samacharsecretary.com

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 25 अक्तूबर 2025 तक राजकीय बीज भंडारों पर रबी फसलों के बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

25 नवम्बर 2025 तक अनुदानित बीजों का वितरण पूरा करे 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल बीमा का लाभ दिलाने के लिए संयुक्त टीम को कार्यवाही करने के निर्देश

किसानों तक उन्नतशील बीजों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने पर जोर 

लखनऊ

लखनऊ स्थित कृषि निदेशालय में  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, विशेष सचिव टी.के. शीबू, विशेष सचिव ओ.पी. वर्मा, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी सुमिता सिंह सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि रबी फसलों (गेहूँ, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी आदि) के सभी बीज 25 अक्तूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से राजकीय बीज भंडारों पर किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएँ। साथ ही, सभी अनुदानित बीजों का वितरण बुआई से पूर्व 25 नवम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित एवं हानि वाले क्षेत्रों में किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल दिलाने के लिए राजस्व, कृषि और बीमा विभाग की संयुक्त टीम प्रभावी ढंग से कार्यवाही करे। मंत्री ने विशेष रूप से दलहन (चना, मटर, मसूर) एवं तिलहन (तोरिया, सरसों, राई, अलसी) की उत्पादकता बढ़ाने हेतु जनपदीय उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा  कि शासन की प्राथमिकता किसानों तक उन्नतशील बीजों का पारदर्शी और समयबद्ध वितरण है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रतिकूल संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here