samacharsecretary.com

हिना खान ने साझा की दर्दनाक अनुभूति, कैंसर उपचार में नसों का दर्द बना बड़ा संघर्ष

  नई दिल्ली हिना खान कभी भी अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बात करने से हिचकिचाती नहीं हैं. उन्होंने जो दर्द सहन किया है, वो उसके बारे में खुलकर बताती हैं. ये सोचकर बताती हैं कि उनकी कही बातों से लोग अवेयर हो सकें कि ये कितनी मुश्किल होती है. कीमोथेरेपी के दौरान हिना काफी शारीरिक और इमोशनल चैलेंजेज से गुजरीं. उनके लिए वो काफी मुश्किल था. खुद को संभालना टफ रहा.  हिना ने बयां किया दर्द काफी महीनों तक हिना ने सबकुछ सहन किया. सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अपनी बात कही. अपना दर्द बयां किया. सोहा अली खान के पॉडकास्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने कहा- मेरे लिए वो काफी टफ था. बहुत ज्यादा टफ था. वो दिन मैं अपनी जिंदगी में कभी भूल नहीं सकती हूं. तो हर मरीज को एक हफ्ते का गैप दिया जाता है. पहली और दूसरी कीमोथेरेपी में ये गैप देना जरूरी होता है. कुछ के लिए ये गैप तीन हफ्तों का होता है तो मेरे लिए वही था. तीन हफ्ते के गैप में मेरी दूसरी कीमोथेरेपी हुई.  इस ट्रीटमेंट से मरीज अपने आप वो चीजें एक्स्पीरियंस करता है जो उसने सोची भी नहीं होती है. दर्द रुक-रुककर होता है और रिकवरी भी बहुत स्लो होती है. कीमोथेरेपी के साथ जीना मैंने इस दौरान सीखा. हर तीन हफ्ते में मेरी कीमोथेरेपी होती थी. पहला हफ्ता मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल भरा बीता. बहुत ज्यादा दर्द था. मुझे सबसे ज्यादा दर्द नसों में होता था. वो भी रुक-रुककर. फिर कीमो के बाद के दो हफ्ते मेरे अच्छे बीतते थे.  कैसे हिना ने खुद को संभाला? उस समय मैंने खुद के साथ समय बिताया. मैंने ट्रैवल किया और वो सबकुछ किया जो मैं करना चाहती थी. पहले फेज का दर्द काफी इंटेन्स था. इसलिए मैंने सोचा कि मैं बाकी के दिन अपने अच्छे गुजारूंगी. दिमाग में मैंने जब ये बात खुद के लिए सोची तो मैं काफी सारी चीजों को और दर्द के झेल पाई. ट्रीटमेंट के दौरान भी काफी चीजें झेल पाई.  वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना को आखिरी बार 'पति पत्नी और पंगा' में देखा गया था. पति रॉकी जायसवाल के साथ वो नजर आई थीं. सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने इस शो को होस्ट किया था. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शो को जीता था.   

‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक कमाई: सिर्फ 21 दिन में हजार करोड़ क्लब में एंट्री, पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त

मुंबई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचाए हुए है। फिल्म हर बीतते दिन के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबली 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने 21 दिनों में यह आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने दी जानकारी फिल्म के मकर्स की ओर से जानकारी देते हुए ये बताया गया कि ‘धुरंधर’ ने 21 दिनों में एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 दिनों में 1006.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। मेकर्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि 15 से 20 दिनों के बीच फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपए जुटाए और सिर्फ क्रिसमस के दिन ‘धुरंधर’ ने 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इस तरह से भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।  

क्या है लियोनार्डो डिकैप्रियो का भारत से रिश्ता? सच सामने आते ही फैंस रह गए हैरान

