samacharsecretary.com

न्यूजीलैंड से ड्रॉ के बाद फाइनल की राह मुश्किल, भारत को अब जीतने होंगे अहम मुकाबले

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बाकी पांच विकेट नहीं निकाल सके और मुकाबला बराबरी पर छूटा. इस नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका पर भी पड़ा है. भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) घटकर 50 हो गया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की उसकी राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है. वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 51.52 था, जो ड्रॉ के बाद घटकर 50 रह गया. टीम 12 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है. भारत के खाते में 72 अंक हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का पीसीटी 66.67 है. टीम सात टेस्ट में चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके खाते में 56 अंक हैं. साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत अंकतालिका में साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है. उसने आठ टेस्ट में छह जीत और दो हार दर्ज की हैं. ऑस्ट्रेलिया 69.23 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर आ चुका है. कंगारू टीम ने 13 टेस्ट में नौ जीत और चार हार हासिल की हैं. भारत के बाद बांग्लादेश 40.74 पीसीटी के साथ पांचवें और इंग्लैंड 38.54 PCT के साथ छठे स्थान पर है. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ताजा अंकतालिका. (Photo: ICC) क्या फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. भारत को इसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेना है. ये छह मुकाबले भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं. इन मुकाबलों में जीत हासिल करने पर ही भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना बनेगी. उधर न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट खेलने हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है. साउथ अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद उसे फरवरी 2027 में श्रीलंका का दौरा करना है.

लखनऊ ITI में बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार होंगे छात्र

लखनऊ चारबाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही किताबी ज्ञान के साथ कारखाने में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए परिसर के भवन को नया स्वरूप देने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। करीब चार करोड़ की लागत में स्मार्ट क्लासरूम के साथ ही प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी के बराबर आईटीआई को दर्जा देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। आईटीआई में अब सिर्फ किताबी ज्ञान और प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा। विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के साथ कारखानों में मशीनों पर काम करने का मौका भी मिलेगा। पाठ्यक्रम का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के रूप में पूरा करना अनिवार्य होगा। तकनीनी कौशल अंतर को दूर करने के लिए दोहरी शिक्षण प्रणाली (डीएसटी) लागू की जा रही है। नई व्यवस्था से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, वायरमैन और पेंटर समेत प्रमुख ट्रेडों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुलेट बनाने वाली कंपनी रायल एनफील्ड की ओर से स्मार्ट कार्यशाला शुरू की गई है। टाटा की ओर से अलीगंज समेत प्रदेश के 150 से अधिक आइटीआइ का विकास किया जा रहा है। वहीं 66 से अधिक संस्थानों को पीपीपी माडल पर संचालित करने की तैयारी है। आईटीआई पर एक नजर प्रदेश में राजकीय आईटीआई 305। -निजी आईटीआई- 3,300। -सरकारी संस्थानों में सीटें- 1,26,575। -निजी संस्थानों में सीटें- 3,71,732। – सरकारी और निजी संस्थानों की कुल सीटें- 4,98,307। – टाटा की ओर से विकसित किए जा रहे संस्थान – 150। – पीपीपी माडल पर विकसित होने वाले संस्थान -66। प्रवेश के मुख्य बिंदु – प्रवेश का आधार : हाईस्कूल की मेरिट। – मेरिट सूची : राज्य, जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर। -ब्लाक स्तर पर : 25 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण। -आवेदन : वेबसाइट scvtup.in के माध्यम से। आईटीआई विद्यार्थियों के अंदर तकनीकी समझ विकसित करने के लिए संस्थानों के अलावा औद्योगिक इकाइयों में भी प्रैक्टिकल कराया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को तकनीक से जोड़कर उन्हें उद्योग लगाने और रोजगार पाने के योग्य बनाना है। संस्थानों के विद्यार्थियों को उद्योगों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उनका औद्योगिक दृष्टिकोण विकसित हो। स्मार्ट क्लास के साथ कारखानों में प्रशिक्षण के लिए उद्योगों से संपर्क किया जाएगा। अलीगंज समेत 150 से अधिक आइटीआइ का विकास टाटा कर रही है, जबकि 66 से अधिक संस्थानों को पीपीपी माडल पर संचालित करने की तैयारी है।- राजेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक प्रशिक्षण

