samacharsecretary.com

MI ने किए बड़े बदलाव: कई खिलाड़ियों का पत्ता कटा, IPL 2026 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम

नई दिल्ली  पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 सीजन से पहले अपनी स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ ट्रेड कर दिया गया है। इसके अलावा, स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर LSG से वापस MI में लौट आए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया है। इन बदलावों से अगले सीजन में MI की टीम पूरी तरह नई तस्वीर के साथ मैदान पर उतरेगी। अर्जुन तेंदुलकर का LSG में ट्रांसफर मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन से पहले ही अर्जुन तेंदुलकर को LSG के साथ ट्रेड कर दिया। 30 लाख रुपये में MI स्क्वॉड में शामिल हुए अर्जुन को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। IPL करियर में उन्होंने MI के लिए महज 5 मैच खेले, जिसमें 3 विकेट लिए और बल्ले से 13 रन बनाए। यह ट्रेड MI की युवा प्रतिभाओं को नए अवसर देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। शार्दुल ठाकुर की MI में वापसी MI ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण ट्रेड किए। स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जो IPL 2025 में LSG के लिए खेल चुके थे, वापस MI लौट आए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। वहीं, वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से 2.6 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया। निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रदरफोर्ड ने T20Is में 44 मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है। 4 विदेशी प्लेयर्स समेत 7 रिलीज MI ने चार विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज किया है: दक्षिण अफ्रीका के लिजाद विलियम्स, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, दक्षिण अफ्रीका के बेवॉन जैकब्स और इंग्लैंड के रीस टॉपली। भारतीय खिलाड़ियों में विग्नेश पुथुर और वी सत्यनारायण राजू भी रिलीज लिस्ट में हैं। IPL 2025 में विग्नेश पुथुर ने MI के लिए T20 डेब्यू किया था। IPL 2025 में MI का प्रदर्शन हाल ही समाप्त IPL 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI ने शानदार वापसी की। लीग स्टेज में 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंकों पर चौथे स्थान पर रही। नेट रन रेट 1.142 रहा। प्लेऑफ में क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से 5 विकेट से हार गई। यह प्रदर्शन MI को IPL 2026 के लिए मजबूत आधार देता है। MI के ये फैसले IPL 2026 ऑक्शन (16 दिसंबर, अबू धाबी) से पहले स्क्वॉड को मजबूत बनाने की दिशा में हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी बरकरार रहेगी, और ट्रेड्स से टीम में बैलेंस आया है। फैंस अब नए रिटेंशंस और ऑक्शन पर नजरें गड़ाए हुए हैं।  

ऑगर अलियासिमे एटीपी फ़ाइनल्स के सेमीफ़ाइनल में

तूरिन (इटली) फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने दो बार के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। कनाडा के आठवीं वरीयता प्राप्त ऑगर अलियासिमे ने 6-4, 7-6 (4) से जीत हासिल की और ब्योर्न बोर्ग ग्रुप से यानिक सिनर के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले सिनर ने बेन शेल्टन को 6-3, 7-6 (3) से हराकर राउंड-रॉबिन में अपने सभी मैच जीते। सिनर का अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर से होगा। ऑगर अलियासिमे एक अन्य सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज का सामना करेंगे।  

भारतीय मुक्केबाजों की निगाह विश्व कप में दमदार प्रदर्शन पर

नई दिल्ली  भारतीय मुक्केबाज जब रविवार से यहां शुरू हो रहे विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य सत्र का शानदार अंत करने के साथ ही महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक हासिल करना भी होगा। मुक्केबाजी के संचालन का कार्य जब से वर्ल्ड बॉक्सिंग ने संभाला है तब से इस साल के शुरू में विश्व कप की शुरुआत की गई और अब उसका फाइनल्स होगा। मुक्केबाज सभी प्रमुख टूर्नामेंटों में रैंकिंग अंक अर्जित करते हैं, जो वरीयता निर्धारण में भूमिका निभाते हैं। अगले वर्ष एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल होने वाले हैं, इसलिए ये अंक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ⁠ प्रारूप के अनुसार इस वर्ष के शुरू में आयोजित किए गए तीन विश्व कप के पदक विजेता खिलाड़ियों ने शीर्ष रैंकिंग वाले मुक्केबाजों के साथ फाइनल्स में जगह बनाई है। भारत मेजबान होने के कारण पुरुष और महिला दोनों के सभी भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेगा। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन (51 किग्रा) महिला टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं। तेलंगाना की इस मुक्केबाज़ ने इस साल विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लाम्बोरिया (57 किग्रा) और मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा), विश्व पदक विजेता पूजा रानी (80 किग्रा) और नुपुर (80 किग्रा से अधिक) अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। प्रीति पवार (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और परवीन हुड्डा (60 किग्रा) राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रही हैं और वह अपने खेल से प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। पुरुष वर्ग में भारत का विश्व चैंपियनशिप अभियान निराशाजनक रहा और उम्मीदें प्रतिभाशाली अभिनाश जामवाल और हितेश गुलिया से होंगी, जो इस वर्ष के शुरू में दो विश्व कप फाइनल में पहुंचे थे। विश्व चैंपियनशिप का समापन सितम्बर में हुआ था और कई प्रमुख खिलाड़ी सत्र की इस अंतिम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं, जो क्वार्टर फाइनल चरण से शुरू होगी। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में 18 देशों के लगभग 130 मुक्केबाज भाग लेंगे, जिनमें कुछ ओलंपिक पदक विजेता भी शामिल हैं। भारतीय टीम इस प्रकार है: महिला: मीनाक्षी (48 किग्रा), निकहत ज़रीन (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा), परवीन हुडा (60 किग्रा), नीरज फोगाट (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), स्वीटी (75 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा), नूपुर श्योराण (80 किग्रा से अधिक) पुरुष: जदुमणि सिंह (50 किग्रा), पवन बर्तवाल (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अभिनाश जामवाल (65 किग्रा), हितेश गुलिया (70 किग्रा), सुमित कुंडू (75 किग्रा), अंकुश फोगाट (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), नवीन कुमार (90 किग्रा), नरेंद्र (90 किग्रा से अधिक)  

