samacharsecretary.com

धनतेरस पर बीजेपी कार्यालय में हुआ विशेष पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धनतेरस से हुई शुरुआत के साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने भोपाल के बीजेपी मुख्यालय में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की और प्रदेश वासियों के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य के साथ सुख समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कराने वाले लाभार्थियों को भी बधाई दी.

मोहन यादव ने राज्यपाल को दी मंगलकामनाएं

भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंटकर उन्हें धनतेरस और दीपावली पर्व की मंगलकामनाएं दीं.

स्वामित्व योजना के तहत आवासों की फ्री रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा "आज के समय के ग्रामों में मकान बनाने के लिए लोग लाखों रुपए की अपनी पूंजी लगाते हैं. हमारी सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत आवास की निःशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया. आज के समय के ग्रामों में मकान बनाने के लिए लोग लाखों रुपए की अपनी पूंजी लगाते हैं. राज्य सरकार ने इस योजना को अभियान के रूप में लिया है. इससे ग्रामीणजन अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से आवश्यकता के अनुसार ऋण ले सकते हैं."

मुख्यमंत्री ने कहा-सबसे बड़ा धन है निरोग रहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस के मौके पर कहा "पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व धनतेरस से आरम्भ होता है. आज के दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है. हमारे लिए सबसे बड़ा धन निरोग रहना है. इसीलिए सबसे बड़ा सुख निरोगी काया माना जाता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को जोड़कर हमारी पारंपरिक पद्धति को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. आयुष विभाग के माध्यम से हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति को सम्मान मिल रहा है." 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here