24 करोड़ का दान देकर विनोद अग्रवाल ने बनाई हुरुन लिस्ट में जगह, लगातार छठी बार शामिल

इंदौर  इंदौर के उद्योगपति और कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल ने देश के बड़े दानदाताओं की सूची में एक बार फिर जगह बनाई है। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट-2026 में वे 24 करोड़ रुपए के घोषित दान के साथ देश में 60वें स्थान पर रहे हैं। खास बात यह है कि वे लगातार छठी बार इस सूची में शामिल हुए हैं। पिछले साल उन्होंने 19 करोड़ रुपए का दान दिया था और 71वां स्थान हासिल किया था। इस बार उनके दान की राशि में 5 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2024 में 20 करोड़ रुपए के दान के साथ वे 58वें और 2023 में 34 करोड़ रुपए के दान के साथ 31वें स्थान पर रहे थे। वहीं, 2022 में 30 करोड़ रुपए के दान के साथ 34वां और 2021 में 11 करोड़ रुपए के दान के साथ 66वां स्थान हासिल किया था। 10,200 करोड़ की संपत्ति के साथ प्रदेश में सबसे अमीर सितंबर 2026 में जारी एमएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2026 में भी विनोद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के सबसे धनी उद्योगपति के रूप में पहला स्थान हासिल किया था। सूची में उनकी अनुमानित संपत्ति 10,200 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसके साथ वे देश के अमीर उद्योगपतियों की सूची में 365वें स्थान पर रहे थे। अन्नसेवा से स्वास्थ्य और शिक्षा तक चला रहे प्रकल्प विनोद अग्रवाल बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, अन्नसेवा, गोसेवा, खेलकूद और जनकल्याण से जुड़े कई प्रकल्प संचालित कर रहा है। इनमें उज्जैन का महाकाल अन्नक्षेत्र, अयोध्या का चमेली देवी अग्रवाल अन्नक्षेत्र, अन्नपूर्णा सेवा परियोजना और नीना विनोद अग्रवाल अन्नप्रसादम प्रमुख हैं। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों के हृदय उपचार में सहयोग, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, शिक्षा और गोसंरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। बोले- व्यापार की सफलता का लाभ समाज को भी मिलना चाहिए विनोद अग्रवाल का कहना है कि ईश्वर ने जो सामर्थ्य दिया है, उसका एक हिस्सा समाज कल्याण में जरूर लगाना चाहिए। व्यापार में मिली सफलता तभी सार्थक है, जब उसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। समाजसेवा उनके लिए केवल दान नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और मानवता की सेवा करने का माध्यम है। दानदाताओं की लिस्ट में पांचवी बार प्रदेश में अव्वल कारोबरी विनोद अग्रवाल लगातार पांचवी बार प्रदेश में पहले स्थान पर है। हुरून इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी सूची में देश में उन्हें 71 वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष वे इस सूची में 58 वें स्थान पर थे। इन्होंने वर्ष 2024-25 में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, गरीबी व कुपोषण के कार्यो में 19 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस साल हुरून इंडिया द्वारा दानदाताओं की सूची में शामिल होने के लिए देश के करीब 200 उद्योगपतियों ने नामांकन किया था, इनमें से 185 की सूची जारी की गई है। इसमें इंदौर के कोयला कारोबारी 71 वें स्थान पर रहे। इस बार दानदाताओं की इस सूची में मप्र के उद्योगपति सुधीर अग्रवाल ने भी स्थान पाया है। उन्हें 98 वां स्थान मिला है। हुरून इंडिया की रिच लिस्ट में भी प्रदेश में अव्वल हुरून इंडिया द्वारा जारी रिच लिस्ट में विनोग अग्रवाल पिछले पांच साल से शामिल हैं। इस वर्ष देश में उन्हें 328वीं रैंक मिली है और मप्र में वे पहले स्थान पर हैं। इस सूची में इस बार मप्र के 13 उद्योगपति शामिल हैं। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के उद्योगपति इस सूची में होंगे। विनोद अग्रवाल ने बताया कि मेरा मानना है कि यदि किसी का व्यापार बढ़ता है तो उसे अपने ईको सिस्टम में सहयोग देने वाले लोगों को भी लाभ देना चाहिए। जब कभी आप समाज सेवा करते हो तो आपके विचारों की शुद्धता आती है और व्यापार में पारदर्शिता भी आती है। हाल ही में हमारे फाउंडेशन अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में भोजनशाला के लिए बड़े किचन का निर्माण कर रहा है। यहां बनने वाले भोजन को वैन व कियोस्क के माध्यम से दो से तीन हजार लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। हमारे शहर में नि:शुल्क योग सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उज्जैन सिंहस्थ में शासन की जरूरत व गुरु अवधेशानंद जी की मार्गदर्शन से काम करेंगे। आदित्य बिड़ला को देखकर मैं प्रेरित हुआ। इंदौर ही नहीं प्रदेश के अन्य उद्योगपतियों को भी मैं इस तरह की समाजसेवा व परोपकार के लिए प्रेरित कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इस सूची इंदौर व प्रदेश एक या दो नहीं इससे ज्यादा उद्योगपतियों के नाम होंगे। ट्रैफिक सुधार में शहरवासियों के सहयोग की जरूरत अग्रवाल ने बताया कि शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने में जिस तरह शहरवासियों को अहम योगदान रहा। उसी तरह ट्रैफिक की बेहतरी में प्रशासन के बनाए सिस्टम के साथ शहरवासियों को सहयोग जरूरत हैं। दानदाताओं की सूची में विनोद अग्रवाल इस तरह पिछले वर्षो में अव्वल वर्ष स्थान सामाजिक परोपकार कार्यों में खर्च राशि 2021 66 11 करोड़ 2022 34 30 करोड़ 2023 31 34 करोड़ 2024 58 20 करोड़ 2025 71 19 करोड़ हुरून इंडिया फिलैंथ्रापी 2025 की सूची में देश के टॉप पांच प्रमुख दानदाता व दान राशि 1 शिव नाडर व परिवार : 2708 करोड़ 2 मुकेश अंबानी व परिवार : 626 करोड़ 3 बजाज परिवार : 446 करोड़ 4 कुमार मंगलम बिड़ला व परिवार : 440 करोड़ 5 गौतम अडानी व परिवार : 386 करोड़  

