samacharsecretary.com

मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा, भरोसेमंद नौकर निकला आरोपी, इस गलती से पकड़ा गया

नई दिल्ली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित फ्लैट में हुई चोरी के मामले में अंबोली पुलिस ने सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज तिवारी का पूर्व कर्मचारी है, जिसे लगभग दो साल पहले काम से निकाल दिया गया था। यह चोरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित शास्त्री नगर इलाके के सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई। पिछले 20 वर्षों से उनके साथ रह रहे मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
 
चोरी की यह वारदात दो किस्तों में हुई। जून 2025 में अलमारी से 4.40 लाख रुपये गायब हुए थे, लेकिन तब चोर का पता नहीं चल सका था। इसके बाद 15 जनवरी 2026 की रात को फिर से 1 लाख रुपये की चोरी हुई।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
बिना ताला टूटे बार-बार पैसे गायब होने पर मैनेजर को शक हुआ, जिसके बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर गुप्त रूप से CCTV कैमरे लगवाए गए। 15 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे CCTV फुटेज में देखा गया कि पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा बड़े आराम से फ्लैट में दाखिल हुआ। उसके पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं। फुटेज में उसे अलमारी से पैसे निकालते हुए देखा गया। पहचान होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अंबोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की गई राशि की बरामदगी और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here