samacharsecretary.com

जापान मास्टर्स में लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

कुमामोटो (जापान) पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लो कियन यू को सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। लक्ष्य की यह जीत उनके बीच 10 मैचों में सातवीं जीत रही। शुरुआत में लो कियन यू ने बढ़त बनाई, लेकिन लक्ष्य सेन ने तेजी से वापसी की और पहला गेम आराम से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी सिंगापुर के खिलाड़ी आगे थे, लेकिन लक्ष्य ने बेहतरीन आठ लगातार प्वाइंट लेकर मैच का रुख बदल दिया। लो कियन यू ने अंत में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन लक्ष्य ने तीन शानदार प्वाइंट लेकर मुकाबला जीत लिया। अब सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन का सामना जापान के वर्ल्ड नंबर 13 और एशियन गेम्स 2018 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट केंटा निशिमोटो से होगा। यह इस साल की बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में लक्ष्य का तीसरा सेमीफाइनल है। इससे पहले वह हांगकांग ओपन के फाइनल और मकाओ ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि, इस सीजन में उन्हें कई शुरुआती राउंड में हार मिली है, लेकिन डेनमार्क ओपन में वर्ल्ड नंबर 2 एंडर्स एंटनसन पर उनकी बड़ी जीत चर्चा में रही। कुमामोटो मास्टर्स जापान 2025 में भारत की ओर से अब केवल लक्ष्य सेन ही बाकी हैं। बाकी भारतीय खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं।  

जूनियर हॉकी विश्व कप : रोहित संभालेंगे भारत की कमान, टीम को खलेगी स्ट्राइकर अरिजीत हुंदल की कमी

नई दिल्ली डिफेंडर और ड्रैगफ्लिकर रोहित एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में टीम की कमान संभालेंगे। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। रोहित ने हाल ही में मलेशिया में खेले गए सुल्तान जोहोर कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि, भारतीय टीम को अरिजीत सिंह हुंदल के अनुभव की कमी खलेगी, जो कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। वह जूनियर विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। रवनीत सिंह और रोहित कुल्लू को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया है। भारत को पूल-बी में चिली, स्विट्जरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। टीम संयोजन के बारे में बात करते हुए कोच श्रीजेश ने कहा, “हमने एक परखी हुई टीम चुनी है, जिसके अधिकांश खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी बातों की अच्छी समझ है। हालांकि, उनकी शारीरिक क्षमता, कौशल और टीम-प्ले चयन के मानदंडों में से एक थे, लेकिन हमने जिन प्रमुख पहलुओं पर ध्यान दिया है उनमें से एक दबाव में प्रदर्शन करने की उनकी मानसिक क्षमता है।” उन्होंने कहा, “जूनियर विश्व कप की तैयारियों के दौरान हमें अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छा अनुभव मिला है। इसके साथ ही हमने सीनियर भारतीय टीम के साथ भी कई मैच खेले हैं, क्योंकि हम बेंगलुरु स्थित साई के एक ही परिसर में हैं। यह हमारी तैयारियों का एक बड़ा हिस्सा था और जब खिलाड़ी अपने सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है। कुल मिलाकर, हम एक उत्साहित टीम हैं। हम घरेलू दर्शकों के सामने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।” पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम : गोलकीपर: बिक्रमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह। डिफेंडर: रोहित, तालेम प्रियोबार्ता, अनमोल एक्का, आमिर अली, सुनील पलाक्षप्पा बेन्नूर, शारदानंद तिवारी। मिडफील्डर: अंकित पाल, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांग, एड्रोहित एक्का, रोसन कुजूर, मनमीत सिंह, गुरजोत सिंह। फॉरवर्ड: अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, अजीत यादव, दिलराज सिंह। रिजर्व: रवनीत सिंह, रोहित कुल्लू।  

