samacharsecretary.com

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर उछला बॉल टेंपरिंग विवाद, दुबई टेस्ट में मिंट के इस्तेमाल का दावा

 नई दिल्ली
2018 के सैंडपेपरगेट कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की छवि को बड़ा झटका लगा था. अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान SEN के पत्रकार जेरार्ड व्हाटली की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस घटना के कुछ महीने बाद भी टीम के भीतर गेंद की स्थिति बदलने को लेकर चर्चा हुई थी. मामला अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट का है, जहां कथित तौर पर खिलाड़ियों ने गेंद पर मिंट के इस्तेमाल की बात की थी.

जेरार्ड व्हाटली की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की पहली पारी में गेंद से मूवमेंट नहीं मिलने पर एक खिलाड़ी ने पूछा था, 'मिंट किसके पास है? आज गेंद से खेल कौन कर रहा है?' इस बातचीत की जानकारी मिलने पर तत्कालीन कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर ने दखल दिया.

लैंगर ने खिलाड़ियों को लगाई फटकार
रिपोर्ट के मुताबिक दिन का खेल खत्म होने के बाद जस्टिन लैंगर ने खिलाड़ियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बैगी ग्रीन कैप को अपने पीछे रगड़कर यह संदेश दिया कि ऐसी हरकतों से टीम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है. केपटाउन विवाद के बाद खिलाड़ियों के मैदान पर मिंट या टॉफी ले जाने पर कथित तौर पर रोक लगाने का फैसला हुआ था. पेन ने सपोर्ट स्टाफ को भी स्पष्ट किया था कि उनकी कप्तानी में गेंद की स्थिति बदलने के लिए इनका इस्तेमाल नहीं होगा.

जांच में केपटाउन विवाद के बाद टीम होटल में हुई एक बातचीत का भी जिक्र है. रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरन बैनक्रॉफ्ट शुरुआत में घटना की जिम्मेदारी अकेले लेने को तैयार थे. स्टीव स्मिथ ने भी जिम्मेदारी साझा करने की इच्छा जताई थी. इसी दौरान मिचेल मार्श ने डेविड वॉर्नर को चुनौती दी कि बैनक्रॉफ्ट को अकेले इसका खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए. एक सूत्र के मुताबिक, मार्श ने वॉर्नर से कहा कि वह इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. वॉर्नर ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह दोष स्वीकार करेंगे, लेकिन पूरी सजा अकेले नहीं भुगतेंगे.

जेरार्ड व्हाटली की जांच में कुछ सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि केपटाउन टेस्ट से पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में सैंडपेपर के बिना गेंद की स्थिति बदलने की कोशिशें होती रही थीं. इससे यह सवाल फिर उठा है कि विवाद में टीम के अन्य सदस्यों को कितनी जानकारी थी. केपटाउन मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था. विवाद सामने आने के बाद साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों की कम से कम दो बैठकें भी हुई थीं, जिनमें हालात से निपटने पर चर्चा की गई.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here