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के महान अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पूरी दुनिया के साथ भारत में भी मशहूर हैं। भारत के दर्शक उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। हाल ही में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने रिश्तों के बारे में  बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सौतेली मां सिख हैं। उनके इस खुलासे से भारत के फैंस हैरान हो गए हैं। वह एक्टर का रिश्ता भारत से जोड़ रहे हैं। अमृतधारी सिख हैं एक्टर की मां लियोनार्डो डिकैप्रियो ने टाइम पत्रिका से बातचीत में बताया कि उनकी सौतेली मां पेगी डिकैप्रियो अमृतधारी सिख हैं। वह पारंपरिक सिख पोशाक और पगड़ी पहनती हैं। वह पारंपरिक भारतीय अभिनेत्री की तरह नजर आती हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने कुछ साल पहले ही पगड़ी पहनना शुरू किया था। लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां का हुआ था तलाक पेगी डिकैप्रियो ने 1995 में लियोनार्डो के पिता जॉर्ज डिकैप्रियो से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा एडम फेरार हुआ, जो लियो का सौतेला भाई है। पेगी डिकैप्रियो, जॉर्ज की दूसरी पत्नी हैं। जॉर्ज ने लियोनार्डो की मां, इर्मेलिन इंडेनबिर्केन को तब तलाक दे दिया था, जब वह सिर्फ एक साल के थे। अभिनेता ब्रैड पिट हुए हैरान लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बातचीत में बताया कि कैसे हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट उनके मां-बाप के बारे में जानकर हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया 'जब हम मुसो एंड फ्रैंक्स से हॉलीवुड बुलेवार्ड जा रहे थे, तब मैंने ब्रैड पिट से कहा- वो मेरे पिता और सौतेली मां हैं। इस पर ब्रैड पिट बोले- क्या सच में? वह हैरान थे, तब मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह मेरे असली मां-बाप हैं। वो कोई कलाकार नहीं हैं। वह हमेशा से ऐसे कपड़े पहनते हैं।'

मलेशिया में विजय की ‘जन नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर पाबंदियां, पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

मुंबई अभिनेता से राजनेता बने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, हिंदी में इस फिल्म को ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। शनिवार यानी 27 दिसंबर को फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट होना है। बड़े पैमाने पर होने वाला यह इवेंट मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में अभिनेता विजय समेत फिल्म की पूरी कास्ट के मौजूद रहने की संभावना है। अब इस इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कुछ कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर पूरा प्रतिबंध ‘जन नायकन’ के भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट से पहले मलेशियाई पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल मलेशिया पुलिस ने ‘जन नायकन’ केल कार्यक्रम में राजनीति पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके तहत इवेंट के दौरान राजनीतिक भाषणों या राजनीतिक प्रतीक का कोई इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। चेरास जिला पुलिस प्रमुख सहायक आयुक्त ऐदिल बोलहसन ने कहा कि अनुमति केवल एक एंटरटेनमेंट इवेंट के लिए दी गई है। इसका उपयोग किसी भी प्रकार के राजनीतिक संदेश के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रतिबंध राजनीतिक अभिव्यक्ति के सभी रूपों पर लागू होता है, जिसमें भाषण, प्रतीक, बैनर, सामग्री, आंदोलन, काफिले और संगीत कार्यक्रम स्थल या उसके आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक संदेशों का सीधा प्रसारण शामिल है। भारी संख्या में फैंस के पहुंचने की उम्मीद देश में ‘जन नायकन’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से इन प्रतिबंधों के पालन करने की बात कही गई। कार्यक्रम दिए गए नियमों का पालन करेगा और यह पूरी तरह से एक मनोरंजन से भरपूर इवेंट रहेगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है, क्योंकि इवेंट और ऑडियो लॉन्च में 90,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। विजय की 69वीं फिल्म है ‘जन नायकन’ एच विनोथ द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' थलापति विजय की 69वीं फिल्म है। यह फिल्म पोंगल के अवसर पर 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। यह विजय की राजनीति में प्रवेश करने से पहले उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’

मुंबई,  बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुयी थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ 2023 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभायी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 915 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी। अब फिल्म एनिमल अब जापान में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘एनिमल’ के प्रोड्यूसर्स में शामिल भद्रकाली फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि यह फिल्म अब जापान आ रही है और इसे वहां भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के अनुसार फिल्म ‘एनिमल’ 13 फरवरी 2026 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