भारत ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में जीते पांच मेडल

ढाका एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने गुरुवार को कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका में जारी है। भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अभियान की अगुवाई की। पिछले संस्करण 2023, बैंकॉक में व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ज्योति ने इस बार एक कदम आगे बढ़ते हुए 17 वर्षीय प्रीथिका प्रदीप को 147-145 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन की शुरुआत में ही ज्योति और प्रीथिका ने दीपशिखा के साथ मिलकर महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूह्युन और जंगयून पार्क की तिकड़ी को 236-234 से मात दी। मुकाबले के मध्य में बढ़त बनाने के बाद भारतीय तिकड़ी ने अंतिम दौर तक संयम बनाए रखते हुए जीत पक्की की। कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट जो एलए 2028 ओलंपिक में डेब्यू करेगा, जिसमें भारत की जोड़ी अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बंगलादेश की बोन्ना आक्तर और हिमू बच्चर को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता। यह भारत का इस वर्ग में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। पिछली बार अदिति स्वामी और प्रियांश ने बैंकॉक में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल में भारत को कजाकिस्तान से 230-229 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक वर्मा, साहिल जाधव और प्रथमेश फुगे की तिकड़ी अंतिम चरण में एक अंक से आगे थी, लेकिन आखिरी पलों में कजाकिस्तान ने बाजी मार ली। पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय तीरंदाज पदक से चूक गए। अभिषेक वर्मा ने पिछली बार बैंकॉक में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था। अब भारत की नजरें शुक्रवार को होने वाले रिकर्व वर्ग के मुकाबलों पर हैं, जहां और पदक जीतने की उम्मीद है। चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी का सामना सेमीफाइनल में अंकिता भकत से होगा, जबकि संगीता का मुकाबला दक्षिण कोरिया की नाम सुह्योन से होगा। पुरुष रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा और राहुल अलग-अलग सेमीफाइनल में उतरेंगे। टीम इवेंट में, भारतीय पुरुष टीम यशदीप भोगे, अतानु दास और राहुल की तिकड़ी दक्षिण कोरिया से स्वर्ण पदक मुकाबले में भिड़ेगी, जबकि मिक्स्ड टीम में अंशिका कुमारी और यशदीप संजय भोगे की जोड़ी कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया से टकराएगी।  

बुमराह की तूफानी गेंदबाज़ी: अश्विन का रिकॉर्ड टूटा, अगले निशाने पर कपिल देव और अनिल कुंबले

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एडन मार्करम और रायन रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को तूफानी शुरुआत दी और पहले 10 ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड को 50 के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी को जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में रायन रिकल्टन को बोल्ड करके तोड़ा। इस विकेट के साथ बुमराह पूर्व स्पिनर आर अश्विन का एक गजब का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। यह रिकॉर्ड है भारतीय गेंदबाज द्वारा करियर में बोल्ड के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का। जसप्रीत बुमराह के करियर में यह 152वां मौका था, जब उन्होंने किसी बल्लेबाज को बोल्ड किया हो। वहीं अश्विन ने यह कारनामा 151 बार किया था। अब जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे दो दिग्गज कपिल देव और अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने अपने करियर में सबसे अधिक 186 विकेट बोल्ड करके लिए। भारतीयों द्वारा लिए गए सबसे अधिक बोल्ड विकेट- 186 – अनिल कुंबले 167 – कपिल देव 152 – जसप्रीत बुमराह* 151 – आर अश्विन 145 – रवींद्र जडेजा 142 – जहीर खान 136 – मोहम्मद शमी 125 – जवागल श्रीनाथ

T20 ट्राई सीरीज पर संकट? पाकिस्तान ने BCB को दिया करारा झटका

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने दिसंबर में श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेने के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इसके पीछे का कारण भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बीसीबी अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करना चाहता था, लेकिन खिलाड़ियों के कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए पीसीबी को इस प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा।   पीसीबी के अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने पहले ही बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भाग लेने के लिए एनओसी की अनुमति दे दी है, जबकि फखर जमां जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल रहे हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी में पाकिस्तान की कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खासकर बिग बैश में भाग लेने की अनुमति देने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाल ही में श्रीलंका का साथ मिला है, क्योंकि इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए फिदायीन हमले के बाद खिलाड़ियों ने सीरीज छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से पाकिस्तान में ही रहने के लिए और सीरीज खेलने के लिए कहा है। बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनकार नहीं करना चाहिए था। जो खिलाड़ी इस समय टीम से बाहर हैं या जो युवा हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस तरह से सोचता ही नहीं है। पाकिस्तान को अभी जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। दिसंबर के महीने में पाकिस्तान में कोई क्रिकेट देखने को नहीं मिलेगी।  

जसप्रीत बुमराह का कहर! दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 159 पर समेटी

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे सेशन की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम 55 ओवर ही खेल सकी। जसप्रीत बुमराह ने घातक पंजा मारा। उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका ने टी ब्रेक तक 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।  लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीका ने और 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवाए। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम और रयान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद टीम संघर्ष करती नजर आई। भारतीय प्लेइंग XI देख सब हैरान है। शुभमन गिल ने चारों स्पिनर -वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा- को खिलाने का फैसला किया है। साई सुदर्शन बाहर हैं। ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में वापसी हुई है, वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं। दक्षिण अफ्रीका 159 पर ढेर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 पर ढेर हो गई। बुमराह ने 55वें ओवर में हार्मर (5) और केशव महाराज (0) को आउट कर मेहमान टीम को समेटा। बुमराह ने हार्मर को किया बोल्ड दक्षिण अफ्रीका का नौवां साइमन हार्मर के रूप में गिरा है। उन्हें बुमराह ने 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। हार्मर ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की हालत खराब! भारत के तीन शेरों ने टी ब्रेक से पहले गिराए 8 विकेट

