samacharsecretary.com

छठ से दिवाली तक आसमान छूते रहे हवाई किराए, अपनों के समारोहों से चूके लोग

नई दिल्ली  शादी-विवाह या त्योहारों के मौके पर अक्सर हमें ये सुनने में आता है कि हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है। कभी-कभी रेट डबल हो जाते हैं तो कभी लोगों की पहुंच से बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। हवाई किराया डबल या ट्रिपल होने की वजह लोग पर्व-त्योहार के साथ सुख दुख में भी आने जाने से हिचकते हैं। अभी हाल की बात करें तो छठ के वक्त दिल्ली से बिहार का किराया जो अमूमन 6000 से 7000 के बीच रहता है वो बढ़कर 15000 से 25000 के बीच पहुंच गया था। किराया बढ़ने से यात्री परेशान हवाई यात्री तमन्ना(बदला हुआ नाम ) अपनी सबसे अच्छी दोस्त की शादी में शामिल नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि किराया इतना ज्यादा होने की वजह से आना जाना मुश्किल हो गया है। वहीं रिया की दादी जो 97 साल पूरे कर चुकी हैं उनके जन्मदिन पर नहीं जा पाएंगी क्योंकि उनकी भी परेशानी वहीं है किराये में असामान्य वृद्धि। इस वजह से उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए समारोह में हिस्सा लिया। दीवाली और छठ में हुई ज्यादा परेशानी टीओआई की खबर के मुताबिक काव्या भी घर नहीं जा सकीं उन्होंने अपनी भतीजी के जन्म पर परिवार के जश्न को दूर से ही देखा। हजारों किलोमीटर दूर घर पर जब वसंत के चाचा का निधन हुआ, तो वह चुपचाप शोक में डूबा रहा। इस साल हवाई जहाजों के किराए में काफी सामान्य वृद्धि देखी गई है। खास कर दीवाली और छठ के वक्त लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं दिल्ली में काम करने वाली एक और महिला ने कहा कि वो दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता नहीं जा सकी इसकी वजह उन्होंने किराए में अप्रत्याशित वृद्धि बताया। क्या है किराए में बढ़ोतरी की वजह इस साल हवाई किराए में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उसकी वजह ईरान युद्ध की वजह रही। ईरान युद्ध की वजह से ईंधन की दामों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये परेशानी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे दुनिया में देखी जा रही है।  

टोल टैक्स चोरी रोकने AI कैमरों का सहारा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली  बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा नियम लाने की तैयारी कर रही है। इस कड़े नियम के तहत पकड़े जाने पर वाहन मालिक से सामान्य टोल शुल्क का 4 से 8 गुना तक भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। चालान के साथ-साथ वसूला जाएगा कई गुना टोल बता दें कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत यह भारी टोल जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत लगने वाले चालान से अलग होगा। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार में 5000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक के चालान का प्रावधान पहले से है, जिसे राज्य परिवहन विभाग वसूलता है। नया टोल जुर्माना- अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसी एजेंसियों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे नियम तोड़ने वाले वाहनों से 4 से 8 गुना तक बढ़ा हुआ टोल शुल्क सीधे वसूल सकें। AI और हाई-टेक कैमरों से होगी पहचान अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो महीनों में टोल प्लाजा पर एक ऐसा सिस्टम लागू किया जाएगा, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन गाड़ियों की तुरंत पहचान कर लेगा जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है या अंक छिपाए गए हैं। क्यों सख्त हुई सरकार? गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, ताकि गाड़ियां बिना रुके गुजर सकें और टोल अपने आप कट जाए। लेकिन दिल्ली के मुंडका और अन्य टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू होने के तुरंत बाद NHAI ने पाया कि कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट मोड़ देते हैं या उस पर कुछ चिपका देते हैं। ऐसे में भले ही ऐसा करने वाले वाहन कुल ट्रैफिक का महज 2 से 4 फीसदी ही हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि जब तक 100% गाड़ियों पर साफ दिखने वाली हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस चोरी को पूरी तरह रोकना मुश्किल है।

बौद्ध पर्यटकों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, वैशाली में 10 एकड़ में बनेगा फाइव स्टार रिसॉर्ट

