samacharsecretary.com

मशहूर तेलुगू एक्टर फिश वेंकट नहीं रहे, 53 साल की उम्र में हुआ निधन

हैदराबाद तेलुगू एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर फिश वेंकट का निधन हो गया है. 18 जुलाई को 53 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर कई महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. फिश वेंकट को 'गब्बर सिंह' और 'डीजे टिल्लू' जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है.  नहीं रहे फिश वेंकट फिश वेंकट के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. वो कई महीनों से किडनी का इलाज करा रहे थे. उनका डायलिसिस चल रहा था. बीमारी की वजह से वो कमजोर होते चले गए, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. एक्टर को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी. फिश वेंकट आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे. यही वजह थी कि पवन कल्याण और विश्वक सेन ने उन्हें इलाज के लिए आर्थिक मदद दी. इलाज के दौरान उन्हें किडनी डोनर नहीं मिल पाया. हैदराबाद स्थित PRK हॉस्पिटल में किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया.  कैसे बिगड़ी एक्टर की हालत? डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए कहा था. पर उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो अपना इलाज करा सकें. एक्टर का परिवार उनके मेडिकल ट्रीटमेंट का खर्च नहीं उठा सका. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उनकी सेहत गिरती चली गई. उनकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि वो दुनिया को अलविदा कह गए.  एक्टर के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की जरूरत थी. उनकी बेटी श्रावंथी ने आर्थिक मदद की अपील भी की थी. अगर सही समय एक्टर का इलाज हो जाता, तो हो सकता था कि उन्हें बचाया जा सकता. लेकिन अफसोस ये नहीं हो पाया.  कैसे मिली पहचान?  फिश वेंकट का जन्म 1971 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में हुआ था. अपने एक्टिंग करियर में फिश वेंकट ने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. वो सहायक और हास्य किरदारों के लिए मशहूर थे. 2000 में उन्होंने फिल्म 'सम्मक्का सारक्का' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो पर्दे पर अधिकतर विलेन के रोल में दिखे. वहीं कई फिल्मों में कॉमेडियन बन हंसाया भी.  'अधूर', 'गब्बर सिंह', और 'डीजे टिल्लू' जैसी मूवीज से उन्होंने अपनी पहचान बनाई. आज वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए हुए किरदार फैन्स के दिलों में बसे हुए हैं. 

एमा वॉटसन की ड्राइविंग पर लगा 6 महीने का बैन, कोर्ट ने ठोका 1.20 लाख का जुर्माना

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड एक्ट्रेस और 'हैरी पॉटर' की फ्रेंचाइजी में हरमाइनी ग्रेंजर का किरदार निभाकर दिल जीतने वाली एक्ट्रेस एमा वॉटसन को लेकर खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर कानूनी सीमा से ज्यादा तेज गाड़ चलाते हुए पकड़े जाने पर 6 महीने के लिए ड्राइविंग पर बैन लगा दिया गया है। ये फैसला बुधवार, 16 जुलाई को इंग्लैंड के वायकोम्ब स्थित हाई वायकोम्ब मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान सुनाया गया। एमा वॉटसन तेज चला रही थीं कार बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल की एक्ट्रेस को जुलाई 2024 में 30 मील प्रति घंटे की गति वाले क्षेत्र में 38 मील प्रति घंटे की गति से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। क्राइम के समय एम्मा के ड्राइविंग लाइसेंस पर पहले से ही नौ पेनल्टी पॉइंट थे। पॉइंट्स जमा होने के कारण, उन्हें ड्राइविंग से अयोग्य घोषित कर दिया गया। कोर्ट में मौजूद नहीं थीं एमा कथित तौर पर एमा पांच मिनट की अदालती सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में दंड की पुष्टि कर दी गई। एमा का नहीं आया रिएक्शन एमा ने हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में हरमाइनी ग्रेंजर की भूमिका निभाकर ग्लोबली पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्होंने अभी तक बैन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। HBO 'हैरी पॉटर' का रीबूट बना रही है। हाल ही में सेट से नए हैरी पॉटर Dominic McLaughlin की फोटो भी सामने आई, जिसमें वो हैरी पॉटर के अवतार में हैं। इसका निर्माण शुरू हो गया है।

