samacharsecretary.com

MP में तबादलों की बौछार, अवकाश के दिन भी जारी रहे आदेश! बिंदु शर्मा ने हटाए 12 अफसर

भोपाल 

 मध्यप्रदेश के वन विभाग में तबादलों के नाम पर मानो अफरातफरी का खेल चल रहा है। विभाग ने एक दर्जन आला अधिकारियों को हटाते हुए इधर से उधर कर दिया। दो ही दिनों बाद तबादलों की लिस्ट में फेरबदल भी कर दिया। 31 जुलाई को जारी लिस्ट में आईएफएस बिन्दु शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक यानि एपीसीसीएफ जनसंपर्क और विक्रय से हटाकर एपीसीसीएफ वित्त एवं बजट का दायित्व दिया गया था। अब उन्हें पीसीसीएफ के रूप में पदोन्नत किया गया है। खास बात यह है कि आईएफएस बिन्दु शर्मा का पदोन्नति आदेश अवकाश के दिन शनिवार को जारी किया गया।

प्रदेश के वन अमले में आला अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव का क्रम जारी है। पीसीसीएफ वीएन अंबाड़े को प्रदेश का नया हेड ऑफ फॉरेस्ट नियुक्त किया गया है। उन्हें असीम श्रीवास्तव के रिटायर हो जाने पर यह जिम्मेदारी दी गई।

शनिवार को अवकाश के दिन जारी किया पदोन्नति का आदेश

वन विभाग ने अब 1994 बैच की आईएफएस बिन्दु शर्मा को पदोन्नत कर दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीसीसीएफ बनाया गया है। वन विभाग ने शनिवार को अवकाश के दिन उनकी पदोन्नति का आदेश जारी किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक यानि पीसीसीएफ के रूप में वन मुख्यालय में उन्हें उत्पादन का दायित्व दिया गया है। इसी के साथ दो दिनों में ही अपना ही आदेश बदल दिया।

12 आईएफएस को इधर से उधर किया

वन विभाग ने इससे पहले 31 जुलाई को 12 आईएफएस को इधर से उधर किया था। मध्यप्रदेश टिम्बर डिपो नई दिल्ली में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एपीसीसीएफ जनसंपर्क और विक्रय के रूप में पदस्थ आईएफएस बिन्दु शर्मा को वहां से हटा दिया गया था। उन्हें स्थानांतरित करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वित्त एवं बजट की जिम्मेदारी दे दी गई थी।

इन अधिकारियों को किया इधर से उधर

    अंजना सुचिता तिर्की वन संरक्षक और क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व को वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक

    अमित वसंत निगम वन मंडल अधिकारी छिंदवाड़ा उत्पादन को वन मंडल को वन मंडल अधिकारी अलीराजपुर सामान्य वन मंडल

    अशोक कुमार सोलंकी वन मंडल अधिकारी धार सामान्य वन मंडल को उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल

    अनुराग तिवारी वन मंडल अधिकारी बड़वाह सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी उज्जैन सामान्य वन मंडल पदस्थ किया है।

    भारती ठाकरे उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम सिवनी को वन मंडल अधिकारी डिंडोरी उत्पादन वन मंडल

    हरिओम वन मंडल अधिकारी डिंडोरी उत्पादन वन मंडल को उप संचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी

    लक्ष्मीकांत वासनिक वन मंडल अधिकारी पांढुर्णा दक्षिण छिंदवाड़ा सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल,
    विजयनंथम टीआर वन मंडल अधिकारी दक्षिण बैतूल सामान्य मंडल को वन मंडल अधिकारी धार सामान्य वन मंडल

    वरुण यादव वन बल प्रमुख, वन मंडल अधिकारी पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल को वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर सामान्य वन मंडल
    रितेश सिरोठिया उप वन संरक्षक और प्रभारी टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल को उप वन संरक्षक वन्य प्राणी पश्चिम मध्य प्रदेश इंदौर

    सचिन एच नडगडी वन मंडल अधिकारी बैतूल उत्पादन वन मंडल को वन मंडल अधिकारी पांढुर्णा सामान्य वन मंडल

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here