नई दिल्ली
आज से नया हफ्ता शुरू हो रहा है. ऐसे में बहुत से लोग बैंक जाकर अपना काम निपटाने की तैयारी कर रहे होंगे.ज्यादातर लोग ये सोच रहे होंगे कि इस हफ्ते किस दिन बैंक जाकर अपना काम निपटाया जाए. लेकिन बैंक जाने से पहले यह पता होना जरूरी है कि उस दिन आपके शहर में बैंक खुला है या बंद है.कहीं ऐसा न हो कि आप काम लेकर बैंक पहुंचें और वहां ताला लगा मिले.इससे आपका समय तो बर्बाद होगा ही इसके साथ आपको बेवजह बैंक के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।
इसलिए यहां हम आपको बता रहे हैं कि 7 से 13 सितंबर के बीच किस दिन, किस शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे।
क्या 7 से 10 सितंबर के बीच बैंक खुले रहेंगे?
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 7 सितंबर से 10 सितंबर तक यानी सोमवार से गुरुवार तक ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहने वाले हैं.. हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसलिए अगर आपका काम जरूरी है, तो बैंक जाने से पहले अपने नजदीकी ब्रांच से जरूर कंफर्म करलें।
11 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद?
11 सितंबर, शुक्रवार को जयपुर में निगम चुनाव की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इस दिन जयपुर में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा. ऐसे में अगर आप जयपुर में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले ही जाकर काम निपटा लेना चाहिए।
11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है.यह फैसला 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले लिया गया है.ऐसे में दिल्ली में सरकारी ऑफिस में कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसका असर कुछ बैंक शाखाओं पर भी पड़ सकता है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि बैंक उस दिन बंद ही रहेगा. इसलिए दिल्ली में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियोंके बारे में पता कर लेना बेहतर रहेगा।
12 सितंबर को देशभर में बैंक बंद
12 सितंबर, शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.इस दिन असम के गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाओं में छुट्टी रहती है. इसके अलावा, सभी रविवार को भी देशभर में बैंक बंद रहते हैं।
13 सितंबर को बैंक में छुट्टी
13 सितंबर, रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे. रविवार को बैंक में साप्ताहिक छुट्टी होती है.इसलिए अगर आपको बैंक जाकर कोई काम कराना है, तो 12 और 13 सितंबर के दिन जाने का प्लानिंग न करें।
सितंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
सितंबर में आने वाले दिनों में भी कई शहरों में गणेश चतुर्थी सहित क्षेत्रीय छुट्टियों और वीकेंड के कारण बैंक बंद रह सकते हैं.. यहां जानिए आने वाले दिनों में कब-कब बैंक की छुट्टी रहेगी…
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.
15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक की छुट्टी रहेगी.
21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
22 सितंबर को करमा पूजा के कारण रांची में बैंक की छुट्टी रहेगी.
23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
25 सितंबर को इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक की छुट्टी रहेगी.
26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर भी बिना दिक्कत के हो जाएंगे ये सारे काम
ज्यादातर लोग ये सोच कर परेशान हो जाते हैं कि बैंक बंद है तो पैसे के लेनदेन जैसे जरूरी काम कैसे होगा. आपको बता दें कि इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि उस दिन बैंकिंग से जुड़े काम सारे के सारे अटक जाएंगे. बैंक छुट्टी के दिन भी आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस और एटीएम जैसी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यानी दोस्तों और परिवार को लोगों को जब चाहे पैसे भेज सकते हैं, जरूरत पड़ने पर UPI से पहले मंगा सकते हैं…और कैश की जरूरत पड़े तो बैंक जाकर फटाफट पैसे निकाल सकते हैं. हालांकि, जो काम बैक ब्रांच में जाकर होने वाला है, जैसे चेक से जुड़े काम या डॉक्यूमेंट जमा करना ये सबछुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे. ये तभी होगा जब बैंक खुलेंगे।