KBC 17: अमिताभ बच्चन बने टीवी के सबसे महंगे होस्ट, एक एपिसोड की फीस सुनकर रह जाएंगे दंग

मुंबई बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जो टीवी में कोई शो होस्ट कर रहे हैं. वहीं, अब तक एक्टर सलमान खान को टीवी का सबसे महंगा होस्ट कहा जाता था. लेकिन अब एक सुपरस्टार ने उन्हें इस मामले में मात दे दी है. ये कोई और नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अब क्विज बेस्ड शो केबीसी 17 के लिए करोड़ों चार्ज करने वाले टीवी के हाईएस्ट पेड होस्ट बन गए हैं. केबीसी 17 से कितनी फीस लेंगे अमिताभ बच्चन? मिली जानकारी के मुताबीक, अमिताभ बच्चन क्विज बेस्ड शो केबीसी 17 के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. केबीसी 17 एक हफ्ते में पांच बार टेलीकास्ट होता है. इसका मतलब है कि अमिताभ बच्चन की हफ्ते भर की फीस 25 करोड़ रुपए है. सलमान खान को मात देकर हाईएस्ट पेड होस्ट बने अमिताभ बच्चन वहीं, अब अमिताभ बच्चन एक्टर सलमान खान को मात देकर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी होस्ट बन गए हैं. इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान सलमान खान को कथित तौर पर हर वीकेंड का वार एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपए दिए गए थे, यानी उनकी हफ्ते भर की फीस लगभग 24 करोड़ रुपए थी. बिग बॉस 17 कब से होगा टेलीकास्ट बता दें कि सोनी टीवी ने हाल ही में अमिताभ बच्चन का सुंबुल तौकीर के साथ एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही मेकर्स ने शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 17 11 अगस्त से शुरु होने वाला है. ये शो सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

