samacharsecretary.com

मध्यप्रदेश के लिए खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दृष्टि से स्वर्णिम दिवस

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देशभर में खेलों का सकारात्मक माहौल बना: मुख्यमंत्री डॉ.यादव
भोपाल में महिला एशियन चैम्पियनशिप का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में खेलों के विकास और सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देशभर में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है। भोपाल में पहली बार महिला हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय है। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित में आयोजित एशियन विमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ अवसर पर सभी टीमों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें भाग ले रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों गतिविधियों के अधोसंरचना विकास और सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश के लिए खेल और खिलाड़ियों की दृष्टि से आज स्वर्णिम दिवस है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर भारत की टीम की स्पोर्ट्स जर्सी का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने उपस्थित दर्शकों और खेल प्रेमियों का अभिवादन किया। बरखेड़ा नाथू में स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियनशिप का पहला मैच भारत और मलेशिया की महिला टीमों के बीच खेला गया। मेजबान भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा कर विजय अभियान का शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दर्शकों और खेल पदाधिकारियों के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इंटरनेशनल एशियन चैंपियनशिप का शुभारंभ, विशेषकर खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव के क्षण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से पूर्व भारत और मलेशिया की महिला हॉकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, मध्यप्रदेश की अतिथि सत्कार की गौरवशाली परंपरा की सुखद अनुभूति प्राप्त करेंगे।

महिला एशियन चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, खेल संगठनों के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, खेल विभाग के सचिव संजीव सिंह, खेल संचालक चंचल शेखर के अलावा पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, महबूब खान, जलालुद्दीन रिजवी, मोहम्मद यूसुफ, मधु यादव, समीर दाद, विवेक सागर और एशियाई खेलों के पूर्व खिलाड़ी उपस्थित थे। हॉकी स्टेडियम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उत्साह के साथ मौजूद थे।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here