नई दिल्ली  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन के दो सेशन का खेल हो चुका है। टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीका ने और 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवाए। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम और रयान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद टीम संघर्ष करती नजर आई। भारतीय प्लेइंग XI देख सब हैरान है। शुभमन गिल ने चारों स्पिनर -वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा- को खिलाने का फैसला किया है। साई सुदर्शन बाहर हैं। ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में वापसी हुई है, वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं। अक्षर को भी मिली सफलता अक्षर पटेल को दूसरे सेशन के आखिर में सफलता मिली। 23 गेंदों में 3 रन कॉर्बिन बॉश ने बनाए। अक्षर ने उनको lbw आउट किया। भारत को इस तरह आठवीं सफलता मिली और टी ब्रेक का ऐलान हो गया। साउथ आफ्रीका का स्कोर 154/8 है। सिराज को एक ही ओवर में मिली दूसरी सफलता मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दूसरा विकेट मार्को यानसेन को आउट कर भारत को दिलाया। साउथ अफ्रीका ने सात विकेट खो दिए हैं। यानसेन खाता नहीं खोल पाए। सिराज ने उनको बोल्ड कर दिया। सिराज को भी मिली सफलता मोहम्मद सिराज ने भारत को छठी सफलता दिलाई। इस मैच में उनकी ये पहली विकेट है। 36 गेंदों में 16 रन बनाकर काइल वैरेनी आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके जड़े।

इंडिया-ए की जीत में चमके गायकवाड़ और रेड्डी: साउथ अफ्रीका-ए पर रोमांचक सफलता

राजकोट   इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर (गुरुवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में इंडिया-ए ने 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. इंडिया-ए को जीत के लिए 286 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 49.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर (रविवार) को इसी मैदान पर खेला जाएगा. इंडिया-ए की जीत की बुनियाद ऋतुराज गायकवाड़ ने रखी. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज ने 129 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. ऋतुराज के लिस्ट-ए करियर का ये 17वां शतक रहे. नीतीश रेड्डी ने भी फिनिशर का रोल निभाते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 बॉल पर 37 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा (39 रन), ओपनर अभिषेक शर्मा (31 रन) और निशांत सिंधु (नाबाद 29 रन) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिए. साउथ अफ्रीका-ए के लिए ब्योर्न फोर्टुइन, ओटनील बार्टमैन और तियान वैन वुरेन ने दो-दो विकेट झटके. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका-ए ने 50 ओवर्स में 9 विकेट पर 285 रन बनाए. साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 53 रनों के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. फिर डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर और ब्योर्न फोर्टुइन की शानदार पारियों ने साउथ अफ्रीका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. पोटगिएटर ने 105 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 90 रन बनाए, जिसमें 10 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं डियान फॉरेस्टर ने 4 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 83 बॉल पर 77 रनों का योगदान दिया. पोटगिएटर और  फॉरेस्टर के बीच छठे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई. जबकि ब्योर्न फोर्टुइन के बल्ले से 56 गेंदों पर 58 रन निकले, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. इंडिया-ए की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका-ए की प्लेइंग इलेवन: रिवाल्डो मूनसामी, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, मार्केस एकरमैन (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगिएटर, ब्योर्न फोर्टुइन, तियान वैन वुरेन, त्शेपो मोरेकी और ओटनील बार्टमैन. भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, तिलक वर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

