samacharsecretary.com

एशियन पैरा गेम्स के सितारों का स्वदेश लौटने पर सम्मान, पीएम मोदी ने की एथलीटों की सराहना

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय दल की प्रशंसा की है। पीएम ने कहा है कि पैरा एथलीटों का शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "अभी-अभी खत्म हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा-एथलीटों ने क्या शानदार कामयाबी हासिल की है। रिकॉर्ड 114 मेडल के साथ, यह गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस है। यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है।" पीएम ने लिखा, "मैं हमारे दल के हर सदस्य को उनके जबरदस्त इरादे के लिए बधाई देता हूं। हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक कामयाबी में अपना योगदान दिया है और अपनी कामयाबियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।"

एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारत ने 168 एथलीटों का दल भेजा था। भारतीय एथलीटों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खेलों का यह पांचवां संस्करण था, जिसमें भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 ब्रॉन्ज सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए।

भारत का एशियन पैरा गेम्स में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले संस्करण (हांगझोऊ 2023) में आया था। खेलों के पिछले संस्करण में भारत ने 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारतीय दल ने पिछले संस्करण की तुलना में 135 एथलीट कम भेजे थे, इसके बावजूद पदकों की कुल संख्या में 6 पदकों का इजाफा हुआ है।
ऐतिहासिक प्रदर्शन कर भारत लौटे एथलीटों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here