samacharsecretary.com

एक करोड़ की रंगदारी और हत्या की धमकी, कैथल में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कैथल
 पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने तथा रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपितों के बीच पाडला-गुहणा रोड पर मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गुरकिरत सिंह और कर्मबीर सिंह निवासी जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

रकम न देने पर दी जान से मारने की धमकी
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर क्षेत्र के गांव पाडला निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों द्वारा एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। आरोपियों ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस संबंध में मामला सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम लगातार आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

वीरवार सुबह एंटी-एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पाडला-गुहणा रोड पर कार्रवाई की।

कैथल के नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज
इसी दौरान पुलिस टीम का आरोपियों से आमना-सामना हो गया और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित गांव पाडला निवासी उक्त व्यक्ति पर हमला करने के इरादे से आए थे। कैथल पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात को टाल दिया गया तथा दोनों आरोपितों को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपित पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि रंगदारी मांगने की वारदात में इनके साथ अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं तथा इनके आपराधिक नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हुए हैं। पुलिस आरोपितों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच करेगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here