samacharsecretary.com

लखनऊ ITI में बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार होंगे छात्र

लखनऊ
चारबाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही किताबी ज्ञान के साथ कारखाने में पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए परिसर के भवन को नया स्वरूप देने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। करीब चार करोड़ की लागत में स्मार्ट क्लासरूम के साथ ही प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।

दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी के बराबर आईटीआई को दर्जा देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। आईटीआई में अब सिर्फ किताबी ज्ञान और प्रमाण पत्र से काम नहीं चलेगा। विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास में डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के साथ कारखानों में मशीनों पर काम करने का मौका भी मिलेगा।

पाठ्यक्रम का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के रूप में पूरा करना अनिवार्य होगा। तकनीनी कौशल अंतर को दूर करने के लिए दोहरी शिक्षण प्रणाली (डीएसटी) लागू की जा रही है। नई व्यवस्था से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, वायरमैन और पेंटर समेत प्रमुख ट्रेडों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुलेट बनाने वाली कंपनी रायल एनफील्ड की ओर से स्मार्ट कार्यशाला शुरू की गई है। टाटा की ओर से अलीगंज समेत प्रदेश के 150 से अधिक आइटीआइ का विकास किया जा रहा है। वहीं 66 से अधिक संस्थानों को पीपीपी माडल पर संचालित करने की तैयारी है।

आईटीआई पर एक नजर
प्रदेश में राजकीय आईटीआई 305।
-निजी आईटीआई- 3,300।
-सरकारी संस्थानों में सीटें- 1,26,575।
-निजी संस्थानों में सीटें- 3,71,732।
– सरकारी और निजी संस्थानों की कुल सीटें- 4,98,307।
– टाटा की ओर से विकसित किए जा रहे संस्थान – 150।
– पीपीपी माडल पर विकसित होने वाले संस्थान -66।

प्रवेश के मुख्य बिंदु
– प्रवेश का आधार : हाईस्कूल की मेरिट।

– मेरिट सूची : राज्य, जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर।

-ब्लाक स्तर पर : 25 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण।

-आवेदन : वेबसाइट scvtup.in के माध्यम से।

आईटीआई विद्यार्थियों के अंदर तकनीकी समझ विकसित करने के लिए संस्थानों के अलावा औद्योगिक इकाइयों में भी प्रैक्टिकल कराया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को तकनीक से जोड़कर उन्हें उद्योग लगाने और रोजगार पाने के योग्य बनाना है। संस्थानों के विद्यार्थियों को उद्योगों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उनका औद्योगिक दृष्टिकोण विकसित हो।

स्मार्ट क्लास के साथ कारखानों में प्रशिक्षण के लिए उद्योगों से संपर्क किया जाएगा। अलीगंज समेत 150 से अधिक आइटीआइ का विकास टाटा कर रही है, जबकि 66 से अधिक संस्थानों को पीपीपी माडल पर संचालित करने की तैयारी है।- राजेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक प्रशिक्षण

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here