निशिमोतो से हारकर लक्ष्य जापान मास्टर्स से बाहर

कुमामोतो (जापान) स्टार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का 475,000 डॉलर इनामी कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजय अभियान शनिवार को यहां सेमीफाइनल में जापान के केंटा निशिमोतो से तीन गेम में हार के साथ खत्म हो गया। सातवीं वरीयता प्राप्त सेन छठी वरीयता प्राप्त निशिमोतो से 77 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 21-14, 12-21 से हार गए। सेन का अपने इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा था लेकिन अंतिम गेम में गलतियों के कारण वह इसको बेहतर करने में नाकाम रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सेेन ने शुरुआती गेम में मिली हार से उबरते हुए निर्णायक गेम तक का सफर तय किया, लेकिन तीसरे गेम में वह पूरी तरह से लय में नहीं दिखे। यह मुकाबला दो बराबरी के खिलाड़ियों के बीच था लेकिन जापानी खिलाड़ी ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच धैर्य बनाए रखा और आखिर में फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।   

RR कप्तान संजू सैमसन का दिल छू लेने वाला संदेश, लिखा– टीम के लिए सब कुर्बान किया

नई दिल्ली  संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई आज यानी शनिवार, 15 नवंबर को आईपीएल रिटेंशन 2026 के आखिरी दिन सभी ट्रेड्स का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं, वहीं सीएसके के मुख्य खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आरआर में सैम कुर्रन के साथ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “'हम यहां बस कुछ ही समय के लिए हैं', इस फ्रैंचाइजी को अपना सब कुछ दिया, बेहतरीन क्रिकेट का आनंद लिया, कुछ जीवन भर के रिश्ते बनाए, फ्रैंचाइजी के सभी लोगों को अपने परिवार की तरह माना..और जब समय आएगा..मैं आगे बढ़ जाऊंगा..हर चीज के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।" बीसीसीआई ने संजू सैमसन के ट्रेड की जानकीर देते हुए लिखा, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की लीग फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक, सैमसन ने 177 आईपीएल मैच खेले हैं। सीएसके उनके करियर की सिर्फ तीसरी फ्रैंचाइजी होगी। 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से, इस सीनियर खिलाड़ी ने दो सीजन—2016 और 2017—को छोड़कर सभी सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है। 2016-17 में वह दिल्ली के लिए खेले थे। संजू सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे हैं और उन्होंने 11 सीजन में इस फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया है। 2013 में RR में शामिल होने के बाद, वह जल्द ही उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए और 2014 सीज़न से पहले, सिर्फ 19 साल की उम्र में, उन्हें टीम में रिटेन किया गया। RR के दो साल के निलंबन (2016-17) के बाद, सैमसन 2018 में लौटे और 2021 में कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व और टीम निदेशक कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में, RR 2022 में IPL के फाइनल में पहुंची, जो 2008 में पहला खिताब जीतने के बाद उनका पहला खिताबी मैच था।  

इतिहास रचा पंत ने: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

नई दिल्ली टीम इंडिय के विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी कोलकाता टेस्ट में उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने केशव महाराज को लंबा छक्का लगाया। इस एक सिक्स के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, अभी तक यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था, इंग्लैंड दौरे पर पंत ने सहवाग की बराबरी तो कर ली थी, मगर अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस रिकॉर्ड को तोड़ नया इतिहास लिखा है। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अब भारत के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कुल 90 छक्के जड़े थे, वहीं अब 91 छक्कों के साथ ऋषभ पंत पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम भी है जिन्हें ऋषभ पंत पहले ही पछाड़ चुके हैं। भारत के लिए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के 91 ऋषभ पंत 90 वीरेंद्र सहवाग 88 रोहित शर्मा 80 रवींद्र जडेजा 78 एमएस धोनी ऋषभ पंत ने यह उपलब्धिक 38वें ओवर में हासिल की। केशव महाराज की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया और मिड ऑफ की दिशा में दनदनाता छक्का लगा दिया। पंत अपने इसी बेखौफ अंदाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में जाने जाते हैं। बता दें, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 159 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 5 विकेट हॉल लिया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 114 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल आउट हो चुके हैं। वहीं चोट के चलते शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हुए थे।  

