samacharsecretary.com

रामलला की नगरी से माता सीता के धाम तक सरयू-कमला एक्सप्रेस, 604 किलोमीटर का सफर 18 घंटे

अयोध्या
 प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन शुरू हो गई है। भारत और नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का उद्घाटन 23 नवंबर को हुआ। इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से होगा।

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच की दूरी करीब 604 किलोमीटर है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर शामिल है। इस ट्रेन का भारत में आखिरी स्टेशन जयनगर होगा। जयनगर क्रॉस करने के बाद यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम में रुकेगी।

28 नवंबर से आम श्रद्धालु कर सकेंगे सफर
अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन 23 नवंबर को होगा, जबकि 28 नवंबर से आम श्रद्धालु इस रेलसेवा में यात्रा कर सकेंगे। अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच करीब 604 किलोमीटर की दूरी लगभग 18 घंटे में पूरी होगी।

यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रेलसेवा सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार और जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को ट्रेन रवाना होगी।

अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन की समय सारिणी
निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन सोमवार को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट से जनकपुर के लिए रवाना होगी। जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

सोमवार शाम अयोध्या से जनकपुर के लिए प्रस्थान

  • गाड़ी संख्या 15596 अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार शाम 5:50 बजे रवाना होगी।
  • अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर होते हुए मंगलवार दोपहर 12:40 बजे नेपाली समय के अनुसार जनकपुर धाम पहुंचेगी।
  • रास्ते में गोरखपुर में रात 10:13 बजे, नरकटियागंज में मंगलवार रात 1:50 बजे, सीतामढ़ी में सुबह 4:42 बजे और जयनगर में सुबह 8:30 बजे आगमन होगा।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 15595 प्रत्येक शनिवार दोपहर 1:10 बजे नेपाली समय के अनुसार जनकपुर धाम से रवाना होगी।
  • जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम होते हुए रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
  • इस दौरान गोरखपुर में रविवार सुबह 3:55 बजे ट्रेन का आगमन निर्धारित है।

सरयू-कमला एक्सप्रेस में कितने एसी और स्लीपर कोच?
सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन आधुनिक 17 कोच वाले एलएचबी रैक से किया जाएगा। इसमें आठ वातानुकूलित कोच (AC कोच), सात स्लीपर श्रेणी के कोच, एक एलएसएलआरडी और एक एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच शामिल हैं।

एसी द्वितीय श्रेणी के दो कोच में प्रत्येक में 52 बर्थ, एसी तृतीय श्रेणी के तीन कोच में 72-72 बर्थ और एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के तीन कोच में 80-80 बर्थ की व्यवस्था होगी।

सात स्लीपर कोच में प्रत्येक में 80 बर्थ तथा एलएसएलआरडी कोच में 38 सीटें उपलब्ध होंगी। एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच विद्युत उत्पादन के लिए लगाया गया है। फिलहाल ट्रेन का आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है।

रामायणकालीन संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
अयोध्या और जनकपुर धाम रामायण कालीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

दोनों नगरों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन सुगम होगा। रामायण सर्किट और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बीच बेहतर रेल संपर्क से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। यह रेलसेवा भारत-नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक एकता और आपसी विश्वास की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here