पटना पयर्टन विभाग बिहार के प्रसिद्ध पयर्टन स्थल वैशाली में अत्याधुनिक फाइव स्टार रिसॉर्ट बनाने की तैयारी की कर रहा है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों और बौद्ध धर्मावलंबियों को अब बेहतर ठहराव की सुविधा के लिए पटना लौटने की मजबूरी नहीं होगी। इस रिसॉर्ट में विश्वस्तर की सुविधाएं होंगी। भगवान बुद्ध से जुड़े होने के कारण यहां विश्व भर से देशों से बौद्ध धर्मावलंबी आते हैं। वैशाली कई देशों के मठ भी हैं। करीब 10 एकड़ जमीन पर विकसित होने वाले इस रिसॉर्ट में विश्वस्तरीय आवासीय और पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। खासकर जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, थाईलैंड और ताईवान से आने वाले पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने परियोजना की योजना में बदलाव करते हुए अब पूरे 10 एकड़ में केवल रिसॉर्ट बनाने का निर्णय लिया है। पहले बनाना था होटल पहले इस जमीन पर होटल या रिसॉर्ट बनाने का विकल्प था। इसके बाद विभाग ने पांच-पांच एकड़ में होटल और रिसॉर्ट बनाने की योजना तैयार की थी। हालांकि, बाद में इस प्रस्ताव में फिर बदलाव किया गया। अब सरकार ने तय किया है कि पूरी जमीन पर एक अत्याधुनिक रिसॉर्ट विकसित किया जाएगा। इस तरह वैशाली में धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए विशेष श्रेणी की ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। बिहार में अपनी तरह का पहला रिसॉर्ट होगा धार्मिक और पर्यटकीय महत्व वाले स्थल पर इस तरह का अत्याधुनिक रिसॉर्ट बिहार में अपनी तरह का पहला होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य वैशाली को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाना है। बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित होने से विदेशी पर्यटकों के प्रवास की अवधि बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। बिहार में पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा वैशाली बिहार में धार्मिक पयर्टन का महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान बुद्ध ने यहां अंतिम वर्षावास किया था और महापरिनिर्वाण की घोषणा की थी। यहीं से उन्होंने कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया जहां तीन महीने बाद उनका महापरिनिर्वाण हुआ। वैशाली में उनके अस्थि अवशेष का एक हिस्सा भी स्थापित किया गया था जिसे बाद पटना संग्रहालय में भेज दिया गया। यहां बौद्ध स्तूप भी है। वैशाली को लोकतंत्र की जननी के रूप में भी जाना जाता है।

तमिलनाडु की पहाड़ी पर दीपस्तंभ को लेकर विवाद, हिंदू मंदिर और दरगाह के बीच क्या है मामला

