samacharsecretary.com

IPL 2027 में हार्दिक पंड्या से पोंटिंग को बड़ी उम्मीदें, बोले- पंजाब के पास अब हर विभाग में विकल्प

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस (MI) से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या को लेकर पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि हार्दिक के आने से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है और अब उसके पास हर विभाग में विकल्प मौजूद हैं.

हार्दिक पंड्या को पंजाब ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले ट्रेड किया है. इस ट्रेड में हार्दिक की कीमत 18 करोड़ रुपये रही. पोंटिंग ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि टीम ने पिछले तीन साल के साइकल को ध्यान में रखते हुए अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने की कोशिश की है. अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले पंजाब ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

पोंटिंग ने कहा, 'हमने ट्रेड के जरिए हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है और अर्शदीप सिंह को दूसरी टीम में भेजा है. हमारे पास अब काफी संतुलित स्क्वॉड है. हमारी टीम में ऑलराउंडर्स की संख्या को लेकर काफी चर्चा हो रही है.'

उन्होंने आगे कहा कि हार्दिक के अलावा मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ी भी टीम में हैं. ये सभी अलग-अलग भूमिकाओं में योगदान दे सकते हैं.

पोंटिंग के मुताबिक, टीम के पास स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर्स के साथ तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर्स के भी अच्छे विकल्प हैं. इससे पंजाब को टीम संयोजन तैयार करने में काफी मदद मिलेगी और उसके पास लगभग हर स्थिति के लिए विकल्प मौजूद रहेंगे.

हेटमायर को रिलीज करने पर संगकारा ने बताई वजह
इस बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच कुमार संगकारा ने शिमरॉन हेटमायर को रिलीज करने के फैसले पर भी बात की. उन्होंने बताया कि हेटमायर पिछले डेढ़ साल से बल्लेबाजी क्रम में अलग स्थान पर खेलने की इच्छा जता रहे थे. वह अब भी शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम में उनकी भूमिका को लेकर जगह खाली होने और नीलामी के लिए पर्याप्त रकम जुटाने की जरूरत के चलते यह फैसला लेना पड़ा.

संगकारा ने कहा कि नीलामी में अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीम को आर्थिक लचीलापन चाहिए था. उन्होंने माना कि हेटमायर को रिलीज करना आसान फैसला नहीं था और फ्रेंचाइजी ऐसा नहीं करना चाहती थी, लेकिन टीम की जरूरतों को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here