मोहनलाल के साथ काम करना सौभाग्य की बात : एकता कपूर

मुंबई,  बॉलीवुड की जानीमानी फिल्मकार एकता कपूर का कहना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहन लाल के साथ काम करना उनके लिये सौभाग्य की बात है। एकता कपूर के लिये 2025 एक बेहतरीन साल रहा है। एकता कपूर के लिए, जिन्होंने विभिन्न फॉर्मेट्स और इंडस्ट्रीज़ में अपनी पकड़ और भी मजबूत की है। भारतीय मनोरंजन की दुनिया में 30 साल पूरे करने के साथ, एकता कपूर हाल ही में कथल के लिए अपना पहला नेशनल अवार्ड जीता, नेटफ्लिक्स के साथ एक सहयोग की घोषणा की, और लोकप्रिय टीवी सीरियल क्योंकी सास भी कभी बहू थी को स्मृति ईरानी के साथ सफलतापूर्वक वापस लाया। इस साल के कई माइलस्टोन में से एक था बालाजी का मलयालम सिनेमा में प्रवेश, जिसने इस बैनर की रचनात्मक क्षमता को और विस्तारित किया। एकता कपूर ने अपने पहले मलयालम फिल्म प्रोजेक्ट में अभिनेता मोहनलाल के साथ काम करने के अपने अनुभव पर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जताई। उन्होंने कहा कि बालाजी के लिए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना बहुत बड़ा सम्मान है। मोहनलाल हमारे समय के सबसे पूजनीय कलाकार हैं। जब यह प्रोजेक्ट हमारे पास आया, तो हमें लगा जैसे यह ईश्वर की ओर से एक संकेत है, और हमें आखिरकार मलयालम सिनेमा में एक ऐसे कंटेंट का हिस्सा बनने का मौका मिला, जहां सबसे अधिक उत्कृष्ट सामग्री तैयार होती है।  

रूपल त्यागी ने की शादी, खास दोस्त महिमा मकवाना रहीं इस भावुक पल की गवाह

मुंबई   टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपल त्यागी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं। अभिनेत्री की शादी में मनोरंजन जगत से कई लोगों ने शिरकत की थी, लेकिन एक खास मेहमान ने भी शिरकत की थी, जिनका नाम है महिमा मकवाना। शादी में अभिनेत्री के शामिल होने पर रूपल ने खुशी जाहिर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर महिमा के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते दिख रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "'सपने सुहाने लड़कपन के' सिर्फ एक सीरियल नहीं था, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण सफर था। इस दौरान मैंने जिंदगी के सबसे खुशी भरे पल और कठिन क्षण भी देखे थे। यही कारण है कि यह अनुभव मेरे दिल के बेहद करीब है। धीरे-धीरे शो से जुड़े सभी कलाकार और क्रू उनके परिवार जैसे बन गए।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "आज भी महिमा मकवाना को देखती हूं, तो भावुक हो जाती हूं। अगर गुंजन की शादी में रचना की मौजूदगी न होती, तो वह अधूरी सी लगती। ठीक वैसे ही, शो के हर सदस्य की उपस्थिति मेरे लिए खास दिन को पूरा बनाती है। आप सभी ने समय निकालकर मेरा साथ दिया, इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। आपने इस दिन को हमेशा यादगार बना दिया।" अभिनेत्री ने यह भी जिक्र किया कि उन्हें अफसोस है कि वे निहारिक मैम, निलिमा और राजू सर के साथ एक भी फोटो नहीं खिंचवा पाईं, लेकिन बाकी सभी के साथ यादें और तस्वीरें संजो पाईं, जो उनके लिए अनमोल हैं। रूपल ने सभी के प्रति ढेर सारा प्यार, कृतज्ञता और अपनापन व्यक्त किया और कहा कि ये यादें हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी। बता दें कि रूपल त्यागी और महिमा मकवाना ने धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' में दो बहनों का किरदार निभाया था, जहां रूपल गुंजन के किरदार में दिखी थी, तो वहीं महिमा ने रचना का किरदार निभाया था।

50 की उम्र में एनरिक इग्लेसियस फिर बने पापा, गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेबी की पहली झलक