अक्षय कुमार का सराहनीय कदम, 700 स्टंट आर्टिस्ट्स का कराया बीमा

मुंबई  फिल्मों में किए जाने वाले स्टंट्स बड़े पर्दे पर जितने आसान और शानदार लगते हैं, वो असल में उतने ही खतरनाक होते हैं. हाल ही में डायरेक्टर पा रंजीत की तमिल फिल्म के सेट पर एक स्टंटमैन राजू की दर्दनाक मौत हुई जिससे हर तरफ बवाल मच गया. देशभर में मौजूद स्टंटमैन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए. अब बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. स्टंटमैन की सुरक्षा पर उठे सवाल, क्या बोले एक्शन डायरेक्टर? अक्षय कुमार आमतौर पर अपने स्टंट्स को खुद ही परफॉर्म करते हैं. बहुत कम ऐसा देखा गया कि उन्होंने अपने स्टंट के लिए किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है. एक्टर ने तमिल स्टंटमैन राजू की मौत के बाद देशभर के स्टंटमैन्स के लिए इंश्योरेंस कराने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी खुद जाने माने एक्शन डायरेक्टर विक्रम सिंह दहिया ने इंडिया टुडे संग खास बातचीत में दी. उन्होंने बताया कि अक्षय ने हमेशा स्टंटमैन्स की सेफ्टी और इंश्योरेंस पर ध्यान दिया है जिससे उन्हें काफी मदद मिली है. विक्रम सिंह दहिया का कहना है कि बॉलीवुड के सेट्स स्टंट्स के लिए पहले के मुकाबले आज काफी सुरक्षित हो गए हैं. वो हमेशा सेफ्टी का ध्यान रखते हैं. जैसे अगर कोई गाड़ी स्टंट के दौरान पलटने वाली है तो उसमें पहले से ही सेफ्टी केज लगा देते हैं. ड्राइवर को भी हार्नेस के साथ कसकर बांध दिया जाता है ताकि अगर गाड़ी पलटी तो उसे कोई नुकसान ना हो. फिर गाड़ी की टंकी में पेट्रोल उतना ही रखा जाता है जितनी जरूरत होती है. विक्रम सिंह ने आगे ये भी कहा कि इतनी सेफ्टी के बावजूद स्टंटमैन का काम काफी जोखिम भरा रहता है. शरीर एक हद तक ही झटकों को महसूस कर सकता है. उन्होंने स्टंटमैन राजू की मौत पर भी शोक जताया. विक्रम सिंह ने ये भी बताया कि साउथ के मुकाबले बॉलीवुड में स्टंटमैन की सुरक्षा पर ज्यादा महत्व दिया गया जिसमें अक्षय कुमार का बड़ा रोल रहा. उन्होंने देशभर के लगभग 650-700 स्टंटमैन्स का इंश्योरेंस कराया. स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए कैसे आगे आए अक्षय कुमार? विक्रम सिंह का अक्षय कुमार के बारे में कहना है, 'अक्षय कुमार सर का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने करीब 650-700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स का इंश्योरेंस कराया है. इसमें उनके हेल्थ और एक्सीडेंट दोनों इंश्योरेंस शामिल हैं. अगर एक स्टंटमैन सेट पर या उसके बाहर घायल हो जाता है, तो वो 5-5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रीटमेंट का फायदा उठा सकता है. अगर किसी स्टंटमैन की अचानक मौत हो जाती है, तो उनके परिवार को 20-25 लाख रुपये का भुगतान मिलेगा. 'ये इंश्योरेंस पहले मौजूद नहीं था. अक्षय कुमार ने ना सिर्फ इसकी पहल की, बल्कि इसके लिए पैसे इकट्ठा करने में मदद भी की. उन्हें मालूम है कि एक स्टंटमैन की जिंदगी आखिर किस तरह की होती है.' फिल्म स्टंट आर्टिस्ट असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एजाज खान ने भी अक्षय कुमार की स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए मदद पर बात की. उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि अक्षय पिछले आठ साल यानी साल 2017 से स्टंट आर्टिस्ट्स की सुरक्षा के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं.  उनका कहना है, 'ये पूरी इंश्योरेंस पॉलिसी जिससे कई स्टंट आर्टिस्ट्स को मदद मिली है, उसमें पिछले आठ सालों से अक्षय कुमार अपनी जेब से पैसे डाल रहे हैं. इससे हमारे ग्रुप को काफी फायदा मिला है. कुछ केस हुए जहां स्टंटमैन की काम पर आने के दौरान रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. उनके परिवार वालों को इस पॉलिसी के जरिए 20 लाख रुपये की मदद मिली थी. अक्षय कुमार ने हमें ये पॉलिसी साल 2017 में गिफ्ट के तौर पर दी थी जिसके बाद ये हमारे लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.'

43वें जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज़, निक और बेटी संग मनाया खास दिन

मुंबई  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और अदाओं का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर दुनियाभर के सितारों ने प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से पहले हिंदी फिल्मों में नाम कमाया और उसके बाद विदेशों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार के तौर पर देखी जाती हैं।  मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही बनीं स्टार साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यहीं से उनका बॉलीवुड सफर भी शुरू हुआ। उन्होंने कई सफल फिल्में कीं। साल 2004 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म ऐतराज में एक नकारात्मक किरदार निभाया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने लॉस एंजिल्स से एक एजेंट को नियुक्त किया था जिसने प्रियंका को तैयार किया? हॉलीवुड सितारों के साथ की फिल्में क्वांटिको के बाद, प्रियंका को अन्य हॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हुईं। उन्होंने 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जैक एफ्रॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फिल्म में वह एक खलनायिका की भूमिका में नजर आईं। प्रियंका ने फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' (2019) में इसाबेल की भूमिका निभाई। यह एक सहायक भूमिका थी। इसके बाद, प्रियंका ने 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में सती की भूमिका निभाई। यह फिल्म 22 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। प्रियंका 'ए किड लाइक जेक' में भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेता आसिफ मांडवी ने प्रियंका के पति की भूमिका निभाई। 

सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ का प्रोमो रिलीज

मुंबई, सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' का प्रोमो रिलीज हो गया है। सोनी सब एक नई संवेदनशील कहानी ‘इत्ती सी खुशी’ लेकर आ रहा है।इस शो का नया प्रोमो काफी चर्चा में है, जो एक ऐसी बेटी की शांत लेकिन सशक्त ताकत को सलाम करता है जो अपने पांच भाई-बहनों और रंग-बिरंगे, उलझे हुए परिवार की रीढ़ बन जाती है। प्रोमो में अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान), जो दिवेकर परिवार की धुरी है, एक अस्त-व्यस्त घर और अनकहे ज़िम्मेदारियों के बीच फंसी नज़र आती है। उसे कम उम्र में ही देखभाल करने वाले की भूमिका निभानी पड़ती है, क्योंकि उसके पिता की लापरवाही और शराब की लत के चलते घर की सारी जिम्मेदारियां उस पर आ जाती हैं। स्कूल रिपोर्ट कार्ड पर हस्ताक्षर करना हो या उस वक़्त मज़बूती से खड़ा रहना जब उसका शराबी पिता (वरुण बडोला) उनके इकलौते घर को बेच देता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि वह सिर्फ एक अभिभावक नहीं, बल्कि अपने टूटते हुए संसार की स्थिरता बन जाती है। सुम्बुल तौकीर खान ने कहा, मैं इस शो की पहली झलक अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। अन्विता एक ऐसी बेटी है जो परिवार को जोड़े रखने वाला गोंद बन जाती है। वह चुपचाप लेकिन पूरी ताकत से ज़िम्मेदारियों को उठाती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसमें प्रेरणा पाएंगे कि कैसे अन्विता दर्द में भी ताकत ढूंढती है और दुःख में भी गरिमा बनाए रखती है।प्रोमो की शूटिंग करना एक खास अनुभव था। हमने एक मुंबई के आम मोहल्ले की जीवंतता को जीवंत किया और रजत वर्मा और वरुण सर के साथ वह अनुभव और भी यादगार बन गया।  

सलमान खान ने दर्शकों से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ देखने की अपील की

मुंबई,  बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने दर्शकों से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ देखने की अपील की है। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ 18 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर ‘निकिता रॉय’ का पोस्टर शेयर किया और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है। सलमान खान ने एक्स पर फिल्म निकिता रॉय का पोस्टर शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा, सोनाक्षी देवी बनी ‘निकिता रॉय’! मुझे इस फिल्म का इंतजार है…आप भी जाकर देखो, कल रिलीज है। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट। फिल्म ‘निकिता रॉय’ को निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने ‘निकी विक्की भगनानी फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अर्जुन रामपाल और परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन कुश सिन्हा ने किया है।  

इब्राहिम अली खान ने शेयर की ‘सरजमीं’ की बीटीएस तस्वीर

मुंबई,  अभिनेता इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘सरजमीं’ की बीटीएस तस्वीर शेयर की है। सैफ अली खान के पुत्र इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सरजमीं’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म सरज़मीं ,विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) पर आधारित है, जो एक सम्मानित सेना अधिकारी है, जो अपने कर्तव्य और व्यक्तिगत बलिदान की अडिग भावना के लिए जाना जाता है। मीरा (काजोल), एक मजबूत मां और पत्नी के रूप में, परिवार को एक साथ रखने के लिए संघर्ष करती है। हरमन (इब्राहिम अली खान) एक युवा व्यक्ति की भूमिका में उबलती हुई तीव्रता लाता है, जो यादों और परेशान करने वाली सच्चाइयों के बीच फंस जाता है। इब्राहिम अली खान ने ‘सरजमीं’ की रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी कई बीटीएस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में इब्राहिम सेना की वर्दी पहने बंदूक चलाते दिख रहे हैं। जबकि कुछ तस्वीरें फिल्म के सेट के दौरान की हैं, जिनमें सिर्फ पेड़ और आसमान दिख रहा है। इस दौरान इब्राहिम ने कई सेल्फी भी पोस्ट की हैं और अपने अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट किया है। कायोज़ ईरानी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हीरू यश जौहर, करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 25 जुलाई को केवल जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।  

गाने पुराने नहीं होते, बल्कि दिल में बस जाते हैं: रुपाली गांगुली

मुंबई,  लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘तड़पाओगे तड़पा लो’ गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में रुपाली ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। गाने के बोल के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते हुए वह डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “गाने पुराने नहीं होते, बल्कि दिल में बस जाते हैं।” फैंस को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। रुपाली के फैंस कमेंट सेक्शन पर उन्हें ‘हार्ट’, ‘फायर’, और ‘स्माइली’ इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें, यह गाना कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसको फॉलो करते हुए अभिनेत्री सपना चौधरी और भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी वीडियो बनाई थी और लाखों व्यूज पाए थे। ‘तड़पोगे तड़पा लो’ गाना साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरखा’ का है। इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया है। वहीं गाने के बोल राजिंदर कृष्ण के हैं। यह तमिल फिल्म ‘थाई पिरांधल वाझी पिराक्कुम’ का रीमेक थी। गाने का संगीत काफी मधुर है, जिसे चित्रगुप्त ने तैयार किया था। गाने की तरह फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें नंदा, जगदीप, शुभा खोटे, आनंद कुमार, डेविड अब्राहम, अचला सचदेव, लीला चिटनिस और मोहन चोटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक आर. कृष्णन और एस. पंजू थे। वहीं इसे एवीएम प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक अजीत नाम के लड़के पर आधारित है, जिसे एक जमींदार हरिदास से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। जेल से छूटने के बाद, अजीत हरिदास से बदला लेना चाहता है। हालांकि, उसे इस बात का पता नहीं होता कि उसकी बहन की शादी हरिदास के बेटे डॉ. मनोहर से हो चुकी है।  

प्रियंका-निक का बीच डे रोमांस वायरल, वीडियो के साथ लिखा दिल छूने वाला मैसेज

मुंबई   प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।  वीडियो में दोनों समुद्र किनारे प्यार भरे पल बिताते दिख रहे हैं। वीडियो में पहले निक बीच पर अकेले खड़े हैं और नीचे की ओर लिखा है- 'विदआउट हर' यानी 'उसके बिना,' और साथ में एक उदास इमोजी भी है। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और रेड कलर की कैप भी पहन रखी है। इस वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में उनके बैंड 'जोनास ब्रदर्स' का नया गाना 'आई कान्ट लूज' प्ले हो रहा है। जैसे ही गाने की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ते हुए निक के पास आती हैं और उन्हें कसकर गले लगाती हैं। इस दौरान स्क्रीन पर लिखा आता है- 'विद हर!' यानी 'उसके साथ,' और आगे हैप्पी इमोजी भी होते हैं।इस रोमांटिक वीडियो को निक ने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'माइन,' यानी 'आप मेरे हो।' वहीं पॉप सिंगर निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मैं आपको खोना नहीं चाहता।' प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और उसी साल अगस्त में उन्होंने सगाई कर ली। दिसंबर 2018 में, उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। दोनों ने अपनी-अपनी संस्कृति का सम्मान करते हुए शादी की। पहले हिंदू रिवाजों के अनुसार शादी हुई और दूसरी बार क्रिश्चियन रिवाजों के अनुसार शादी की। इस कपल ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया।