samacharsecretary.com

परविंदर झोटा मर्डर केस में ड्रग्स तस्करी का एंगल, CBI ने मेडिकल स्टोर खंगाला

मानसा.

परविंदर झोटा हत्याकांड मामले में सीबीआई की ओर से शनिवार सुबह ही रेट की जा रही है। सीबीआई टीम की ओर से शहर के रामबाग रोड स्थित मानसा मेडिकल हाल पर सीबीआई की जांच करीब आधे घंटे से जारी है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस हत्याकांड के बाद शहर के सील किए गए सभी मेडिकल स्टोर की सीबीआई की ओर से जांच की जाएगी। झोटा की हत्या के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के रेलवे फाटक और बस स्टैंड क्षेत्र में चार मेडिकल स्टोर को सील करने के अलावा दो के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

घरों की तलाशी-पूछताछ –
इससे पहले वीरवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजन से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा। दसवें दिन भी मानसा के तिकोनी चौक पर धरना जारी रहा।

सामान और दस्तावेज बरामद –
सीबीआई की टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही। चारों आरोपियों को मानसा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंद्र नागपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here