samacharsecretary.com

वोटर लिस्ट विवाद पर अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, संसद में चर्चा कराने को तैयार सरकार

 करनाल   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। 

गृह मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम दर्ज हैं और इसी वजह से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। 

'राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है पीट लो'

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगा रही है. लेकिन वोटर लिस्ट से नाम हटने की वजह भी समझनी चाहिए. मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी मौत हो चुकी है. कुछ लोग दूसरे राज्यों में जा चुके हैं. वहीं, कई लोगों के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को वोटर लिस्ट से हटाना जरूरी है. शाह ने दावा किया कि करीब तीन करोड़ ऐसे लोग हैं जो चुनाव आयोग के सामने नहीं आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए हैं और राहुल गांधी की पार्टी ने उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए हैं। 

शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी, घुसपैठियों के लिए जितनी छातियां पीटनी हैं, पीट लो. लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर मजबूती से अपनी बात रखेगी. हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर ही रहेंगे. कांग्रेस हमेशा घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करती आ रही है. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। 

संसद में चर्चा की चुनौती पर भी दिया जवाब
अमित शाह ने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई चर्चा की चुनौती का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री को पत्र लिखें. सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है. वहां इस मुद्दे पर पूरी चर्चा कर ली जाएगी। 

शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद को चलने नहीं देते और सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि संसद ही बहस करने की सही जगह है। 

'10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं क्या?'
अमित शाह ने SIR को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या 10 साल की शादी में 12 बच्चे हो सकते हैं? शाह ने कहा कि वोटर लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं, जहां बेटा अपने पिता से बड़ा है और 600 गज के एक मकान में 132 लोग रहते हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने वोटर लिस्ट की जांच के दौरान अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई. शाह ने कहा कि चुनाव आयोग का काम फर्जी नामों को हटाकर वोटर लिस्ट को ठीक करना है. कांग्रेस के विरोध और शोर-शराबे से बीजेपी का यह संकल्प कमजोर नहीं पड़ेगा। 

आज खत्म हो रहा बीजेपी का अभियान
बीजेपी ने 22 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू किया था. आज 5 नवंबर को इसका आखिरी है. इस दौरान देश के अलग-अलग जिलों और पार्टी मुख्यालयों पर रैलियां और कार्यक्रम किए गए। 

करनाल में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया. शाह ने कहा कि देशभर में इस अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिला है. उन्होंने दावा किया कि हर जगह बड़ी संख्या में लोग जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन देखने को मिला। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here