samacharsecretary.com

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: ईद के मौके पर पंजाब में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज

चंडीगढ़.

मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन खरीद ली गई है। आज उसकी सारी कागजी कार्रवाई शुरू हो जाएगी।कल ईद के मुबारक मौके पर मलेरकोटला को नया मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन के कागजात सौंप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य से संबंधित सरकार की करगुजारियों को मीडिया के सामने रखते हुए ये जानकारी सांझा की है।

सीएम ने बताया कि लहरागागा में जैन मेडिकल समुदाय की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है जबकि संगरूर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं इन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पंजाब का पहला पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर भी शुरू किया जा चुका है जो मोहाली में सफलतापूर्वक चल रहा है।

कैंसर की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम
सीएम मान कहा कि सरकार ने पहले से ही आठ केंद्रों पर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई हुई थी और अब पेट स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है । यही नहीं 200 ऐसे लैब के साथ भी समझौता किया हुआ है जो सीटी स्कैन करवाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर पर नकेल कसने के लिए पहले से ही स्क्रीनिंग करने का काम स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से लेकर 9 मार्च तक 9294 ब्रेस्ट से संबंधित स्क्रीनिंग की गई जिसमें से आठ मामले संभावित कैंसर की नजर आए हैं जिनका इलाज शुरू किया जा चुका है।

मेडिकल कॉलेजों में दिल के रोगों का इलाज
इसी तरह दिल के रोगों के लिए भी 29000 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और पंजाब के पटियाला ,अमृतसर और फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज में दिल के रोगों संबंधी इलाज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी है। जबकि पहले यह सिर्फ सीएमसी और सेक्टर 32 के मेडिकल कॉलेज में ही सुविधा उपलब्ध थी। हार्ट अटैक होने पर मरीजों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंच कर उसे बचाना ही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here