महाकाल और भगवान विष्णु का दिव्य मिलन, तुलसी-बिल्वपत्र की मालाओं से हुआ सत्ता हस्तांतरण

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर 22 नवंबर, रविवार रात हरि-हर मिलन की परंपरा निभाई गई। इस खास मौके पर बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां भगवान द्वारकाधीश और महाकाल का विशेष पूजन किया गया। इस अद्भुत धार्मिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। तुलसी और बिल्वपत्र की मालाओं का हुआ आदान-प्रदान गोपाल मंदिर पहुंचने पर भगवान महाकाल और भगवान द्वारकाधीश का वैदिक मंत्रों के बीच पूजन किया गया। दोनों देवताओं का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक भी हुआ। इसके बाद परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की ओर से भगवान गोपाल को बिल्वपत्र की माला अर्पित की गई, जबकि भगवान द्वारकाधीश की ओर से महाकाल को तुलसी की माला पहनाई गई।   तुलसी और बिल्वपत्र की माला से हुआ सत्ता का हस्तांतरण गोपाल मंदिर में भगवान महाकाल और भगवान द्वारकाधीश का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी की माला महाकाल को और भगवान शिव की प्रिय बिल्वपत्र की माला भगवान द्वारकाधीश को अर्पित की गई। दोनों देवताओं को विशेष भोग भी लगाया गया। धार्मिक मान्यता में मालाओं का यह आदान-प्रदान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी एक-दूसरे को सौंपने का प्रतीक माना जाता है। चार महीने तक महाकाल संभालते हैं सृष्टि का भार पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान शिव संभालते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की रात भगवान महाकाल गोपाल मंदिर पहुंचकर उन्हें सृष्टि के संचालन का दायित्व सौंपते हैं। इसी परंपरा को हरिहर मिलन कहा जाता है। उज्जैन में वर्ष में एक बार होने वाले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गोपाल मंदिर के पुजारी मधुर शर्मा ने बताया कि हरिहर मिलन उज्जैन की वर्षों पुरानी अद्भुत परंपरा है। इसे शहर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल किया जाता है। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में विराजमान होकर भगवान द्वारकाधीश के आंगन पहुंचे। भगवान श्रीहरि ने उनका आत्मीय स्वागत किया और अपनी तुलसी की माला महाकाल को पहनाई। वहीं महाकाल ने बिल्वपत्र की माला भगवान विष्णु को अर्पित की। हरिहर मिलन का यह दृश्य देखने के लिए श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। इस आयोजन में भगवान शिव और भगवान विष्णु के एकाकार स्वरूप के दर्शन होते हैं। उज्जैन की यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ शैव और वैष्णव संप्रदायों की एकता और समरसता का संदेश भी देती है। सौ साल से अधिक पुरानी परंपरा महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, गोपाल मंदिर में हरि-हर मिलन की परंपरा सौ साल से अधिक पुरानी है। सिंधिया रियासत के समय से इसका निर्वहन किया जा रहा है। इसके पीछे शैव और वैष्णव संप्रदायों के बीच आपसी सद्भाव और समन्वय स्थापित करने का भाव रहा है। आज भी वैकुंठ चतुर्दशी पर दोनों देवताओं का मिलन इसी परंपरा और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। बाबा महाकाल ने सौंपा सृष्टि का भार धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चातुर्मास के चार महीनों तक सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद वैकुंठ चतुर्दशी की रात बाबा महाकाल गोपाल मंदिर पहुंचते हैं और प्रतीकात्मक रूप से सृष्टि का दायित्व भगवान विष्णु को वापस सौंपते हैं। शैव और वैष्णव परंपराओं की एकता का संदेश उज्जैन में हरि-हर मिलन की परंपरा को सौ साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। यह आयोजन भगवान शिव और विष्णु के एकात्म भाव के साथ शैव और वैष्णव संप्रदायों के बीच आपसी प्रेम और समन्वय का संदेश देता है। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।

