samacharsecretary.com

चिट्टा सेवन के आरोप में ASI पर कार्रवाई, डोप टेस्ट में हुई पुष्टि

बुढलाडा/मानसा.

पंजाब पुलिस के एएसआइ को शुक्रवार सुबह लोगों ने चिट्टा (हेरोइन) पीते पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों के साथ धक्कामुक्की हुई। भड़के लोगों ने आइटीआइ चौक पर धरना लगा दिया। मोहाली के रहने वाले एएसआइ की डोप टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

होशियारपुर जिले के जहानखेला में प्रशिक्षण ले रहे एएसआइ सहजप्रीत सिंह की ड्यूटी आइटीआइ चौक पर लगी थी। सुबह करीब 11 बजे वह चिट्टे का सेवन कर रहा था कि लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धक्कामुक्की की। पुलिस टीम एएसआइ को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता के शोरूम में लेकर गई तो वहां तनाव बढ़ गया और गुस्साए लोगों ने प्रदेश सरकार पर नशा तस्करी का आरोप लगाते हुए शोरूम के शीशे तोड़ दिए और आइटीआइ चौक जाम कर दिया।

तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि धरने में कुछ शरारती तत्व थे जोकि आप नेता की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने शोरूम को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, धरने में शामिल वारिस पंजाब दे, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की गहराई से जांच और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

धरने की सूचना पर एसपी नरिंदर सिंह डीएसपी गुरप्रताप सिंह, सीआइए स्टाफ प्रभारी अजय परोचा और थाना सिटी प्रभारी जसप्रीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि एएसआइ का सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट कराया गया है और रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद लोगों ने धरना खत्म कर दिया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here