samacharsecretary.com

बिहार को मिलेगी 6 लेन गंगा पुल की सौगात, 5000 करोड़ की लागत से बना नीतीश सेतु होगा शुरू

पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसका नामकरण राज्य सरकार की ओर से 'नीतीश सेतु' किया गया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि नीतीश सेतु के शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी और विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

पटना से वैशाली पहुंचने में 25 मिनट लगेंगे
करीब 9.76 किमी कच्ची-दरगाह बिदुपुर छह लेन गंगा सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देगा। इसके चालू होने से पटना से वैशाली पहुंचने में महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। अभी इस रूट पर महात्मा गांधी सेतु और दूसरे रास्तों के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी की परेशानी झेलनी पड़ती है।

करीब 5000 करोड़ की लागत से परियोजना पूरी
गंगा नदी पर पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु की लंबाई 9.76 किमी है, लेकिन एप्रोच रोड समेत पूरी परियोजना 19.76 किमी लंबी है। इस परियोजना पर करीब 5000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। इसे बिहार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गिना जा रहा है।

नीतीश सेतु बिहार का गेट-वे होगा-संजय झा
वहीं इस पुल को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है। जबकि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही तय किया है कि इस पुल नाम नीतीश सेतु होगा। पहले अटल पथ और जेपी सेतु था। अब नीतीश सेतु नाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत सम्मान हमेशा नीतीश कुमार के प्रति हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु बिहार का गेट-वे होगा।

कई जिले के लोगों की भी मुश्किलें होगी कम
कच्ची-दरगाह बिदुपुर छह लेन गंगा सेतु के शुरू होने से कई जिलों के लोगों को राहत मिलने की संभावना है। पटना और वैशाली के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों के पटना आने-जाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक और तेज रास्ता मिलेगा। जबकि गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here