samacharsecretary.com

अनुपमा का नया प्रोमो: गोवा कैफे में पहले दिन ही दिग्विजय से टकराव

अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा गोवा पहुंचकर दिग्विजय का कैफे संभालेगी। उसका इस कैफे में पहला ही दिन काफी मुश्किल रहने वाला है। क्योंकि वो जब यहां पहुंचकर कैफे को शुरू करने लायक बनाने पर काम शुरू करेगी तो एक-एक करके उसके सामने ऐसी शॉकिंग चीजें आएंगी कि उसे कुछ सख्त फैसले लेने पड़ेंगे। अनुपमा के ये फैसले दिग्विजय को जरा भी रास नहीं आएंगे। नतीजा यह होगा कि पहले ही दिन दिग्विजय अनुपमा पर बरस पड़ेगा और उसे कुछ ऐसी कड़वी बातें कह देगा, जिसके बाद देखना होगा कि आगे कहानी क्या मोड़ लेगी।

रेस्त्रां में पहले ही दिन टूट पड़ी यह आफत
सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा सावी कैफे पहुंचकर सबसे पहले बोर्ड पर मैन्यू लिखेगी और फिर जब साफ सफाई और बाकी चीजें कर रही होगी, तभी सोफा पर बैठा बंकू गिर पड़ेगा। अनुपमा उसे संभालने पहुंचेगी और पूछेगी कि वह गिरा कैसे? मालूम चलेगा कि कैफे में पड़े हुए फर्नीचर की हालत ठीक नहीं है। कहीं कोई सोफा अकड़ चुका है, तो कहीं किसी बेंच की लकड़ियां टूट चुकी हैं। अनुपमा बातचीत के दौरान बंकू से कहेगी कि उसे यह सब फर्नीचर आज ही बदलना होगा।

दिग्विजय ने रखी अनुपमा के सामने यह शर्त
अनुपमा जहां इस रेस्त्रां को प्रोफेशनली चलाना चाहती है और इसे कॉम्पटिशन में हिस्सा लेने के लिए एक मौके के तौर पर देख रही है, वहीं दिग्विजय इस रेस्त्रां में अपनी बेटी की यादें देखता है। वह चाहता है कि इस रेस्त्रां में कुछ भी बदला नहीं जाए और यह जैसा है इसे वैसा का वैसा ही रखा जाए। यही वजह है कि अनुपमा का कैफे का फर्नीचर बदलने का विचार उसे जरा भी पसंद नहीं आएगा। वह अनुपमा पर बरस पड़ेगा और कहेगा- आपने आते ही यहां पर चीजें बदलना शुरू कर दिया। इस कैफे में कुछ भी बदला नहीं जाएगा।

क्या दिग्विजय को समझा पाएगी अनुपमा?
दिग्विजय जाकर वो मैन्यू भी मिटा देगा जो अनुपमा ने बोर्ड पर लिखा होगा। वह कहेगा कि सावी कभी भी इस तरह मैन्यू नहीं लिखती थी। वह अनुपमा से साफ कहेगा कि अगर आपको बिना कोई बदलाव किए यह कैफे उसे तरह चलाना है जैसे सावी चलाया करती थी तो चलाइए, वरना मैं किसी और को ढूंढ लूंगा। अनुपमा सन्न रह जाएगी। वह नहीं समझ पाएगी कि दिग्विजय को क्या जवाब दे। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा अपनी बात दिग्विजय को समझा पाएगी या नहीं। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में और क्या उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here