samacharsecretary.com

AI और डिजिटल गवर्नेंस पर सियोल में मंथन, 373 प्रतिनिधियों की भागीदारी के बीच अंगीकार हुई घोषणा

जयपुर
 राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष  वी. निवास ने आईआईएएस सियोल सम्मेलन–2026 को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया। कोरिया गणराज्य के सियोल में सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल मंचों और बड़े आंकड़ों के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

 निवास ने सम्मेलन में पांच अनुच्छेदों वाली सियोल घोषणा को अंगीकार किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणा सामाजिक मूल्य को विकास के केंद्र में रखती है तथा सरकारों, व्यावसायिक जगत, नागरिक समाज, शिक्षाजगत और स्थानीय समुदायों के सहयोग से सामाजिक समस्याओं के समाधान एवं संस्थागत बदलाव को आगे बढ़ाने पर बल देती है।

उन्होंने विभिन्न देशों में शासन की गुणवत्ता का आकलन करने वाले आईआईएएस सुशासन सूचकांक को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके लिए उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिक निदेशक प्रो. मार्को डे ला क्रूज के योगदान की सराहना की।

मेक्सिको सिटी में वर्ष 2027 में होने वाले आईआईएएस सम्मेलन का उल्लेख करते हुए  निवास ने सदस्य देशों एवं संस्थाओं के साथ निरंतर संवाद और शासन को सरल बनाने में सहायक शोध आधारित पद्धतियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षाविदों और प्रशासकों के बीच वैश्विक सेतु के रूप में आईआईएएस की भूमिका को भी रेखांकित किया।

 निवास ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के लिए कोरिया गणराज्य की राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष, आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्री, अर्थशास्त्र, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संबंधी राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष तथा एसके समूह के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सम्मेलन के सभी सत्र अध्यक्षों और शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले 373 प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने सत्र अध्यक्षों को सम्मेलन प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। कोरिया गणराज्य में पहली बार आईआईएएस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सम्मेलन अध्यक्ष प्रो. यंग बुम ली और आयोजन दल की सराहना की।

भारतीय नेतृत्व में संस्थान की अंतरराष्ट्रीय सक्रियता का उल्लेख करते हुए उन्होंने नई दिल्ली में वर्ष 2025 में आयोजित सफल आईआईएएस सम्मेलन तथा वर्ष 2026 में ग्रीस, रोम और सियोल में हुए सम्मेलनों को याद किया।

 निवास ने आईआईएएस के निवर्तमान महानिदेशक डॉ. सोफियान सहराउई की नौ वर्षों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों, अकादमिक मानकों, साझेदारियों और संस्थान की वित्तीय स्थिरता को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान का उल्लेख किया।

समापन सत्र में आईआईएएस के महानिदेशक डॉ. सोफियान सहराउई और सियोल सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. यंग बुम ली सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here