samacharsecretary.com

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर: पंजाब में इन गाड़ियों पर होने जा रही कड़ी कार्रवाई

लुधियाना
पंजाब में चल रहे मॉडिफाई वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी के तहत लुधियाना शहर में चल रहे मॉडिफाई वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। मॉडिफाई वाहनों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। इस संबंधी हाईकोर्ट द्वारा भी निर्देश जारी किए गए थे जिसके बाद से पूरे पंजाब में मॉडिफाई वाहनों के खिलाफ एक अभियान छोड़ा गया।

इसी कड़ी में लुधियाना में जोन 3 के इंचार्ज अवतार सिंह संधू की टीम ने ऐसे कई मॉडिफाई वाहनों के चालान किए हैं जिनके साइलैंसर बदले गए थे। साइलैंसर बदलने से मोटरसाइकिल या अन्य वाहन की आवाज बदल जाती है जो दूसरे वाहन चालकों या राहगीरों को परेशान करती है। जिसके चलते मॉडिफाई वाहनों के चालान किए गए हैं।

संधू ने बताया कि ए.सी.पी. ट्रैफिक जतिन बांसल के निर्देशों पर यह कार्रवाई शुरू की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि अपने वाहनों की बॉडी या साइलैंसर के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल न करें अन्यथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप, जशप्योर और जय जंगल के प्रयासों से जनजातीय परिवारों एवं महिला स्वसहायता समूहों के लिए आजीविका की नई संभावनाएं

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here