samacharsecretary.com

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरे बढ़े, अब हफ्ते में दो दिन संचालन

अंबिकापुर.

सरगुजा के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू हो गया है। सांसद चिंतामणि महाराज ने आज हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।

इस अतिरिक्त फेरे से दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए आवागमन का विकल्प बढ़ेगा। विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। दूसरे साप्ताहिक फेरे को सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बेहतर रेल सुविधा देना प्राथमिकता- सांसद
बता दें कि सांसद चिंतामणि महाराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू करने की मांग उठाई थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। सांसद ने कहा कि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा और कनेक्टिविटी देना प्राथमिकता है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here