samacharsecretary.com

पीथमपुर-सागौर के बीच नई रेल लाइन की टेस्टिंग शुरू, 50 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ा डीजल इंजन

 इंदौर 
 इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को पीथमपुर से सागौर के बीच ट्रैक पर 50 किमी प्रति घंटा की गति से डीजल इंजन चलाया गया। इस तरह इस ट्रैक के परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई जो छह नवंबर तक चलेगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत टीही से धार रेल पहुंचने का इंतजार अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। टीही एवं धार के बीच नवनिर्मित बड़ी रेल लाइन का सिविल, विद्युतीकरण एवं सिग्नलिंग वर्क पूर्ण होने के बाद निरीक्षण एवं गति परीक्षण शुरू हो गया। इस दौरान में रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल, मुंबई द्वारा भी नई रेल लाइन का निरीक्षण एवं गति निरीक्षण किया जाएगा।

30 अक्टूबर से छह नवंबर तक इस ट्रैक पर इंजन की इंजन की गति धीरे-धीरे बढाई जाएगी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 30 अक्टूबर से छह नवंबर तक इस ट्रैक पर इंजन की इंजन की गति धीरे-धीरे बढाई जाएगी और अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी इंजन को चलाकर स्पीड ट्रायल जांच की जाएगी । पश्चिम रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रायल के दौरान ट्रेक के आसपास रहने वाले लोगों को ट्रेक पर नहीं आने और न पशुओं को जाने की सूचना भी जारी की है।

वहीं, इसके पहले टीही के पास बनी 2,957 मीटर लंबी टनल में रेलवे ट्रैक को दोनों छोर से जोड़ने के बाद टावर वैगन व स्वचलित भारी मशीन चलाकर परीक्षण किया जा चुका है। पांच और छह नवंबर को रेलवे सुरक्षा आयुक्त टीही से धार के बीच लगभग 47 किमी लंबे रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। टनल में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि विद्युतीकरण और सिग्नलिंग से संबंधित कार्य भी अंतिम चरण में है।

दिसंबर तक इंदौर-धार के बीच शुरू हो सकती है रेल सेवा
रेलवे सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा होने और आवश्यक सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद इस रेलखंड पर रेल संचालन की दिशा में अगला कदम बढ़ सकेगा। ऐसे में धार और आसपास के क्षेत्र के रहवासियों को दीपावली के आसपास बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

दिसंबर तक इंदौर से धार के बीच रेल सेवा शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, नियमित यात्री रेल सेवा शुरू होने की दिनांक रेलवे की अंतिम मंजूरी और परिचालन संबंधी तैयारियों पर निर्भर करेगी। इस रेलखंड पर रेल संचालन शुरू होने से धार जिले को इंदौर से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के साथ ही आसपास के गांवों और कस्बों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here