samacharsecretary.com

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बाबा रामदेव का बड़ा दान, बोले- ‘सर्व धर्म सेवा हमारी जिम्मेदारी’

पंजाब 
पंजाब में बीते दिनों आए भीषण बाढ़ ने राज्य को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। विभिन्न संगठन, राजनीतिक दल आदि बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद में लगे हुए हैं। इस बीच अब योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। योग गुरु बाबा रामदेव ने पंजाब में बाढ़ राहत के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को 1 करोड़ रुपये दान किए हैं।

क्या बोले बाबा रामदेव?
योग गुरु बाबा रामदेव ने बाढ़ राहत के लिए 1 करोड़ रुपये दान देते हुए कहा- "सरबत दा भला के तहत, मैंने जो 1 करोड़ रुपये दान किए हैं, वो कोई बड़ी बात नहीं है। मैं कहता हूं कि हम सब गुरु के सेवक हैं। सिर्फ़ सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरा देश गुरु का कृतज्ञ है। अगर उन्होंने बलिदान न दिया होता, तो हिंदू, हिंदुत्व और सनातन धर्म सुरक्षित नहीं होते। आज मैंने यहाँ प्रार्थना की और गुरु का आशीर्वाद लिया। यहां जो बाढ़ आई, गुरु के अनुयायियों ने हर मुश्किल का सामना किया, लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। हम सभी को एकजुट होकर लोगों की मदद करनी चाहिए।"

पंजाब में कितना नुकसान हुआ?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बाढ़ राहत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री शाह को जानकारी दी है कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने 2,614 गांवों में 20 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है, और 6.87 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। 4.8 लाख एकड़ से अधिक फसल नष्ट हो गई है, 17,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 2.5 लाख से अधिक पशुधन प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 4657 किमी ग्रामीण सड़कों, 485 पुलों, 1,417 पुलियों और 190 मंडियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नुकसान का प्रारंभिक अनुमान 13,832 करोड़ रुपये है।

हम पंजाब के लोगों के साथ- अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह और भगवंत मान की मुलाकात के दौरान ये जानकारी दी गई है कि राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के तहत पंजाब के पास 12,589.59 करोड़ रुपये का पर्याप्त कोष है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार प्रभावित लोगों को राहत और तत्काल बहाली के कामों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में पंजाब में बाढ़ राहत के लिए 1600 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया था।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here