samacharsecretary.com

गणेश चतुर्थी पर बप्पा की भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, अनन्या से काजोल तक ने शेयर की झलकियां

आज 14 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए. सितारों ने सोशल मीडिया पर गणपति बप्पा के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं.

अनन्या पांडे ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं. फोटोज में वो अपनी फैमिली संग गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आईं. अनन्या सूट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी.

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने मनाई गणेश चतुर्थी
एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया ने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में दोनों अपने बच्चों और परिवार संग इस त्यौहार को मनाते नजर आ रहे हैं.

काजोल ने शेयर की फोटो
एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने घर गणपति बप्पा का वेलकम किया. गणेश चतुर्थी के मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बप्पा की मूर्ति के साथ सेल्फी लेती नजर आईं.

महिमा मकवाना ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक
एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने भी अपने परिवार संग गणेश चतुर्थी मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. साड़ी पहने महीमा हाथ जोड़कर पोज देती नजर आईं.

 दिशा परमार ने भी शेयर की फोटो
 दिशा परमार और राहुल वैद्य ने भी हर साल की तरह इस बार अपने घर बप्पा का स्वागत किया. दिशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की है.

सुनीता आहूजा ने बच्चों संग मनाई गणेश चतुर्थी
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें गणपति बप्पा की आरती करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे. उन्होंने पैप्स को प्रसाद भी बांटा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here