनके बयान पर बवाल मच गया है। 

एडल्ट कंटेंट पर क्या बोलीं पूनम?
पूनम पांडे ने अपने बोल्ड और एडल्ट वीडियो को एक तरह की 'सोशल सर्विस' बताया है. एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उनके बोल्ड वीडियो से खासकर पुरुषों का डिप्रेशन और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है 

RVCJ मूवीज को दिए इंटरव्यू में पूनम पांडे ने अपने बोल्ड वीडियोज को 'बहुत बड़ी सोशल सर्विस' बताया. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- लोग काफी स्ट्रेस में रहते हैं, खासकर पुरुष तनाव से जूझ रहे हैं. ऐसे में अगर मेरा एक वीडियो उनका स्ट्रेस कम करने में मदद करता है, तो इसमें क्या खराबी है? बाहर क्राइम रेट कितना बढ़ रहा है. भारत में प्रोस्टिट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए, इससे महिलाओं के खिलाफ होने वाली क्राइम की वारदात कम हो जाएंगी। 

मर्दों के बारे में क्या बोलीं पूनम?
पूनम पांडे ने आगे कहा कि देश में कई पुरुष फ्रस्ट्रेशन से गुजर रहे हैं, जिसे लोग समझ नहीं पाते. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने वीडियोज में जिस भी लेवल का कंटेंट तैयार किया है, उन एरोटिक वीडियोज को काफी खूबसूरती से शूट किया गया है. पूनम का मानना है कि उनके एडल्ट वीडियो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी सोशल सर्विस हैं। 

पूनम पांडे ने यह भी कहा कि अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से उन्हें भारी ट्रोलिंग और आलोचना झेलनी पड़ी है. उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और उनके अपने दोस्त भी उनका मजाक उड़ाते हैं, जबकि वो लोग खुद छिपकर उनके वीडियो देखते हैं। 

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए पूनम पांडे ने कहा कि कई कमेंट्स पढ़कर उन्हें बहुत गुस्सा आता है.  उन्होंने माना कि कभी-कभी उनका मन करारा जवाब देने का करता है, लेकिन फिर वो खुद को शांत रखती हैं, ताकि अपना स्टैंडर्ड खराब न होने दें. पूनम ने कहा कि उन्हें ऐसे कमेंट्स करने वालों की सोच पर तरस आता है। 

पूनम पांडे की बात करें तो उनके बोल्ड फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं. एक्ट्रेस के बोल्ड वीडियोज पर कई लोग आपत्ति जता चुके हैं. लेकिन उन्हें लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here