आज आएगी रिटेन–रिलीज लिस्ट, सैमसन-जडेजा के भविष्य पर सबकी नज़र

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 रिटेंशन डे आ गया है। मिनी ऑक्शन से पहले आज सभी 10 टीमें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। लिस्ट सामने आने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी अगले महीने होगी। मिनी ऑक्शन होने के बावजूद टीमें कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं। रिटेंशन की डेडलाइन से पहलेचेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से ट्रेड किया है। बदले में आरआर ने सीएसक से रवींद्र जडेजा और सैम करन को लिया है।   आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम को अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में संघर्ष करना पड़ा और केवल 5 जीत ही मिली। हालांकि, रहाणे के केकेआर में बने रहने की संभावना है। वहीं, वेंकाटेश अय्यर को रिलीज किया जा सकता है। केकेआर ने रहाणे को 1.50 करोड़ के बेस प्राइस पर लिया था जबकि अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। रिटेंशन से पहले पांच टीमों के बीच चार ट्रेड डील्स हुईं। कुल 8 खिलाड़ियों की टीम बदली है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लिया है। एलएसजी ने एक अलग ट्रेड में एमआई से अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा। एक और कैश ओनली डील में मुंबई ने गुजरात टाइटंस (जीटी) से वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को हासिल किया। आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। मिनी ऑक्शन एक ही दिन का होता है। आईपीएल 2025 के लिए दो दिन का मेगा ऑक्शन हुआ था। दुबई (2023) और जेद्दा (2024) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब ऑक्शन का आयोजन विदेश में किया जाएगा।  

टी ब्रेक से पहले कुलदीप ने किया रिकेलटन का शिकार, मार्कराम नाबाद

नई दिल्ली   इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरे दिन है। टी ब्रेक के समय दक्षिण अफ्रीका का दूसरी पारी में स्कोर 6.4 ओवर में 18/1 रहा। टी ब्रेक से पहले भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका (159) पर टीम इंडिया ने पहली पारी के बाद मात्र 30 रनों की बढ़त हासिल की।  चोटिल शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आए, जिस वजह से भारत को 9 ही विकेट पर पारी समाप्त करनी पड़ी। बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए कहा कि शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति के आधार पर लिया जाएगा। भारत के लिए केएल राहुल ने 39 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। टी ब्रेक हुई घोषणा दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। टी ब्रेक के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6.4 ओवर में 18/1 रहा। कुलदीप यादव ने रयान रिकेलटन को एलबीडब्ल्यू (23 गेंदों में 11) किया, जिसके बाद टी ब्रेक की घोषणा हो गई। एडेन मार्कराम 17 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पारी 189 पर सिमटी, गिल नहीं उतरे मैदान में—BCCI का अपडेट आया सामने

नई दिल्ली   इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका (159) पर टीम इंडिया ने पहली पारी के बाद मात्र 30 रनों की बढ़त हासिल की। चोटिल शुभमन गिल बैटिंग करने नहीं आए, जिस वजह से भारत को 9 ही विकेट पर पारी समाप्त करनी पड़ी।  बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए कहा कि शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति के आधार पर लिया जाएगा। भारत के लिए केएल राहुल ने 39 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका बैटिंग करने उतरा साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रायन रिकल्टन दूसरी पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे हैं।

पंत का धमाका: सहवाग का रिकॉर्ड टूटा, रोहित-विराट भी पीछे छूटे

कोलकाता इस वक्त भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसने टेस्ट क्रिकेट की रिकॉर्डबुक को हिला कर रख दिया. दमदार शॉट्स के लिए मशहूर पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में जैसे ही पंत ने 2 छक्के लगाए तो वीरेंद्र सहवाग का पुराना और बेहद प्रतिष्ठित रिकॉर्ड टूट गया. सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के लगाए थे, जबकि पंत अब इस आंकड़े को पार करते हुए 92 छक्कों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में पंत, सहवाग के बाद रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 88 सिक्स मारे थे. गोली की रफ्तार से तोड़ा रिकॉर्ड सहवाग ने 178 पारियों में 90 छक्के मारे थे, लेकिन पंत ने सिर्फ 83 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया. मतबल ये कि उन्होंने गोली की रफ्तार से यह रिकॉर्ड चकनाचूर किया. भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के 92- ऋषभ पंत 90- वीरेंद्र सहवाग 88- रोहित शर्मा 80- रवींद्र जडेजा 78 – एमएस धोनी सिर्फ 27 रन बना सके ऋषभ पंत भारत के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे पंत केवल 27 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 24 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों सहित अपनी खास आक्रामक शैली का शानदार प्रदर्शन किया. उनकी पारी भले लंबी नहीं रही हो, लेकिन इस पारी में लगाए गए पहले छक्के ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.