samacharsecretary.com

पीएम मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सवाल पूछेंगी चंडीगढ़ की अनन्या शर्मा

चंडीगढ़.

शहर के सरकारी स्कूल की होनहार छात्रा को इस बार परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी से अपने मन की बात रखने का मौका मिलेगा। सेक्टर-20डी स्थित गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल(जीएमएसएसएस) में 9वीं क्लास की छात्रा अनन्या शशर्मा का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए किया गया है।

देश भर से बच्चों के इस खास कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।  सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से सिर्फ 36 विद्यार्थियों का प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत लिए चयन हुआ है। दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अनन्या ने कहा कि वह पिछले तीन चार वर्ष से प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में चयन को लेकर लगातार कोशिश कर रही थी। पीएम मोदी के बोर्ड परीक्षाओं से पहले बच्चों के बीच तनाव को दूर करने के लिए खास तौर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस खास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ से सरकारी स्कूल की इस प्रतिभाशाली छात्रा का चयन हुआ है। इन्हें अब परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बात करने का मौका मिलेगा।

जानकारी अनुसार आगामी छह फरवरी को मोदी के इस कार्यक्रम का देश भर में प्रसारण होने की उम्मीद है। इससे पहले भी चंडीगढ़ के स्कूली होनहारों का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में चयन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अनन्या शर्मा को चयन की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से आवेदन और स्क्रूटनी के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया । फिर मिनिस्ट्री के एक्सपर्ट पैनल के समक्ष शार्टलिस्ट विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। प्रत्येक राज्य या यूटी से एक स्टूडेंट का अंतिम लिस्ट में चयन होता है। चंडीगढ़ से अनन्या इस बार की सौभाग्यशाली बेटी बनी हैं।

अनन्या बताती हैं कि उनका परीक्षा पे चर्चा के लिए चयन होने में सबसे अधिक योगदान उनके स्कूल टीचर्स और अभिभावकों का रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल टीचर ज्योत्सना हमेशा ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। स्कूल टीचर हरजीत कौर,जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल शर्मा,डाृयरेक्टर स्कूल एजुकेशन नितिन सिंगला और शिक्षा सचिव ने उन्हें इस बड़े मंच तक आने के लिए काफी प्रेरित किया। अनन्या के पिता सचिन शर्मा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और मां अंजली शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर आप्रेशंस मैनेजर हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here