नई दिल्ली कार्तिक महीने की पूर्णिमा को तमिलनाडु में एक त्योहार मनाया जाता है, जो थोड़ा बहुत दीपावली की तरह ही होता है। इस दिनों लोग घरों और गलियों में दीप जलाकर रोशनी करते हैं। इस दिन ही तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के विवादित दीपथून (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक दीया (कार्तिगई दीपम) जलाया जाता है। इसी पहाड़ी पर पर सुल्तान सिकंदर औलिया की दरगाह है। इस साल ये त्योहार काफी चर्चा में है और इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीया जलाने की अनुमति दे दी है। इस जगह को लेकर एक हिंदू मंदिर और पास की मुस्लिम दरगाह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिए गए अंतरिम आदेश में कहा कि 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम त्योहार के दौरान पहाड़ी पर बने विवादित दीपथून (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक दीया (कार्तिगई दीपम) जलाया जा सकता है। हालांकि, ऐसा करने की अनुमति सिर्फ सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर और सरकारी अधिकारियों की ओर से अधिकृत लोगों को होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह विवाद कैसे शुरू हुआ और यहां लंबे समय से चली आ रही पूजा की परंपरा क्या है। तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी विवाद का इतिहास थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी तमिलनाडु के मदुरै शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 1,050 फीट है। पहाड़ी के नीचे सुब्रमण्यम स्वामी का प्राचीन गुफा मंदिर है, जहां सदियों से हिंदू पूजा करते आ रहे हैं। समय के साथ इस पहाड़ी पर जैन धर्म से जुड़ी कई चट्टानें और गुफाएं भी बनीं। वहीं, पहाड़ी की चोटी पर सूफी संत सिकंदर बधुशा की कब्र है, जहां बाद में एक दरगाह बनाई गई। इस तरह इस पहाड़ी का संबंध हिंदू, जैन और मुस्लिम धर्मों से जुड़ गया। जैन धर्म से जुड़े होने के कारण इसे 'समनार पहाड़ी' भी कहा जाता है, जबकि सूफी संत सिकंदर बधुशा के नाम पर इसे 'सिकंदर पहाड़ी' भी कहते हैं। यह पहाड़ी लंबे समय से धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रही है। त्योहारों के दौरान यहां अक्सर पुलिस तैनात करनी पड़ती है, क्योंकि अलग-अलग समुदायों के बीच पूजा करने और पहाड़ी पर आने-जाने को लेकर विवाद होता रहता है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक कैसे पहुंचा? इस साल जून में तमिलनाडु सरकार ने हाई कोर्ट की दो जजों वाली पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। दरगाह के अधिकारियों और अन्य पक्षों ने भी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। बुधवार को तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अगर दरगाह के पास बने इस पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की अनुमति दी जाती है, तो देशभर में मौजूद हजारों सर्वे खंभों को भी धार्मिक स्थल के रूप में पेश किया जा सकता है। कार्तिगई दीपम त्योहार से ठीक पहले इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने 24 नवंबर को विवादित पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की अनुमति दे दी। हालांकि, यह अनुमति सिर्फ एक बार के लिए दी गई और इसके साथ सुरक्षा से जुड़े जरूरी इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। 100 पहले शुरू हुआ कानूनी विवाद इस पहाड़ी को लेकर कानूनी विवाद की शुरुआत साल 1920 में हुई थी। उस समय सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। संस्था ने पूरी पहाड़ी पर मंदिर का मालिकाना हक होने का दावा किया था। साल 1923 में निचली अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि पहाड़ी का ज्यादातर खाली हिस्सा और श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता मंदिर की संपत्ति है। वहीं, पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी, मस्जिद के आसपास का इलाका, नेल्लीथोप क्षेत्र और मस्जिद तक जाने वाली सीढ़ियों को मुस्लिम पक्ष की संपत्ति माना गया। अदालत के इस फैसले ने पहाड़ी के अलग-अलग हिस्सों पर दोनों पक्षों के अधिकार तय कर दिए। आगे चलकर इसी व्यवस्था को लेकर कई बार विवाद हुए। थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी को लेकर पिछले कई दशकों से कानूनी मामले और विवाद होते रहे हैं। साल 2021 में दरगाह पर लकड़ी के झंडे की जगह लोहे का झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 2025 की शुरुआत में पहाड़ी की चोटी पर जानवरों की बलि देने की कोशिश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। बाद में तीन जजों की पीठ ने इस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि यह पहाड़ी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमों के तहत एक सुरक्षित ऐतिहासिक स्मारक है। फिलहाल नया विवाद पहाड़ी की चोटी के पास बने एक पत्थर के खंभे पर त्योहार के दौरान दीया जलाने को लेकर है। बताया जाता है कि यह खंभा दीया जलाने के लिए बनाया गया एक खास ढांचा है, जिसे 'दीपस्तंभ' कहा जाता है। यह दरगाह से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, 19वीं सदी और 20वीं सदी की शुरुआत में पहाड़ी की चोटी के पास दीया जलाने की कोशिशों को अधिकारियों ने रोक दिया था। इसकी वजह यह थी कि वहां पहले से दीया जलाने की कोई पुरानी परंपरा नहीं थी। साथ ही, अधिकारियों को डर था कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। साल 1994 में यह मामला एक बार फिर अदालत पहुंचा। उस समय कुछ लोगों ने पहाड़ी की चोटी पर कार्तिगई दीपम जलाने की कोशिश की थी। इसके बाद 1996 में हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि कार्तिगई दीपम का दीया पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित उचिपिल्लैयार मंदिर के पास एक अलग जगह पर जलाया जाए। कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन को दूसरी जगह चुनने की भी अनुमति दी। हालांकि, इसके लिए शर्त रखी गई कि वह जगह दरगाह, वहां तक जाने वाली सीढ़ियों और नेल्लीथोप इलाके से कम से कम 15 मीटर दूर होनी चाहिए। इसके बाद कई दशकों तक कार्तिगई दीपम का दीया उचिपिल्लैयार मंदिर के पास बने दीपा मंडपम में ही जलाया जाता रहा। त्योहार विवाद पर कोर्ट ने क्या कहा इसी पुराने विवाद के बीच नवंबर 2025 के आखिर में कुछ श्रद्धालुओं के समूह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने मांग की कि 3 दिसंबर को पहाड़ी की ने … Read more

पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, कमजोर मंत्रियों पर गिरेगी गाज

जयपुर पंचायत से पार्लियामेंट तक चुनावी तालमेल और लगातार जीत का भाजपा का प्लान पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ गड़बड़ा गया है। अब चर्चा केवल मंत्रिमंडल में फेरबदल या मंत्रियों के विभाग बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता और संगठन में बड़े स्तर पर सर्जरी की संभावित तैयारी तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब मंत्रियों, विधायकों, चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। उसके बाद कमजोर मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों को मौका देने और विभागों में फेरबदल पर विचार होगा। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी गंभीरता से मंथन होने की उम्मीद है। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी की तैयारी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में हुई सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा था कि- 'पंचायत से पार्लियामेंट' तक भगवा लहराना है और आगामी चुनावों में भाजपा को जीत दिलानी है। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले फूली सांसें संविधान दिवस पर 26 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, दौरा अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन पंचायत चुनाव के नतीजों और प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक हालात को लेकर समीक्षा की चर्चाएं तेज हैं। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले सत्ता और संगठन में सभी की सांसें फूली हैं। पंचायतीराज चुनाव के नतीजे : भाजपा की हालत पस्त पंचायतीराज चुनावों के नतीजों के अनुसार 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणामों में कांग्रेस ने न केवल अपना जनाधार बढ़ाया, बल्कि पंचायत समितियों में भी भाजपा से आगे निकल गई। पार्टियों के दावों के अनुसार, 24 में कांग्रेस को बहुमत मिला है तो भाजपा 5 जिलों में बहुमत में है। 1 जिले में रालोपा को बहुमत मिला है। 7 जिलों में बिना जोड़तोड़ सत्ता संभव नहीं है। पंचायत समितियों में भी कांग्रेस करीब 269 जगह प्रधान बनाने की स्थिति में है, जबकि भाजपा का आंकड़ा 73 के आसपास सिमटता दिख रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 37 जिला परिषदों के 1275 और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के परिणाम घोषित किए। चुनाव में कुल 29,177 उम्मीदवार मैदान में थे और 2 करोड़ 48 लाख 63 हजार 783 मत डाले गए। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख के 26 नवंबर को होंगे। प्रधान के चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान के 28 नवंबर को होंगे।

ब्रह्मोस के बाद भारत से आकाश-पिनाका खरीदेगा फिलीपींस, दक्षिण चीन सागर में बढ़ेगी ताकत

मनीला फिलीपींस और चीन दक्षिण चीन सागर को लेकर आमने-सामने हैं। चीन ने फिलीपींस के खिलाफ आक्रामक सैन्य नीति अपनाई हुई है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्र में कई बार भिड़तं भी हो चुकी है। इस कारण चीन अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा है। फिलीपींस के इस कदम में भारत सबसे बड़ा सहयोगी बनकर उभरा है। उसने पहले भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद की है। अब फिलीपींस कथित तौर पर दो और वेपन सिस्टम की खरीद पर विचार कर रहा है। अगर यह सौदा फाइनल हो जाता है तो भारत-फिलीपीस चीन के खिलाफ और करीब आ सकते हैं। फिलीपींस भारत से कौन से हथियार खरीद रहा? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस कथित तौर पर भारत से आकाश एयर डिफेंस की पांच से ज्यादा रेजिमेंट खरीदने पर विचार कर रहा है। इससे फिलीपींस का एयर डिफेंस मजबूत होगा। इसके अलावा फिलीपींस की नजर भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर को खरीदने की भी तैयारी में है। पिनाका 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, जो सटीकता के साथ एक बड़े हिस्से पर हमला करने में सक्षम है। हालांकि, फिलीपींस की तरफ से इन खरीदों पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ब्रह्मोस की भी अतिरिक्त यूनिट खरीदेगा फिलीपींस फिलीपींस आने वाले दिनों में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की और स्क्वाड्रन खरीदने की तैयारी में है। इसको लेकर भारत-फिलीपींस में बातचीत अडवांस स्टेज में है। इसकी पुष्टि फिलीपींस के डिफेंस सेक्रेटरी गिल्बर्टो टेओडोरो ने भी की है। इसके लिए फिलीपींस ने भारत के ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज की डिमांड भी की है। ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज पुरानी ब्रह्मोस मिसाइल की तुलना में 800 से 900 किलोमीटर की रेंज तक हमला करने में सक्षम है। इसे चीनी हमलों के खिलाफ फिलीपींस की रक्षात्मक तैयारियों में मील का पत्थर माना जा रहा है। पिनाका MBRL क्यों खरीद रहा फिलीपींस? पिनाका MBRL की रेंज 38 से 40 किलोमीटर है। हालांकि फिलीपींस की चीन से सटी कोई जमीनी सीमा नहीं है। ऐसे में विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिलीपींस भारत से पिनाका MBRL चीन के जहाजों पर हमले के लिए खरीद रहा है। भले ही पिनाका MBRL ब्रह्मोस मिसाइल जितनी सटीक और तेज नहीं है, लेकिन यह एक बड़े इलाके में फैले दुश्मन के युद्धपोतों पर हमला करने में सक्षम है। यह ब्रह्मोस के मुकाबले काफी सस्ता भी है, जिससे फिलीपींस पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।  

खुदीराम टुडू बनकर भेजे WhatsApp मैसेज, भर्ती प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तारी

कोलकाता पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (CID) ने शनिवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राज्य के मंत्री खुदीराम टुडू बताकर चल रही स्कूल सेवा आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने इसके लिए कई लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भी भेजे थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा निवासी जुल्फिकार अली के रूप में हुई है। एसएससी सचिव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद विधाननगर पूर्व थाने से जांच अपने हाथ में लेते हुए सीआईडी ने यह गिरफ्तारी की। अदालत ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लगातार तीन दिन तक भेजे थे मैसेज, पैसों के लेन-देन की भी जांच सीआईडी के DG नटराजन रमेशबाबू ने कहा, "हम व्हाट्सएप मैसेज और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच कर रहे हैं। चूंकि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए इस समय ज्यादा विवरण साझा करना संभव नहीं होगा।" सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, जुल्फिकार अली ने खुद को मंत्री बताते हुए लगातार तीन दिनों तक कई लोगों को मैसेज भेजे और भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। जांच अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन संदेशों में किसी विशेष उम्मीदवार, अंकों या दस्तावेजों का जिक्र किया गया था और क्या इस सिलसिले में पैसों का कोई लेन-देन हुआ है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने यह काम अकेले किया या उसके साथ कोई और भी शामिल था। मंत्री के व्हाट्सएप हैकिंग मामले से भी जुड़ रहे तार इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री खुदीराम टुडू ने अपनी पहचान का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी मंत्री की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई उस शिकायत के कुछ हफ्तों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है और उसके जरिए लोगों से पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। सीआईडी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि जांच एजेंसी अब इस पहलू की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।

100 साल पुरानी प्रेम कहानी को मिला नया सम्मान, विली वेबर और ग्लेडिस की याद में बनी बेंच

