samacharsecretary.com

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर

राज्य मंत्री  गौर ने एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड
‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि युवा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था मात्र नहीं है, अपितु यह हमारे देश की सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का आधार है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर भोपाल स्थित एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय एवं जन-उन्मुख कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड के लाइव श्रवण एवं उसके बाद आयोजित विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

राज्यमंत्री  गौर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे भारतीय संविधान के मूल्यों एवं समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा एवं सम्मान की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति लोकतंत्र की सुदृढ़ता और राष्ट्र के नवनिर्माण की सबसे मुख्य कर्णधार है। इसके लिए प्रत्येक युवा का अपने नागरिक कर्तव्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निरंतर सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जागरूक, उत्तरदायी तथा राष्ट्रहित के प्रति पूर्णतः समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत विद्यालय परिसर में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक चेतना के संरक्षण तथा अराजकता से समाज एवं राष्ट्र को होने वाले दुष्परिणामों पर प्रखर शैली में अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना का बीजारोपण करना, उनकी मौलिक अभिव्यक्ति की क्षमता का संवर्धन करना तथा उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक ,अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here