टीम इंडिया की स्पिन स्ट्रैटेजी: सुंदर तीसरे क्रम में, कुल 4 स्पिनर्स शामिल

 कोलकाता भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू हो चुका है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यानी शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी है. इस सबके बीच असली चर्चा इस बात की हो रही है कि टीम इंडिया इस मैच में इतने स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी. भारतीय टीम एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि चार स्पिन विकल्पों के साथ ईडन गार्डन्स टेस्ट में भाग ले रही है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 देखकर कई फैन्स हैरान रह गए. चौंकाने वाली बात थी वॉशिंगटन सुंदर की टीम में मौजूदगी, जिन्हें साई सुदर्शन पर प्राथमिकता मिली. सुंदर को सिर्फ स्पिनर के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया है जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. सुंदर के इस मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने की ज्यादा संभावना है, क्योंकि टीम लिस्ट में उनका नाम इसी नंबर पर है. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में भी भारत के पास स्पिन ऑप्शन मौजूद हैं. टीम इंडिया का यह कॉम्बिनेशन इस बात का साफ संकेत देता है कि मैच के पहले ही दिन से पिच स्पिनर्स की मदद कर सकती है. वैसे भी टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करते हैं, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने में माहिर हों. ऋषभ पंत का भी हुआ कमबैक भारतीय टीम के लिए इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खेल रहे हैं, जो अच्छी खबर है. इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के बाद ऋषभ ओवल टेस्ट और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी मौजूदगी टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को मजबूत बनाती है और मिडिल ऑर्डर में एक्स-फैक्टर भी जोड़ती है. ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग-11 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नंबर-3 पर अच्छी बैटिंग करने वाले साई सुदर्शन को बाहर रखना हैरतभरा रहा. उनके बाहर होने से साफ है कि टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में स्थिरता से ज्यादा ऑलराउंडर्स को प्राथमिकता दे रहा है.वॉशिंगटन सुंदर का टीम में आना उसी रणनीति का हिस्सा है. काफी अरसे बाद ऐसा देखने को मिला है, जब भारतीय टीम किसी टेस्ट मैच में इतने स्पिनरों के साथ उतरी हो. यह फैसला इस पिच की प्रकृति बताता है, जो पहले दिन से ही स्पिनरों के मुफीद लग रही है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में भारत के पास पेस विकल्प भी मौजूद हैं. दोनों नई गेंद से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और जल्द विकेट लेने की कोशिश करेंगे. साउथ अफ्रीका की टीम ने भी इस मैच में स्पिन का दांव खेला है. केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और साइमन हार्मर की फिरकी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इंजरी के चलते बाहर हैं, जिसके कारण साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर पड़ गई है. मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर जैसे ऑलराउंडर्स का रोल अहम हो जाएगा. भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल,  वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज.

बुमराह का कोलकाता कहर: बैक-टू-बैक ओवर में 2 विकेट, अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई

 कोलकाता  India vs South Africa 1st Test Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (14 नवंबर) हो रहा है. मैच का टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस समय टोनी डी जोरजी और व‍ियान मुल्डर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अफ्रीकी टीम के 3 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं र‍िकेल्टन, मार्करम और बावुमा आउट  इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने सधी हुई और तेज शुरुआत की. लेक‍िन फ‍िर भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने र‍ियान र‍िकेल्टन के रूप में द‍िलाई. र‍ियान बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए. र‍ियान जब आउट हुए तो वो अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर था, वहीं बुमराह का 6 ओवर था; इसके बाद बुमराह ने अपने सातवें ओवर में एडेन मार्करम को भी व‍िकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवा दिया. मार्करम जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 62/2  हो गया. इसके बाद स्कोर में 9 रन और जुड़े और कुलदीप यादव ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को लेग स्ल‍िप पर तैनात ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवाया.   साउथ अफ्रीका का पहली पारी का स्कोरकार्ड  बल्लेबाज                विकेट                         रन एडेन मार्करम     कैच पंत बोल्ड बुमराह      31 र‍ियान र‍िकेल्टन     बोल्ड बुमराह                23 व‍ियान मुल्डर     नाबाद        टेम्बा बावुमा     कैच जुरेल बोल्ड कुलदीप      03 टोनी डी जोरजी     नाबाद        विकेट पतन: 1-57 (र‍ियान रिकेल्टन, 10.3 ओवर), 2-62 (एडेन मार्करम, 12.1 ओवर),  3-71 (टेम्बा बावुमा, 15.6 ओवर) इस मुकाबले में भारतीय टीम में अक्षर पटेल को मौका दिया गया. वही वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ हाल में दिल्ली टेस्ट में खेले साई सुदर्शन को इस मुकाबले में मौका नहीं मिला. ऋषभ पंत की इस मुकाबले में वापसी हुई है. वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं. दोनों देशों के बीच कोलकाता में इससे पहले 3 मुकाबले हुए हैं, जहां 2 बार भारत को जीत मिली है और एक बार साउथ अफ्रीका की टीम जीती है.  कोलकाता टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज कोलकाता टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, र‍ियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) 44 टेस्ट, 16 भारत जीत, 18 भारत हारा, 10 ड्रॉ  भारत का कोलकाता में प्रदर्शन (टेस्ट) 42 टेस्ट, 13 जीत, 9 हार, 20 ड्रॉ, 0    टाई  भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H) कोलकाता में  3 मैच, 2 भारत जीता, 1 साउथ अफ्रीका जीता साउथ अफ्रीका सीरीज के ल‍िए टीम इंड‍िया: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी (कोलकाता टेस्ट के ल‍िए र‍िलीज), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप. भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, र‍ियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने.