samacharsecretary.com

मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से कोई गांव और कोई परिवार वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री  साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगात दी। इनमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। दूरस्थ गांवों में बेहतर सड़क संपर्क और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति से न केवल लोगों का दैनिक जीवन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर उपलब्ध होंगे।

4.45 करोड़ रुपये के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, 19 गांव होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के 19 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

काईकछार विद्युत उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी और टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांवों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

इसी प्रकार बालाछापर विद्युत उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना और रजौटी सहित 10 गांवों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कृषि एवं अन्य ग्रामीण गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।

सामाजिक भवन, महतारी सदन और खेल सुविधाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की। इस भवन से समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। महतारी सदन महिलाओं की सामूहिक गतिविधियों, बैठकों और सामाजिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जोकारी में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की घोषणा करते हुए क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

गांवों की समृद्धि से ही सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचना निर्माण के साथ सामाजिक सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जोकारी और आसपास के गांवों को मिली इन विकास कार्यों की सौगात से क्षेत्र की प्रगति को नई गति मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में विकास की सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की खुशहाली और समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here