samacharsecretary.com

दिनदहाड़े गोलीकांड: 30 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का तांडव—आरोपी को दी भयावह सज़ा

अररिया

 बिहार के अररिया जिले में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक अन्य को आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान जय कुमार यादव (30) और नयन यादव के रूप में हुई है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं।

अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार ने कहा,“घटना शनिवार तड़के नवटोला धनसौरी गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर नयन यादव ने पहले जय कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद, जय कुमार यादव के रिश्तेदारों ने नयन यादव को जिंदा जला दिया और उसके घर में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा, “यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नयन यादव की पहले उसके घर के अंदर हत्या की गई और फिर उसके शव को आग लगा दी गई या फिर पहले उसे आग लगाई गई।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here