लंदन  भारत के हीर रांझा की प्रेम कहानी जैसी ब्रिटिश सैनिक गनर विली वेबर की प्रेम कथा लोगों के बीच सुर्खियों में है। पहले विश्व युद्ध के दौरान अपनी पत्नी को खत लिखने गनर विली की प्रेम कहानी एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद फिर से जीवंत हो उठी है। लोग इसको याद कर खुश हो रहे हैं। लोग उन्हें फिर से उनके खतों की वजह से याद कर रहे हैं जो उन्होंने युद्ध के दौरान मोर्चे से अपनी पत्नी को लिखे थे। लोग विली वेबर और उनकी पत्नी ग्लेडिस की अधूरी प्रेम कहानी को एक बार फिर एक सदी से भी अधिक समय बाद याद कर रहे हैं। लोग पैसे जुटाकर लगावाई मेमोरियल बेंच ब्रिटेन के वेल्स स्थित नाइटन शहर के लोगों ने आपसी सहयोग से धन जुटाकर उसी चर्च में एक खास 'मेमोरियल बेंच' लगवाई है। यहीं पर इस जोड़े ने शादी की थी। दिसंबर 1917 में गनर विली वेबर और ग्लेडिस की शादी नाइटन के ऐतिहासिक सेंट एडवर्ड चर्च में हुई थी। शादी के तुरंत बाद विली को युद्ध के मोर्चे पर जाना पड़ा। जंग के बीच में भी पत्नी को लिखते थे प्रेम पत्र जंग के डरावने माहौल के बीच जहां जिदंगी हर पल दांव पर रहती थी वहां पर भी वे अपनी पत्नी को लगातार प्रेम पत्र लिखते रहे। संयोग से 1918 में युद्धविराम होने से महज कुछ ही हफ्ते पहले ही उनकी मौत हो गई। इस वजह से नवविवाहित जोड़े को साथ बिताने के लिए बेहद कम वक्त मिल सका। दो अजनबियों की पहल और स्थानीय लोगों का साथ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौ साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद दो अजनबियों के हाथ विली के ये ऐतिहासिक खत लगे। इस जोड़े के प्रति समर्पण और प्रेम से भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने इस कहानी को गुमनामी से बचाने का फैसला लिया। फिर स्थानीय समुदाय ने मिलकर पैसे जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत की। मुहिम के शुरू होते ही मिला लोगों का समर्थन इस मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और महज कुछ ही दिनों में 1,600 पाउंड (करीब 1.93 लाख रुपये) जमा हो गए। इस रकम से सेंट एडवर्ड चर्च परिसर में एक खूबसूरत मेमोरियल बेंच स्थापित की गई। बेंच के अनावरण और श्रद्धांजलि समारोह में रॉयल ब्रिटिश लीजन, चर्च के सदस्यों, बेल रिंगर्स और स्थानीय वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अमर प्रेम कहानी को नमन किया।  

अमृत भारत योजना से बदलेगी रायसिंहनगर स्टेशन की सूरत, मिलेंगी आधुनिक यात्री सुविधाएं

रायसिंहनगर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब राजस्थान के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रही है। बीकानेर मंडल के 22 प्रमुख स्टेशनों की पुनर्विकास सूची में शामिल इस स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 8.66 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। साथ ही यह स्टेशन राजस्थानी स्थापत्य कला और शाही हेरिटेज लुक में नजर आएगा। नई पार्किंग, रिटायरिंग रूम और दिव्यांगजनों के लिए खास इंतजाम योजना के तहत स्टेशन भवन और परिसर में बड़े पैमाने पर सुधार कार्य करवाए जाएंगे। यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों को अलग-अलग किया जाएगा। इसके साथ ही नई बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर वाहनों के लिए अलग से आधुनिक पार्किंग विकसित की जाएगी। स्टेशन पर बने ब्लॉक ऑफिस और यात्रियों के ठहरने वाले रिटायरिंग रूम को भी नया रूप दिया जाएगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए नए टॉयलेट ब्लॉक, चमकदार एलईडी लाइटिंग और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। डिजिटल स्क्रीन और कोच गाइडेंस बोर्ड से आसान होगा सफर स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी देने के लिए सूचना प्रणाली को पूरी तरह हाईटेक बनाया जा रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल और मल्टीलाइन डिस्प्ले, बड़े एलईडी स्क्रीन और आधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को ट्रेन के आने-जाने और अपने कोच की सही स्थिति जानने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा पूरे परिसर में जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां और बेहतर रोशनी के इंतजाम भी किए जाएंगे। दीवारों पर दिखेगी राजस्थानी संस्कृति रायसिंहनगर स्टेशन के पुनर्विकास में स्थानीय कला और संस्कृति को खास तवज्जो दी जा रही है। स्टेशन की दीवारों पर राजस्थानी शैली की पेंटिंग और आकर्षक आर्ट वर्क उकेरा जाएगा, ताकि यहां उतरने वाले हर यात्री को इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत की झलक मिल सके। इस सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य से स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। बेहतर पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं के बाद रायसिंहनगर स्टेशन को एक नई पहचान मिलने की पूरी उम्मीद है।

