samacharsecretary.com

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा ने खेली विस्फोटक पारी

नई चंडीगढ़ राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दो झटके लगे हैं। सलामी बल्लेबाज यशसवी जायसवाल एक रन और ध्रुव जुरेल 6 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिराज ने यशस्वी को तो वहीं जुरेल को रबाडा ने आउट किया। रविंद्र जडेजा 8वें ओवर के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। कप्तान रियान पराग 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। दसुन शनाका तीन रन ही बना पाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंद में 7 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। उन्होंने 47 गेंद में 96 रन बनाए। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए दो बार सिक्का उछाला गया, क्योंकि पहली बार रियान पराग की कॉल कोई सुन नहीं पाया था। गुजरात ने टीम में एक बदलाव करके आर साइ किशोर को जगह दी है । रॉयल्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात-राजस्थान प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

राजस्थान रॉयल्स डील में अड़चन: अमीर निवेशक के बावजूद पैसे का इंतजाम नहीं

नई दिल्ली आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की 1.63 अरब डॉलर की बिक्री में पेच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रमुख इनवेस्टर ग्रुप में फंडिंग की दिक्कत, रेगुलेटरी पचड़ों और खरीदारों के कंसोर्टियम के जटिल ढांचे के कारण इस डील में देरी हो रही है। सोमानी ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन, शीला फोर्ड हैंप और उनके पुत्र माइकल हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं। रॉब वॉल्टन का ताल्लुक दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन फैमिली से है। वह एनएफएल की टीम डेनवर ब्रोंकोस के भी प्रिंसिपल ओनर हैं। शीला फोर्ड हैंप एनएफएल फ्रेंचाइजी डेट्रॉयट लॉयंस की प्रिंसिपल ओनर हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर मनोज बदले के निवेश वाली कंपनी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप ने कहा कि काल सोमानी के साथ चर्चा चल रही है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा परिणाम आए। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंसोर्टियम में किसके हिस्से कितनी पूंजी आएगी लेकिन माना जा रहा है कि सोमानी ग्रुप मैज्योरिटी स्टेक मांग रहा है। बदले के अलावा राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा स्टेकहोल्डर्स में रेडबर्ड कैपिटल और लाचलान मर्डोक शामिल हैं। सोमानी की राजस्थान रॉयल्स में इस समय भी हिस्सेदारी है। देरी के कारण सूत्रों के मुताबिक सोमानी इस डील को फंडिंग करने के लिए कैपिटल जुटाने की प्रोसेस में है और इसके लिए उसने कई बड़ी निवेश कंपनियों को अप्रोच किया है। लेकिन अब तक किसी ने कमिटमेंट नहीं किया है। इस कारण डील में देरी हो रही है। साथ ही ट्रांजैक्शन की कुछ शर्तों को लेकर कंसोर्टियम के मेंबर्स में चिंता है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी में सेकेंडरी ओनरशिप ट्रांजैक्शन की फीस पर सवाल उठाए हैं। इससे भी डील प्रभावित हुई है। इसमें मॉरीशस की कंपनी ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स के ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। यह कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स को कंट्रोल करती है जो राजस्थान रॉयल्स की ओनर है। डील में पेच     आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से जुड़ी डील में देरी हो रही है     टीम को खरीदने के लिए सोमानी के कंसोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी     कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन और शीला फोर्ड हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं     सूत्रों के मुताबिक इनवेस्टर ग्रुप फंडिंग जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है     बीसीसीआई ने भी पहले किए गए सेकेंडरी ट्रांजैक्शन पर सवाल उठाए हैं मित्तल से भी बातचीत इस बीच माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के प्रमोटर्स ने दूसरे संभावित निवेशकों के साथ बातचीत की है। इनमें लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। उनके परिवार ने टीम के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसकी बोली सबसे बड़ी नहीं थी। इस बारे में सोमानी और मित्तल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि मित्तल ने 1.5 अरब डॉलर की बोली लगाई थी। राज कुंद्रा का मामला उधर टीम में माइनोरिटी स्टेक रखने वाले राज कुंद्रा भी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। कुंद्रा ने अपनी निवेश कंपनी कुकी इनवेस्टमेंट्सस के जरिए एनसीएलटी को अप्रोच किया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए अपनी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी बहाल करने की मांग की है। इस बीच यूके की एक अदालत ने कुंद्रा की कुछ प्रॉसीडिंग्स पर रोक लगाई है। इसे बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी जा रही है।

IPL में RR की मुश्किलें बढ़ीं, 440 वोल्ट का झटका—दिग्गज खिलाड़ी हुआ आउट

जयपुर आईपीएल 2026 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान रॉयल्स का स्टार ऑलराउंडर भी इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में उनका इस सीजन में खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। वर्ल्ड कप के बाद बढ़ी चिंता सैम करन ने आखिरी बार 5 मार्च को ICC Men’s T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड के लिए मैच खेला था। इस मुकाबले के बाद से ही उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे थे। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ हार के बाद वह मैदान पर नजर नहीं आए और अब यह साफ हो गया है कि चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है। बड़े ट्रेड के जरिए टीम में एंट्री आईपीएल 2026 से पहले हुए बड़े ट्रेड में सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए थे। इस डील में रवींद्र जडेजा भी राजस्थान पहुंचे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई के साथ जुड़ गए। यह ट्रेड टूर्नामेंट से पहले सबसे चर्चित सौदों में से एक था और फैंस को करन से काफी उम्मीदें थीं। पिछले सीजन का प्रदर्शन रहा साधारण अगर करन के पिछले आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। उन्होंने सीमित मैचों में बल्ले और गेंद दोनों से औसत प्रदर्शन किया। हालांकि, उनकी ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए माना जा रहा था कि वह नए सीजन में जोरदार वापसी करेंगे। लेकिन चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। टीम संतुलन पर पड़ेगा असर राजस्थान रॉयल्स के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि करन टीम को बैलेंस देने वाले खिलाड़ी हैं। वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को संयोजन बदलना पड़ सकता है। फिलहाल टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विकल्पों पर विचार जारी है। टीम में रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद हैं, वहीं डोनोवन फरेरा भी उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान इस कमी को कैसे पूरा करता है और क्या कोई नया खिलाड़ी इस मौके को भुनाकर टीम में अपनी जगह पक्की कर पाता है।  

क्रिकेट अपडेट: राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव, राठौड़ को प्रमोशन

जयपुर  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबूधाबी में होनी है. ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने तो बड़ा फैसला लिया और कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर दिया. इसके लिए रॉयल्स की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड डील हुई. सैमसन के बदले में सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड में शामिल कर लिए गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार (17 नवंबर) को एक और बड़ी घोषणा की है. श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को आईपीएल के अगले सीजन के लिए इस टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. यह फैसला राहुल द्रविड़ के पद छोड़ने के बाद लिया गया. द्रविड़ ने अगस्त 2025 में राजस्थान रॉयल्स से अलग होने का फैसला किया था. संगकारा 2021 से राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं. वो 2021-2024 तक इस टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. संगकारा की कोचिंग में टीम आईपीएल 2022 में फाइनल तक पहुंची थी और 2024 के सीजन के दौरान प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी. राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा के फिर से हेड कोच बनने की पुष्टि कर दी है. बता दें कि राहुल द्रविड़ मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़े थे. द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स ने बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए 14 में से केवल 4 मैच जीते और यह टीम अंकतलिका में नौवें स्थान पर रही. राजस्थान रॉयल्स के लीड ऑनर मनोज बडाले कहा, 'टीम को इस समय जो जरूरत है, उसके हिसाब से कुमार संगकारा का स्क्वॉड से जुड़ाव, उनकी नेतृत्व क्षमता और रॉयल्स की संस्कृति को समझने की उनकी गहरी पकड़ टीम को निरंतरता और स्थिरता देगी. कुमार पर हमारा हमेशा पूरा भरोसा रहा है. उनकी स्पष्टता, शांत स्वभाव और क्रिकेटिंग समझ टीम को अगले फेज में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी.' कोचिंग स्टाफ में और कौन-कौन? राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ में और भी बदलाव देखने को मिले हैं. विक्रम राठौड़ का प्रमोशन हुआ है और वो मुख्य असिस्टेंट कोच बने हैं. न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज शेन बॉन्ड बॉलिंग कोच की भूमिका निभाते रहेंगे. उधर ट्रेवर पेनी असिस्टेंट कोच की भूमिका में वापस आए हैं. जबकि सिद्धार्थ लाहिड़ी  परफॉर्मेंस कोच का रोल निभाएंगे. रास्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा की एंट्री के बाद कप्तानी की होड़ काफी रोमांचक हो गई है. उनकी मौजूदगी टीम की लीडरशिप इक्वेशन को पूरी तरह बदल सकती है. मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने कई खिलाड़ियों को रिलीज भी किया है. रिलीज होने वाले विदेशी खिलाड़ियों में फजलहक फारूकी, वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्ष्णा शामिल हैं. वहीं आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़ और कुमार कार्तिकेय को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. राजस्थान रॉयल्स का मौजूदा स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (चेन्नई से ट्रेड), सैम करन (चेन्नई से ट्रेड), डोनोवन फरेरा (दिल्ली से ट्रेड).