लॉस एंजिल्स स्पेनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी गर्लफ्रेंड अन्ना कोर्निकोवा ने 17 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया। अब उन्होंने न्यूबॉर्न बेबी की झलक दिखाई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज देते हुए बेबी की फोटो शेयर की है। अन्ना टेनिस प्लेयर और मॉडल रही हैं। अब एनरिक और वो चार बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। एनरिक इग्लेसियस ने 22 दिसंबर को गर्लफ्रेंड अन्ना कोर्निकोवा के साथ ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया। फोटो में नन्हा सा बच्चा सो रहा है। उसके चेहरे की हल्की सी झलक दिख रही है। उसके बगल में एक प्यारा सा खिलौना भी रखा हुआ है। कैप्शन में अन्ना ने एनरिक को टैग करते हुए लिखा, 'माई सनशाइन, 12.17.2025।' हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि बच्चा बेबी गर्ल है या बेबी ब्वॉय। फैंस भी कॉमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि ये बेटा है या बेटी। एनरिक और अन्ना ने दिसंबर 2017 में जुड़वां बच्चों लूसी और निकोलस का वेलकम किया था। फरि जनवरी 2020 में उनकी बेटी मैरी का जन्म हुआ। मालूम हो कि दोनों 24 साल से साथ में हैं। 2001 में एनरिक के हिट गाने 'एस्केप' की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हुआ था। तबसे ही दोनों साथ हैं। साल 2012 में एनरिक ने 'पैरेड मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके और अन्ना के लिए शादी प्रयॉरिटी नहीं है। उन्होंने कहा, 'शायद इसलिए कि मेरे माता-पिता का तलाक हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि आप किसी से सिर्फ कागज के टुकड़े के आधार पर ज्यादा प्यार करते हैं। आजकल बिना शादी के बच्चे पैदा करना टैबू नहीं है। फर्क इससे पड़ता है कि आप एक अच्छे पैरेंट्स हैं, बस।'

प्रेग्नेंसी के बाद बदलावों पर कियारा की प्रतिक्रिया, बिकिनी सीन नहीं करने का फैसला!

मुंबई  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल पैरेंट्स बने हैं। मां बनने के अगले महीने बाद ही कियारा की फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई थी। हालांकि इससे पहले फिल्म से कियारा का बिकिनी लुक काफी वायरल हुआ था। अब कियारा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका क्या रिएक्शन था उस वायरल बिकिनी लुक का। कियारा ने हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में बताया कि इन दिनों मानसिक थकावट से निपटने का उनका उपाय सरायाह के सोते समय खिलखिलाने की आवाज है। उन्होंने कहा कि ऐसे मोमेंट्स जो होते हैं मदरहुड के उन्होंने जो बॉडी के साथ रिलेशनशिप है उसे बदल दिया है। कुछ किलो कम करना मदरहुड के कम्पेयर में फालतू लगता है क्योंकि अब वह सीख गई हैं अपनी बॉडी का वैल्यू करना। मैंने एक इंसान को बनाया वॉर 2 में बिकिनी शॉट के लिए कियारा ने बताया कि उन्होंने खुद को कैसे ट्रेन किया था, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तब उनकी बॉडी काफी अलग लग रही थी। कियारा बोलीं, डिलीवरी के बाद मेरे पार्ट के एक हिस्से ने सोचा कि मैंने ऐसा किया है और मैं दोबारा इसे करूंगी। फिर मुझे एहसास हुआ कि यहां बात बेस्ट बॉडी होना नहीं। जब मैंने अपनी बॉडी को देखा तो सोचा वाह मैंने एक इंसान को बनाया है और इससे कुछ कम्पेयर नहीं हो सकता। अब मैं जिस भी शेप या शाइज में हूं, मैं अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करती हूं। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद रिलीज हुई फिल्म कियारा ने कहा कि फिल्म 'वॉर 2' में जिस बिकनी सीन को लेकर इतनी बातें हुई, उसे करने के लिए शरीर जैसा दिखता है और बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर जैसा दिखता था, उन दोनों के अंतर को समझना बेहद मुश्किल था. गौरतलब है कि कियारा कि फिल्म 'वॉर 2' उनकी बच्ची को जन्म देने के बाद रिलीज हुई थी. आज बहुत ही बुरा लगता है- कियारा इसके आगे कियारा ने कहा कि बच्चे के तुरंत बाद शेप में वापस आने का दवाब आज बहुत ही बुरा लगता है. इसके अलावा कियारा ने अपनी बदली सोच के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जब भी अपने शरीर को देखती हूं तो मुझे लगता है कि वाह, मैंने एक इंसान को जन्म दिया है और इसकी कोई तुलना नहीं है. अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए- कियारा कियारा ने आगे कहा कि मैं अब किसी भी शेप और साइज में हूं, लेकिन मैं हमेशा अपने शरीर की इज्जत करूंगी और आपको अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए कि वो आपके लिए क्या कर सकता है. बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिल्म से कियारा का बिकनी लुक बेहद वायरल हुआ था. सिद्धार्थ-कियारा बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2021 में फिल्म शेरशाह में भी काम किया। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 में शादी की और फिर इसी साल दोनों बेटी के पैरेंट्स बने। प्रोफेशनल लाइफ कियारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट गेम चेंजर और वॉर 2 में नजर आई थीं। अब वह टॉक्सिक फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ यश, नयंतारा भी अहम किरदार में हैं।

संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति विवाद में अहम मोड़, हाईकोर्ट ने फैसला रखा रिजर्व

नई दिल्ली दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अंतरिम रोक की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने स्पष्ट किया कि अब कोई नई दलील या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अदालत का आगामी आदेश इस विरासत की लड़ाई की दिशा तय करेगा और संपत्ति विवाद के भविष्य को प्रभावित करेगा। बच्चों की ओर से चुनौती केस का मुख्य बिंदु दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की कथित वसीयत है, जिसमें उनकी पूरी निजी संपत्ति तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को देने का उल्लेख है। करिश्मा कपूर और उनके बच्चे समायरा और कियान राज कपूर ने इस वसीयत को चुनौती दी है। उनके वकील, सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी, ने कोर्ट में कहा कि वसीयत में कई असंगतियां और तकनीकी खामियां हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेज में स्त्रीलिंग सर्वनाम का इस्तेमाल किया गया है, संजय की मां का नाम नहीं है, दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं है और इसे किसी तीसरे व्यक्ति के लैपटॉप पर तैयार किया गया लगता है। जेठमलानी ने यह भी कहा कि प्रिया कपूर ही वसीयत की प्रस्तावक और एकमात्र लाभार्थी हैं, इसलिए अदालत को इस दस्तावेज की गहन जांच करनी चाहिए। मां रानी कपूर का विरोध दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की वसीयत को लेकर पारिवारिक विवाद और गहराया है। उनकी मां, रानी कपूर, ने भी वसीयत का विरोध किया है। उनके वकील, सीनियर एडवोकेट वैभव गग्गर, ने कोर्ट में कहा कि संजय अपने बच्चों, मां और परिवार से गहरा लगाव रखते थे और वे पूरी संपत्ति केवल प्रिया कपूर को नहीं दे सकते थे। रानी कपूर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद प्रिया कपूर ने जल्दी से कारोबार और संपत्तियों पर नियंत्रण करने की कोशिश की। अदालत में जमा संपत्ति की सूची भी अधूरी है। इसमें कीमती पेंटिंग्स, घड़ियां, बैंक खाते, इंश्योरेंस और किराए की आय शामिल नहीं हैं। जांच में सामने आया कि संजय की कमाई करोड़ों में थी, लेकिन अदालत में प्रस्तुत घोषित संपत्ति केवल करीब 1.7 करोड़ रुपये दिखाई गई है प्रिया कपूर का बचाव दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में प्रिया कपूर की ओर से सीनियर एडवोकेट राजीव नायर ने अदालत में सभी आरोपों का खंडन किया। नायर ने कहा कि संपत्तियों की पूरी लिस्ट कोर्ट में जमा कर दी गई है, जिसमें वित्तीय रिकॉर्ड और शपथ पत्र शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विदेश में संपत्ति छिपाने या ट्रांसफर करने का कोई सबूत नहीं है। अदालत को बताया गया कि संजय की सालाना 60 करोड़ रुपये कमाई का दावा गलत है। साथ ही, एक महंगी रोलेक्स घड़ी का आरोप फेक सोशल मीडिया अकाउंट पर आधारित था। उन्होंने यह भी कहा कि मौत के बाद लिए गए कुछ कॉर्पोरेट कदम रानी कपूर के ईमेल पर आधारित थे, जिसे बाद में उन्होंने नकार दिया। प्रिया के वकील ने यह भी जोड़ा कि वसीयत का प्रारूप रानी कपूर की 2024 की वसीयत से मिलता-जुलता है। सभी पक्षों की लिखित दलीलें अदालत में प्रस्तुत हो चुकी हैं। अब अंतरिम आदेश का इंतजार है, जो तय करेगा कि प्रिया कपूर संपत्ति से कोई लेन-देन कर सकती हैं या नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला सिर्फ संपत्ति का विवाद नहीं, बल्कि परिवार के रिश्तों और विश्वास की परीक्षा भी है। अदालत का फैसला जल्द आने की संभावना है, जो इस विरासत की लड़ाई की दिशा तय करेगा।