रूस-नाटो टकराव पर ब्रिटेन की चेतावनी, छोटी सी चूक से भड़क सकता है बड़ा संघर्ष

 लंदन  रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से ज्यादा समय से संघर्ष जारी है। क्या शांति स्थापना और क्या युद्धविराम, हर मोर्चे पर सैकड़ों प्रयास के बाद भी अभी तक कूटनीतिक स्तर पर दोनों देश असहमत है। हाल यह है कि हमले अभी भी जारी हैं और आम लोग जूझ रहे हैं। खैर, अब इस संघर्ष को लेकर ब्रिटेन से एक चेतावनी आई है, जिसने इस पूरे संघर्ष को अलग मोड़ दे दिया है। चेतावनी यह है कि पश्चिमी देशों के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बढ़ता आक्रामक रुख किसी बड़ी गलतफहमी या चूक में बदल सकता है, जिसके नतीजे बेहद विनाशकारी हो सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह गंभीर चेतावनी ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मैथ्यू जोन्स ने दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा? बड़े संघर्ष में बदलने का डर बता दें कि कैम्ब्रिज इंटेलिजेंस सेमिनार में दिए अपने बयान में जनरल मैथ्यू जोन्स ने कहा कि भले ही मॉस्को नाटो (NATO) के साथ सीधा युद्ध नहीं चाहता, लेकिन रूस की लापरवाह हरकतें किसी छोटी घटना को बड़े संघर्ष में बदल सकती हैं। 'सबसे बड़ा डर बड़ी चूक का है' लेफ्टिनेंट जनरल जोन्स ने कहा कि उनका सबसे बड़ा डर किसी गंभीर चूक का है। उनके मुताबिक, पुतिन खुद दबाव में हैं और इसी वजह से वे ज्यादा आक्रामक और सख्त रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि हाल के दिनों में रूस की ऐसी कई लापरवाह घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें जरा-सा भी फर्क होता तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे। नाटो और यूरोप के आसपास बढ़ती हलचल अपने बयान के समर्थन में जोन्स ने कई घटनाओं का जिक्र किया। पोलैंड और जर्मनी– पोलैंड में रूसी मिसाइलों और एक संदिग्ध ड्रोन के गिरने की खबरें आईं, जबकि जर्मनी के लाइपजिग हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले को उन्होंने हाल की सबसे गंभीर घटना बताया। डेनमार्क और काला सागर– डेनमार्क में एक अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक की हत्या की कथित साजिश नाकाम किए जाने का मामला सामने आया, जिसका संबंध रूसी खुफिया एजेंसी से जोड़ा गया। इसके अलावा नाटो सदस्य रोमानिया के पास काला सागर में व्यापारिक जहाजों के डूबने और ब्रिटेन के निगरानी विमान के करीब तक पहुंचने जैसी घटनाओं का भी जिक्र हुआ। पुराने मामलों का जिक्र– उन्होंने पूर्वी लंदन में एक यूक्रेनी कारोबार से जुड़ी आगजनी और 2018 के सैलिसबरी नोविचोक जहर मामले की भी याद दिलाई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। 2030 तक तैयारी का संदेश, युद्ध की भविष्यवाणी नहीं ब्रिटेन के रक्षा सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि ब्रिटेन को 2030 तक युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। इस समयसीमा पर स्पष्टीकरण देते हुए जोन्स ने कहा कि यह किसी तय हमले की भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि मौजूदा खतरों को देखते हुए एहतियात और तैयारी करना समझदारी भरा कदम है। जोन्स ने साफ किया कि ब्रिटेन रूस से टकराव नहीं चाहता, लेकिन अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा पर खतरा आने पर कड़ा जवाब देगा। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने डेनमार्क की घटना पर एकजुटता जताई और प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने पोलैंड की घटना को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।