शानदार उछाल के बाद शेयर बाजार में अचानक भूचाल, भारतीय बाजार पर भी दिखा असर

मुंबई  शेयर बाजार (Stock Market) निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआत शानदार रही है, लेकिन उनकी खुशी महज कुछ मिनटों तक ही रही, क्योंकि अचानक सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह धड़ाम (Sensex-Nifty Crash) हो गए. बाजार की शुरुआती चाल पर नजर डालें, तो एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी ओपनिंग के साथ ही 26,000 के स्तर के करीब जा पहुंचा।  लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद महज 10 मिनट में ही बाजी पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती तेजी अचानक तेज गिरावट में तब्दील हो गई और दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. Sensex तो एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया. बता दें अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. जापान, हांगकांग, साउथ कोरिया के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में ही क्रैश हो गए।  सेंसेक्स-निफ्टी ने किया हैरान  शेयर बाजार की शुरुआत पर नजर डालें, तो 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 की तुलना में तेज छलांग लगाकर 84,421 पर ओपन हुआ और फिर शुरुआती कुछ मिनटों में ये 743 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 84,662 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के अगले ही पल सेंसेक्स की चाल बदल गई और ये भरभराकर टूटने लगा और देखते ही देखते 658 अंक क्रैश होकर 83,210 के लेवल पर आ गया।  NSE Nifty की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ओपनिंग के दौरान तेज रफ्तार के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुआ. इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 25,800 की तुलना में तेजी लेकर 25,929 पर कारोबार की शुरुआत की और अगले ही पल 25,992 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन फिर Sensex के फिसलते ही ये भी टूटने लगा और अचानक बुरी तर टूटकर 25,567 के स्तर पर आ गया।  ग्लोबल क्रैश का बाजार पर बड़ा असर  बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार को विदेशों से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे. एक ओर जहां गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की तेजी सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के संकेत दे रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. लेकिन दूसरी ओर इस शुरुआती तेजी पर जापान, अमेरिका, कोरिया से हांगकांग तक के मार्केट क्रैश का बुरा असर भी पड़ा और अचानक तेज गिरावट आ गई।  Japan Nikkei में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और ये 5 फीसदी से ज्यादा फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का HangSeng Index करीब 1 फीसदी या 150 अंक से ज्यादा टूट गया. साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की चाल देखें, तो खबर लिखे जाने तक ये 160 अंक या 3.20 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रिटेन के शेयर बाजार में भी 1 फीसदी अधिक की गिरावट देखने को मिली।  IT शेयर चमके, लेकिन ये स्टॉक क्रैश शेयर बाजार में मची इस उथल-पुथल के बीच जहां आई शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. TCS (3.20%), Tech Mahindra (2.80%), Infosys (2.50%) से लेकर HCL Tech (1.90%) की तेजी में कारोबार करते दिखे. तो वहीं दूसरी ओर बीएसई की इसी लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel Share (5%), Axis Bank Share (2.50%), SBI Share (2.60%), ICICI Bank Share (1.35%), HDFC Bank (1.15%) की गिरावट में कारोबार करता नजर आया। 

मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय, अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर की मिली सौगात

मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर की सौगात से जुड़ा स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री उइके ने किया नाथू बरखेड़ा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह : मंत्री सारंग भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिवस भोपाल और मध्यप्रदेश के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिवस है। यह खेल क्षेत्र में एक स्वर्णिम अध्याय भी है। भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का लोकार्पण एक बड़ी उपलब्धि है। यह काम्प्लेक्स खेलों और खिलाड़ियों के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपहार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य क्षेत्रों के साथ खेल क्षेत्र के विकास के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमारे युवा खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन में सफल हुए हैं। खेल क्षेत्र में भारत की कीर्ति पताका लहरा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के खेल ग्राम नाथूबरखेड़ा में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (प्रथम चरण) का लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित खेल प्रेमियों से अपने मोबाइल फोन की टार्च जलवाकर लोकार्पण की रस्म में सहभागी होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात गायक सुखविंदर सिंह और अन्य कलाकारों का कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए पधारने के लिए अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का वितरण किया। कार्यक्रम की गतिविधियों में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा खेल गांव का अवलोकन, मध्यप्रदेश में खेलों के विकास उपलब्धियों, खेल अकादमियों एवं अधोसंरचना, खेलो इंडिया पर आधारित विशेष वीडियो फिल्म का प्रदर्शन, भारत, चीन, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड की टीमों ने मार्चपास्ट किया। प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गायन भी शामिल रहा। केंद्रीय जनजाति कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भारत दुनिया का सर्वाधिक युवा राष्ट्र है और मध्यप्रदेश में 28 प्रतिशत युवा रहते हैं। केंद्रीय मंत्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल प्रेरक नेतृत्व में भारत स्वर्णिम राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेल सहित हर क्षेत्र में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। सारंग ने कहा कि आज मध्यप्रदेश खेलों की प्रगति में अलग स्थान बना रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल कॉम्प्लेक्स से खिलाड़ी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मंतव्य को पूर्ण करने खेलों के विकास ने पूरा सहयोग दिया है। उनकी हौसला अफजाई के कारण यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तेजी से बनकर तैयार हुआ। आगामी चरण भी क्रियान्वित हो रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो को प्रोत्साहित किया है। राजाभोज की नगरी भोपाल में उनका सपना साकार होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को हम हृदय से धन्यवाद और बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहले भोपाल को संस्कृति की राजधानी बनाया, उद्योग की राजधानी बनाया और आज इस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर भोपाल को खेलों की राजधानी बना दिया है। यह हमारे लिए हमारे भोपाल के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। बरखेड़ा नाथू की धरती पर हमारे किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे लेकिन जब सरकार ने आग्रह किया कि एक ऐसा स्टेडियम बनाना चाहते हैं यहां पर भारत के बेटा बेटी अपने देश का तिरंगा दुनिया में फहराएंगे,तो उन किसानों ने ससम्मान यह जमीन खाली कर दी। उन्होंने धरना या विरोध किए बिना सहर्ष भूमि खाली कर खेलों के विकास में योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हम लगातार प्रगति कर रहे हैं। विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि मध्यप्रदेश को जो सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी हैं वे ऐतिहासिक हैं। निश्चित रूप से मध्यप्रदेश पहले ऐसा था कि खिलाड़ी सुविधाओं के लिए तरसते थे। अब ऐसी सुविधा हो गई है कि खिलाड़ियों को तराशने का अवसर मध्यप्रदेश को दिया है। आज यह स्टेडियम हॉकी के साथ अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के साथ भोपाल में आरंभ हुआ है। निश्चित रूप से भोपाल से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य जुड़ा है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, आनंद विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल, महासचिव हॉकी इंडिया भोलानाथ सिहं, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, विधायक विष्णु खत्री, पूर्व सांसद आलोक संजर, संचालक खेल और युवा कल्याण चंचल शेखर और सचिव खेल और युवा कल्याण संजीव सिंह उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले, मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार बढ़ाने का जरिया

मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप और व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने का जरिया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेला संस्कृति अनजानों के बीच मेलमिलाप बढ़ाने का जरिया है। मेलों से ही मनुष्य को एहसास होता है कि वह अकेला नहीं है। यही नहीं मेलों के माध्यम से व्यापार-व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर में भोपाल उत्सव मेला : 2026 के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेले के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक परम्पराओं को भी कायम रखने का प्रयास करें। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए भी मेले सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल उत्सव मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रारंभ में भगवान गणेश की वंदना कर, दीप प्रज्ज्वलित कर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ किया। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रजगोपाल लोहिया, रवि गगरानी, डॉ. महेश गुप्ता, प्रकाश खंडेलवाल, योगेन्द्र मुखरैया, समाजसेवी हीरो ज्ञानचंदानी, अविनाश कुदेसिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में मेले में आए नागरिक उपस्थित थे। प्रारंभ में आयोजन समिति की ओर से मनमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।  

महंगाई और खराब सेवाओं के खिलाफ फ्रांस में प्रदर्शन तेज, 1.5 लाख लोग जुटे

पेरिस फ्रांस में इस हफ्ते एक बार फिर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह लगातार छठां वीकएंड है, जब फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में हजारों लोगों ने बेहतर सार्वजनिक सेवाओं की मांग करते हुए मार्च निकाला है। शनिवार के प्रदर्शन में एक बार फिर हिंसा होने की बात सामने आई है। ये विरोध प्रदर्शन सितंबर में छात्रों की बेहतर स्कूलों की मांग के साथ शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह आंदोलन महंगाई, खराब सार्वजनिक सेवाओं और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में बदल गया है। हर सप्ताहंत हजारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, शनिवार को पूरे देश में करीब 1,50,000 प्रदर्शनकारी शामिल हुए। पिछले सप्ताह यह संख्या 2,00,000 थी। इससे पहले 17 अक्टूबर को हुए पहले साप्ताहिक प्रदर्शन के दौरान 8,00,000 लोग शामिल हुए थे और काफी हंगामा मचा था। शनिवार का विरोध प्रदर्शन शुरू में काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा लेकिन बाद में चीजें पुलिस के हाथ से निकल गईं। पुलिस एक्शन से बिगड़े हालात! रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार (21 नवंबर) को पेरिस में प्रदर्शन के खत्म होने पर दंगा-रोधी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एक्शन करते हुए इलाके को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। दिन की शुरुआत में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इसमें शामिल लोग तरह-तरह की पोशाकें पहने हुए पर नाच रहे थे। लेकिन रात होते-होते प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। पेरिस के दक्षिण-पूर्व में बीते महीने स्थित स्कूल में कर्मचारियों की कमी को लेकर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। बेहतर स्कूलों की मांग कर रहे छात्र और अधिक वेतन-पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारी साथ आ गए हैं। देशभर में हो रहे प्रदर्शन और इस दौरान हुई हिंसा और आगजनी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सामने एकबड़ा मुद्दा बन गया है। फ्रांस में क्यों हो रहे प्रदर्शन फ्रांस में खराब शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और स्कूलों के लिए ज्यादा फंड की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतरे हैं। कई दूसरे संगठन और आम लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कई जगह हिंसा और पुलिस से टकराव देखा गया है। प्रदर्शनों में हिंसा के बाद देशभर में गिरफ्तारियां की गई हैं। पुलिस एक्शन ने चीजों को और ज्यादा खराब किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बढ़ती महंगाई और सरकारी खर्च में कटौती पर हुए प्रदर्शनों में हिंसा की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अशांति फैलाने वालों और लूटपाट करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने माना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सबको हक है और छात्रों की मांगें काफी हद तक जायज हैं।

फेसबुक-एक्स पर शिकायतों का जवाब देना होगा जरूरी, हरियाणा सरकार ने बनाया एक्शन प्लान

चंडीगढ़  हरियाणा में अब इंटरनेट मीडिया पर भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार किया जाएगा। सरकार ने इंटरनेट मीडिया एक्शन प्लान तैयार किया है। सभी विभागों और जिलों को अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट सक्रिय रखने तथा शिकायतों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों और जिला उपायुक्तों को 15 दिनों के भीतर अनुपालना की समेकित कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देनी होगी। सभी विभागों और जिलों के फेसबुक तथा एक्स पर आधिकारिक और सत्यापित अकाउंट संचालित करने को कहा गया है। इन पर योजनाओं, सेवाओं, पहलों और महत्वपूर्ण जानकारियों को नियमित रूप से साझा किया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट करना जरूरी इंटरनेट मीडिया संचालन और निगरानी के लिए हर विभाग और जिले में समर्पित टीम गठित की जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर सीधे मिली शिकायतों और सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर (एसएमजीटी) के जरिए दर्ज मामलों का तय समय में समाधान करना होगा। शिकायत पर कार्रवाई की उचित जांच के बाद जवाब तैयार कर संबंधित इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करना भी जरूरी होगा। संबंधित विभागों और जिलों को इंटरनेट मीडिया गतिविधियों तथा शिकायत निवारण की मासिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजनी होगी। इससे योजनाओं के प्रचार और शिकायतों के समाधान की स्थिति पर नियमित नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को आदेशों के क्रियान्वयन की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर अगले 15 दिनों में रिपोर्ट देनी होगी। इसमें मौजूदा स्थिति, अब तक पालन न हुए या आंशिक रूप से लागू निर्देशों पर शुरू की गई कार्रवाई और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा बतानी होगी। रिपोर्ट में निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम, पदनाम और संपर्क विवरण भी शामिल करना होगा। अधिकारी को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है या नहीं, यह भी बताना होगा। प्रशिक्षण न मिलने की स्थिति में उसे देने की व्यवस्था का विवरण देना होगा।

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का दिया संकेत, अमेरिका से पुरानी गलतियां सुधारने की मांग

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला खत्म या कहें कम हुआ है, लेकिन दोनों ओर से तनाव लगातार जारी है. इस बीच होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही में रुकावट, तेल-गैस के जहाजों पर हमलों की खबरें भी सुनने को मिल रही हैं. दुनिया की कुल तेल जरूरत के करीब 20% को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं हो पा रही है. हालांकि, ईरान अपने कंट्रोल वाले इस अहम समुद्री रूट को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन वो अपनी शर्त पर अड़ा हुआ है. ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को फिर से दोहराया है कि Hormuz Strait को खोलना मुश्किल नहीं है, अगर अमेरिका उसकी शर्तों को मान ले.    तनाव के बीच ईरान ने दोहराई शर्त ईरान के विदेश मंत्री का ये बयान अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से गहराए तनाव के बीच सामने आया है. अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' ने इसके बारे में बताया है. इसमें कहा गया है कि ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ईरान की उचित शर्तों को मान लेता है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) को फिर से खोलना मुश्किल नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा है कि होर्मुज से जुड़े संकट को सुलझाने के लिए वाशिंगटन को अपनी गलतियां माननी होंगी. इसके अलावा US को अपने पुराने वादों को पूरा करना होगा. Iran की शर्तों में क्या खास? बता दें कि ईरान ने अमेरिका के सामने इससे पहले 7 दिन का एक प्रस्ताव रखा था. इसके तहत ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार हुआ था. Iran की ओर से रखी गई प्रमुख शर्तों में पहली ईरानी बंदरगाहों पर होर्मुज के आसपास लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, दूसरी ईरान के तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट और तीसरी US-Iran War का ऐसा युद्धविराम लागू करने, जिसमें लेबनान भी शामिल हो थीं. ट्रंप ईरान की शर्तों पर सहमत नहीं ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईरान ने होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तों के बारे में बात की है. इससे पहले कई बाद अमेरिका को प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान ईरानी शर्तों पर बार-बार अपनी असंतुष्टि जताई है. शनिवार को भी उन्होंने कहा कि ईरान के साथ होने वाला कोई भी संभावित समझौता स्थायी होगा. इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना होगा. ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वे ईरान के साथ एक वास्तविक और टिकाऊ समझौता चाहते हैं. ट्रंप बोले- समझौते तोड़ देता है ईरान फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में Donald Trump ने कहा कि उन्हें ईरान में सत्ता परिवर्तन में कभी कोई खास दिलचस्पी नहीं रही. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान का इतिहास रहा है कि वह समझौते करता है और बाद में उन्हें तोड़ देता है. इससे पहले ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. अमेरिकी नौसेना ने इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नाकेबंदी जारी रखी है.