samacharsecretary.com

काउंटी क्रिकेट के चक्कर में फँसे बेयर्स स्वानपोल, CSA ने NOC देने से किया इनकार और शुरू की अनुशासनात्मक कार्रवाई

जोहानिसबर्ग
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर बेयर्स स्वानपोल (Beyers Swanepoel) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से साफ इनकार कर दिया गया है. वहीं उनकी घरेलू टीम लॉयन्स और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पूरा मामला जोहानिसबर्ग में 29 मार्च को खेले गए सीएसए प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन वन के फाइनल से जुड़ा है, जहां लॉयन्स का सामना टाइटन्स से हुआ था. लॉयन्स के लिए खेल रहे बेयर्स स्वानपोल ने मैच के दौरान अपने 10 ओवर पूरे करने के बाद अचानक मैदान छोड़ दिया. उन्हें इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, जहां वह काउंटी क्रिकेट में भाग लेते. इसी चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया.

हैरानी की बात यह रही कि टीम मैनेजमेंट को उनकी फ्लाइट की जानकारी पहले से नहीं थी. बेयर्स स्वानपोल ने मैच से एक दिन पहले ही एनओसी के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूरी नहीं मिली थी. इसके बावजूद वह बीच मैच में टीम को छोड़कर रवाना हो गए. इस घटना को क्रिकेट की छवि के खिलाफ मानते हुए सीएसए ने सख्त रुख अपनाया है.

सीएसए ने अपने बयान में कहा कि खेल की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ऐसे में इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेयर्स स्वानपोल इस मामले में आरोपों को चुनौती नहीं देंगे. हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है. अगर वह इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेलेगे, तो उनके साउथ अफ्रीका के लिए खेलने के सपने खत्म हो सकते हैं.

कैसा रहा है स्वानपोल का प्रदर्शन?
बेयर्स स्वानपोल दाएं हाथ से तेज गेंदबाजीऔर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. 27 साल के स्वानपोल ने अब तक 48 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं. फर्स्ट क्लास मैचों में स्वानपोल ने 187 विकेट झटकने के अलावा 1461 रन बनाए हैं. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में स्वानपोल के नाम पर 83 विकेट और 663 रन दर्ज हैं. टी20 क्रिकेट में स्वानपोल ने 414 रन बनाए हैं और 54 विकेट झटके.

पूरे मामले पर वॉर्सेस्टरशायर के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एशले जाइल्स ने भी निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी से गलती हुई है और अब टीम इस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है. जाइल्स ने साफ किया कि क्लब की ओर से बेयर्स स्वानपोल पर किसी तरह का दबाव नहीं था. यह पूरी तरह खिलाड़ी का निजी फैसला था. इस विवाद के बाद वॉर्सेस्टरशायर ने अनुभवी गेंदबाज ओलिवर हैनन-डाल्बी को वॉरविकशायर से शॉर्ट-टर्म लोन पर टीम में शामिल किया है.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here